फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: इंग्लैंड-भारत के बीच सेमीफाइनल, अमर उजाला मेधावियों का आज करेगा सम्मान, पढ़ें अहम खबरें

Thu, 10 Nov 2022 07:02 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत और इंग्लैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम ने पहले सेमीफाइनल में बुधवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। पाकिस्तान की टीम 2009 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। ऐसे में टीम इंडिया भी 2014 के बाद पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की करने उतरेगी। वहीं, अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह आज होगा। शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) चट्ठा, जम्मू में आयोजित इस कार्यक्रम में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित करेंगे। साथ ही हिमाचल प्रदेश में आज शाम पांच बजे से विधानसभा चुनाव प्रचार थम जाएगा और पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। ऊंचाई वाले मतदान केंद्रों में बर्फबारी की स्थिति में पोलिंग पार्टियां और चुनाव सामग्री चौपर से भेजी जाएंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला

विश्व कप के सेमीफाइनल में 35 साल बाद इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत
भारत और इंग्लैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम ने पहले सेमीफाइनल में बुधवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। पाकिस्तान की टीम 2009 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। ऐसे में टीम इंडिया भी 2014 के बाद पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की करने उतरेगी।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर: अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह आज
अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह आज होगा। शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) चट्ठा, जम्मू में आयोजित इस कार्यक्रम में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित करेंगे। जम्मू-कश्मीर स्कूल बोर्ड के 10वीं व 12वीं के जम्मू, कठुआ, सांबा, उधमपुर, राजोरी, पुंछ व रामबन के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।     पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
चुनाव ड्यूटी की जानकारी लेते पड्डल मैदान में खड़े पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश में आज शाम पांच बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार
हिमाचल प्रदेश में आज शाम पांच बजे से विधानसभा चुनाव प्रचार थम जाएगा और पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। ऊंचाई वाले मतदान केंद्रों में बर्फबारी की स्थिति में पोलिंग पार्टियां और चुनाव सामग्री चौपर से भेजी जाएंगी। पांच बजे प्रचार थमते ही पड़ोसी राज्यों से लगतीं सभी सीमाएं भी सील हो जाएंगी। प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कांगड़ा के सुलह और पांवटा साहिब में रैलियां करेंगे तो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सतौन में जनसभा करेंगी और शिमला में रोड शो भी करेंगी।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)। - फोटो : PTI

MCD Election: मुख्यमंत्री आज लॉन्च करेंगे ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ लॉन्च करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग मांग कर रहे हैं कि एमसीडी में अब ऐसी सरकार आनी चाहिए, जो भाजपा के भ्रष्टाचार और कूड़े के पहाड़ों को खत्म कर निगम में अच्छी व्यवस्था दें। भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में दिल्ली बर्बाद हो गई है। दिल्ली के हर कोने, हर गली, हर पार्क में कूड़ा फैला हुआ है। इसके अलावा, व्यापारियों और छोटे-छोटे दुकानदारों का शोषण हो रहा है।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

नीट-पीजी अगले साल तक ही, एनईएक्सटी लेगी जगह
एमबीबीएस के विद्यार्थियों के लिए अगले साल अप्रैल-मई में होने वाली राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) आखिरी हो सकती है। इसकी जगह नेशनल एग्जिट टेस्ट (एनईएक्सटी) का आयोजन होगा। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) अधिनियम के अनुसार एनईएक्सटी, एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए सामान्य योग्यता परीक्षा होगी।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क। - फोटो : ANI

गायब हुआ ऑफिशियल लेबल, मस्क ने किया आगाह, कहा- ट्विटर करता रहेगा मूर्खतापूर्ण चीजें
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) बुधवार रात नए प्रयोग करते दिखे। पहले उन्होंने ट्विटर पर नया 'ऑफिशियल' लेबल (Official Lebel) लॉन्च किया और कुछ देर बाद ही इसे हटा दिया। बुधवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे कई मंत्रियों की ट्विटर प्रोफाइल पर 'ऑफिशियल' लेबल दिखाई दिया। इस तरह कंपनी ने ट्विटर ब्लू टिक वाले अकाउंट और ऑफिशियल अकाउंट्स के बीच एक अंतर पैदा किया। वहीं, कुछ देर बाद ही यह ऑफिशियल लेबल गायब हो गया। लोग इससे हैरत में पड़ गए। इसके बाद एलन मस्क ने एक ट्वीट से सारा माजरा साफ किया।    पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
Earthquake - फोटो : ANI

20 साल में पहली बार मिला भूकंप का पैटर्न
धरती के नीचे प्लेट्स के टकराव व भूकंप को लेकर 20 साल में पहली बार भारतीय भू वैज्ञानिकों को एक पैटर्न मिला है। बीते दिन नेपाल में भूकंप आने के बाद भारत के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए। वैज्ञानिकों ने जब इसकी समीक्षा शुरू की तो पाया कि 10 दिन पहले ही नेपाल के भूकंप स्त्रोत क्षेत्र ने संचित तनाव ऊर्जा को छोड़ना शुरू कर दिया था।    पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

चीन में आर्थिक मंदी से घटी अमीरों की संपत्ति
पहले कोरोना वायरस और अब रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर काफी प्रभाव पड़ा है, जिससे चीन भी अछूता नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्थिक मंदी के कारण चीन के अमीर व्यक्तियों की संपत्ति में गिरावट आई है। पिछले साल की तुलना में समृद्ध चीनी व्यक्तियों की संख्या में 11 फीसदी की कमी आई है और उनकी कुल संपत्ति 18 फीसदी तक घटी है।
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
नेड प्राइस, प्रवक्ता, अमेरिकी विदेश मंत्रालय। - फोटो : ANI

व्हाइट हाउस ने कहा- रूस से दूरी बनाने में भारत की मदद को तैयार
राष्ट्रपति जो बाइडन नीत अमेरिकी सरकार का कहना है कि वह रूस के साथ दूरी बनाने में भारत की मदद करते हुए उसके साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है। व्हाइट हाउस ने कहा, ऐसे कई देश हैं जिन्होंने इस कठिन तथ्य को जान लिया है कि रूस ऊर्जा या सुरक्षा क्षेत्र में विश्वसनीय नहीं है।     पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस। - फोटो : social media

कॉप27: यूएन प्रमुख बोले- कार्बन उत्सर्जन में कटौती महज दिखावा बनकर न रहे
जलवायु परिवर्तन को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने एक बार फिर दुनियाभर के नेताओं को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन में कटौती को लेकर हमारी प्रतिबद्धता महज दिखावा नहीं हो सकती। अगर जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई जीतना चाहते हैं तो ग्रीनवाशिंग के लिए जीरो टॉलरेंस होना अनिवार्य है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान। - फोटो : Social Media

इमरान खान ने हत्या की साजिश में शामिल दूसरे अधिकारी के नाम का खुलासा करने की धमकी दी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने ऊपर हुए हमले के मामले में दूसरे सैन्य अधिकारी के नाम का खुलासा करने की बुधवार को धमकी दी। उन्होंने दावा किया कि दूसरे सैन्य अधिकारी ने मेजर जनरल फैसल नसीर के साथ मिलकर नियंत्रण कक्ष से उनपर हमला करने की योजना की निगरानी की थी।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें