फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga Predictions 2023: बाबा वेंगा की साल 2023 के लिए डरावनी भविष्यवाणियां, धरती पर मच सकती है तबाही

Wed, 09 Nov 2022 07:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बाबा वेंगा की साल 2023 के लिए डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Twitter @CoachChic
Baba Vanga Predictions 2023: दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में शामिल बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने कई भविष्यवाणियां की हैं। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। बाबा वेंगा ने साल 2023 के लिए भी कई भविष्यवाणियां की हैं जो बेहद डराने वाली हैं। इससे पहले बाबा वेंगा ने साल 2022 (Baba Vanga 2022 Predictions) के लिए भी कई भविष्यवाणियां की थीं जिनमें अब तक दो सच साबित हो चुकी हैं। बुल्गारिया में बाबा वेंगा एक फकीर थीं जिन्हें बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। 

बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी की थीं। बुल्गारिया की दृष्टिहीन बाबा वेंगा (Baba Vanga) की 12 साल की उम्र में ही आंख की रोशनी चली गई थी। उनका निधन 11 अगस्त 1996 को हुआ था। उन्होंने दुनिया के खत्म होने से लेकर युद्ध और आपदा तक की भविष्यवाणियां की थीं। आइए जानते हैं कि बाबा वेंगा ने साल 2023 के लिए क्या भविष्यवाणियां की हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : instagram/ aprimoramentohumano
बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं जो सच साबित हो चुकी हैं। बाबा वेंगा की साल 2023 के लिए की गईं भविष्यवाणियां लोगों को डरा रही हैं। 




 
विज्ञापन

3 of 5
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Twitter @Ravalanath
बाबा वेंगा की साल 2023 के लिए की गईं दो भविष्यवाणियां बेहद डरावनी हैं। इनमें बाबा वेंगा ने एक तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी की है जबकि दूसरी पृथ्वी की चाल बदलने की। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध की वजह से तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है। तीसरे विश्व युद्ध में परमाणु बम का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Optical Illusion: हिम्मत है तो तस्वीर में नौ सेकेंड के अंदर तेंदुए को खोजकर दिखाएं, 99 फीसदी लोग हो गए हैं फेल

 

4 of 5
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : iStock
बाबा वेंगा ने इसके अलावा कहा था कि साल 2023 में सबसे बड़ी खगोलीय घटना घटेगी और धरती अपनी कक्षा बदल लेगी। इस घटना के गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसकी वजह से धरती पर भयानक बदलाव होंगे। 

UFO: अमेरिका ने खोला यूएफओ से जुड़ा सबसे बड़ा रहस्य, हैरान करने वाली रिपोर्ट जारी, जानिए चीन से क्या है संबंध


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : iStock
जानिए कौन थीं बाबा वेंगा

बुल्गारिया की रहने वाली भविष्यवक्ता बाबा वेंगा एक दृष्टिहीन फकीर थीं जिनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। 1911 में जन्मी बाबा वेंगा की सिर्फ 12 साल की उम्र में ही आंखों की रोशनी चली गई थी। कहा जाता है कि उनकी 85 फीसदी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। अगस्त 1996 में बाबा वेंगा की स्तन कैंसर से मौत हो गई थी। लेकिन अपनी मौत से पहले ही उन्होंने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें