बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान रविवार को चक्रवात ‘असानी’ में तब्दील हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात आज बंगाल की खाड़ी में 60 समुद्री मील (111 किलोमीटर प्रति घंटा) की गति से आगे बढ़ रहा है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं, वह कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। साथ ही ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष की अर्जी पर आज सुनवाई होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...