फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: देश के 28 जिले कोरोना की चपेट में, जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, पढ़ें अहम समाचार

Thu, 09 Jun 2022 06:26 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कोरोना संक्रमण के मामलों ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश से केरल तक देश के 28 जिलों को संक्रमण बढ़ने की वजह से रेड जोन घोषित किया है। वहीं, देश के कई राज्यों को अब इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून से मध्य और उत्तर भारत में मॉनसून आने के आसार हैं और बारिश शुरू होते ही इस गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर्व स्नान पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। गंगा दशहरा स्नान आज और निर्जला एकादशी कल है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : बासित जरगर
हिमाचल से केरल तक देश के 28 जिले रेड जोन में
कोरोना संक्रमण के मामलों ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश से केरल तक देश के 28 जिलों को संक्रमण बढ़ने की वजह से रेड जोन घोषित किया है। इनमें हरियाणा और महाराष्ट्र के वे चार जिले भी शामिल हैं, जहां साप्ताहिक संक्रमण पांच फीसदी से भी ज्यादा दर्ज किया गया।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
देश के कई राज्यों में गर्मी से बुरा हाल है ऊपर से गर्म हवा लोगों को काफी परेशान कर रही है। लेकिन अब इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून से मध्य और उत्तर भारत में मॉनसून आने के आसार हैं और बारिश शुरू होते ही इस गर्मी से राहत मिलेगी।  पढ़ें पूरी खबर...


4 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गंगा दशहरा आज
गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर्व स्नान पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। गंगा दशहरा स्नान बृहस्पतिवार और निर्जला एकादशी 10 जून को है। स्नान पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां चाक चौबंद करने का दावा किया है। हरकी पैड़ी पर कड़ी चौकसी रहेगी।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 13
लू के थपेड़ों से अपने बच्चे को बचाती एक मां। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में प्रचंड गर्मी का दौर जारी, आज भी यलो अलर्ट
राजधानी में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। लू के थपेड़ों के साथ बुधवार को दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो बीते 8 जून को बीते आठ वर्षों में सबसे ज्यादा रहा। इससे पहले साल वर्ष 2014 में 8 जून को पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 13
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : ANI
आईआईएम के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। वे आज शाम को कन्वेंशन सेंटर जम्मू में भारतीय प्रबंधन संस्था (आईआईएम) जम्मू के पांचवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर 214 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ईरान में महिला समेत 12 बलोच कैदियों को मिली सामूहिक फांसी
ईरानी अधिकारियों ने सोमवार छह जून को तड़के जाहेदान स्थित दुजाप केंद्रीय जेल में एक बलोच महिला समेत 12 अन्य कैदियों को सामूहिक रूप से फांसी दी। यह मामला नॉर्वे स्थित ईरान मानवाधिकार समूह ने उजागर किया। इन पर हत्या और नशीली दवाओं से संबंधित आरोप थे।
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
सेवेरोदोनेस्क शहर में तबाही का मंजर। - फोटो : Twitter
पूर्वी यूक्रेन में सेवेरोदोनेस्क के अधिकांश हिस्से पर रूस का कब्जा
रूसी सेना पूरी ताकत से दोनबास इलाके पर कब्जे में जुटी हुई है। यूक्रेन युद्ध के 105वें दिन रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक निर्णायक सफलता का दावा किया है। रूस के मुताबिक, उसने पूर्वी यूक्रेन में कब्जाए दोनबास क्षेत्र को क्रीमिया की जमीनी सीमा से एक लैंड कॉरिडोर के जरिये जोड़ दिया है। इसी बीच सिविरोदोनेस्क के गवर्नर ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन के सेवेरोदोनेस्क शहर का अधिकांश हिस्सा रूस के नियंत्रण में आ चुका है।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
देश में ही सर्वाइकल कैंसर रोधी वैक्सीन बनाने की तैयारी
सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एसआईआई) ने देश के दवा नियामक से सर्वाइकल कैंसर रोधी वैक्सीन का उत्पादन करने के लिए मंजूरी मांगी है। भारत की पहली क्वाड्रिवेलेंट हम्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन (क्यूएचपीवी) पूरी तरह से स्वदेश में ही विकसित की गई है। कंपनी ने इसे सर्ववैक ब्रांड नाम दिया है।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
राजनाथ सिंह का वियतनाम दौरा - फोटो : Social media
चीन को बड़ा झटका
चीन को झटका देते हुए भारत ने वियतनाम के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल कर सकेंगी। दोनों देशों की सेनाएं इन रक्षा बेस का इस्तेमाल मरम्मत और आपूर्ति की जाने वाली सामग्री को फिर से भरने के लिए कर सकेंगी।  पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
केरल सोना तस्करी मामला - फोटो : Amar Ujala GFX
स्वप्ना सुरेश के सनसनीखेज आरोप
केरल गोल्ड स्मगलिंग केस की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने बुधवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पी. विजयन, उनके परिवार व कुछ अधिकारियों को खिलाफ आरोप सिर्फ व्यक्तिगत या राजनीतिक कारणों से नहीं लगाए हैं। उन्होंने कहा, उनकी और उनके परिवार की जान को खतरा है। अगर आगे कुछ हो जाता तो शायद मैं इस बारे में बोलने की हिम्मत न जुटा पाती।  पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
मिताली राज - फोटो : अमर उजाला
39 साल की उम्र में मिताली रिटायर
भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर मिताली राज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। संन्यास का एलान करते हुए मिताली ने कहा- इतने सालों तक टीम का नेतृत्व करना सम्मान की बात है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

13 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
आपदा में चूहे बचाएंगे इंसानों की जान
भूकंप के दौरान मलबे में फंसे लोगों को निकालना कभी-कभी रेस्क्यू टीम के लिए भी असंभव होता है। लेकिन अब इस काम को संभव करने के लिए वैज्ञानिकों ने चूहों की एक स्पेशल टीम तैयार की है। जो आपदा के दौरान मलबे में घुसकर दबे लोगों की लोकेशन पता करेंगे और उनका वीडियो बनाकर टीम तक पहुंचाएंगे।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें