कोरोना संक्रमण के मामलों ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश से केरल तक देश के 28 जिलों को संक्रमण बढ़ने की वजह से रेड जोन घोषित किया है। वहीं, देश के कई राज्यों को अब इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून से मध्य और उत्तर भारत में मॉनसून आने के आसार हैं और बारिश शुरू होते ही इस गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर्व स्नान पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। गंगा दशहरा स्नान आज और निर्जला एकादशी कल है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...