फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: शिंदे कैबिनेट का विस्तार आज, बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन का निर्णायक दिन, पढ़ें अहम खबरें

Tue, 09 Aug 2022 06:18 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने 40 दिन पुराने मंत्रिमंडल का आज विस्तार करेंगे। इस दौरान करीब एक दर्जन मंत्री शपथ ले सकते हैं। सभी आज सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं, बिहार में तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा-जदयू गठबंधन पर संकट के बादल मंडराने लगें हैं। जदयू पटना में आज सुबह 11 बजे बैठक करेगी। इसी वक्त राजद भी अलग अपनी एक बैठक करेगी। साथ ही दिल्ली पुलिस 15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट पर है। पूरी दिल्ली समेत लालकिले पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के 10 हजार से ज्यादा जवान जमीन से लेकर आसमान तक लालकिले की सुरक्षा पर नजर रखेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
Maharashtra Politics - फोटो : ANI

शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार आज
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने 40 दिन पुराने मंत्रिमंडल का आज विस्तार करेंगे। मुख्यमंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस दौरान करीब एक दर्जन मंत्री शपथ ले सकते हैं। सभी आज सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह मंत्रालय का अहम जिम्मा सौंपा जा सकता है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार। - फोटो : पीटीआई

बिहार में टूट के कगार पर भाजपा-जदयू गठबंधन, आज बैठक में होगा निर्णय
बिहार में तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा-जदयू गठबंधन पर संकट के बादल मंडराने लगें हैं। वहीं, राजद और जदयू में नजदीकी भी बढ़ती दिख रही है। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद गहमागहमी काफी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द नए गठबंधन के साथ नई सरकार बन सकती है। आज जदयू विधायकों और सांसदों की बैठक में अंतिम निर्णय हो सकता है। जदयू पटना में आज सुबह 11 बजे बैठक करेगी। इसी वक्त राजद भी अलग अपनी एक बैठक करेगी।  पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस। - फोटो : amar ujala

15 अगस्त को लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क
दिल्ली पुलिस 15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट पर है। पूरी दिल्ली समेत लालकिले पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के 10 हजार से ज्यादा जवान जमीन से लेकर आसमान तक लालकिले की सुरक्षा पर नजर रखेंगे। आतंकी हमले के इनपुट को देखते हुए दिल्ली पुलिस सभी सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में है और एजेंसियों के इनपुट को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पतंग व गुब्बारे उड़ाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। पतंगबाजों को रोकने के लिए 400 जवान अलग से तैनात किए गए हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
मिजोरम के गृह मंत्री लालचमलियाना और असम के सीमा सुरक्षा मंत्री अतुल बोरा। - फोटो : सोशल मीडिया

सीमा विवाद को सुलझाने के लिए मिजोरम और असम के बीच वार्ता आज
मिजोरम और असम के बीच दशकों से चले आ रहे अंतरराज्यीय सीमा विवाद को सुलझाने के लिए दोनों ही राज्यों के मंत्रियों के बीच आज वार्ता होगी। मिजोरम के गृह विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमा वार्ता दोपहर ढाई बजे आइजोल के आइजल क्लब में होगी। उन्होंने कहा कि मिजोरम के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्री लालचमलिआना करेंगे जबकि असम प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वहां के सीमा सुरक्षा और विकास मंत्री अतुल बोरा करेंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
बरामद अवैध हथियार - फोटो : amar ujala

स्वतंत्रता दिवस से पहले हथियारों की खेप बरामद
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने स्वतंत्रता दिवस से पहले हथियारों की खेप पकड़ी है। इसकी सप्लाई दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब के गैंगस्टर को होनी थी। इसके साथ ही पंजाब के दो अवैध हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 15 अवैध सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल, हथियारों की तस्करी में इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
टोल टैक्स की दरों में इजाफा। - फोटो : अमर उजाला

अब फास्ट टैग नहीं, जीपीएस से होगी टोल की वसूली
अब जितनी दूर की यात्रा होगी, उतना ही टोल देना होगा। केंद्र सरकार जल्द ही टोल राजस्व संग्रह के लिए नई तकनीक लाने की तैयारी कर रही है। इसके जरिये हाईवे पर लगने वाले टोल प्लाजा को हटाकर जीपीएस आधारित तकनीक से टोल भरा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, देश में इस समय नई पद्धति का परीक्षण करने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में बंद पैसेंजर ट्रेनें इसी महीने दौड़ेंगी
कोविड काल में बंद हुई पैसेंजर ट्रेन अब इस महीने से चल पड़ेंगी। सितंबर की जगह रेलवे ने यात्रियों की समस्या को देखते हुए इसी महीने ज्यादातर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस निर्णय से हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। हालांकि पैसेंजर ट्रेन भी अगले आदेश तक स्पेशल ट्रेन बनकर चलेगी लिहाजा यात्रियों को यात्रा करने के लिए अधिक खर्च करना होगा।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
आजादी का अमृत महोत्सव (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Twitter

अमेरिकी बोस्टन शहर में मनेगा भारतीय आजादी का खास जश्न
अमेरिका के बोस्टन शहर में भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न खास ढंग से मनाया जाएगा। इसमें 32 देश भाग लेंगे और शहर पर एक विमान से 220 फुट लंबा भारत-अमेरिका का ध्वज फहराया जाएगा। ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए)- न्यू इंग्लैंड’ के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि इस साल, भारत की आजादी के जश्न समारोह में कई चीजें पहली बार होंगी। मैसाचुसेट्स के गवर्नर चार्ली बेकर ने स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्षों को ‘भारत दिवस’ घोषित किया है।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

सस्ता होगा गेहूं, आयात ड्यूटी में सरकार कर सकती है कटौती
गेहूं की बढ़ रही कीमतों को काबू में करने की योजना है। इसके लिए सरकार गेहूं आयात पर 40 फीसदी ड्यूटी को खत्म कर सकती है। इसी के साथ कारोबारियों के लिए भंडार पर सीमा भी लगा सकती है। गेहूं के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक देश भारत में इस समय कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। भीषण गर्मी के चलते फसल के नुकसान को देखते हुए सरकार ने मई में गेहूं निर्यात पर रोक लगा दी थी।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
चीन में कोरोना फिर से लौटा - फोटो : पीटीआई

चीन में नए मामलों के बाद हेनान की राजधानी में लॉकडाउन
दक्षिणी चीन के हेनान प्रांत में कोविड-19 के 259 नए मामले सामने आने के बाद महामारी से जुड़ी पाबंदियों के चलते करीब 80,000 पर्यटक फंस गए हैं। उधर, प्रांतीय राजधानी में स्कूल की छुट्टियों के दौरान कोरोना संक्रमण बढ़ने पर सोमवार को निवासियों का 13 घंटों तक घरों से निकलना रोक दिया गया है। हैकोउ शहर में सुबह सात से रात आठ बजे तक अस्थायी लॉकडाउन और सानया शहर में शनिवार से ही बेमुद्दत लॉकडाउन लगा है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
भारतीय पहलवान साक्षी मलिक, पूजा सिहाग और पूजा गहलोत दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचीं। - फोटो : ANI

भारतीय पहलवानों की टीम स्वदेश पहुंची
बर्मिंघम में पहलवानी में जोहर दिखाकर भारतीय टीम अब स्वदेश लौट आई है। सोमवार देर रात दिल्ली हवाई अड्डे पर टीम को लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। स्वदेश पहुंचने पर भारतीय पहलवान छोरियों ने मीडिया से बात की, उन्होंने पदक का श्रेय अपने देश को दिया। कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय पहलवान साक्षी मलिक, कांस्य पदक विजेता पूजा सिहाग और कांस्य पदक विजेता पूजा गहलोत सोमवार देर रात दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचीं।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें