फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: जांच को चकमा दे सकता है कोरोना, मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, पढ़ें अहम समाचार

Fri, 08 Jul 2022 06:23 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा के पहले रोडमैप पर शुक्रवार को मंथन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। वहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि वायरस का नया सब वैरिएंट जांच को चकमा दे सकता है। साथ ही उच्चतम न्यायालय ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका पर आज सुनवाई करने के लिए राजी हो गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का पहला रोडमैप आज होगा तैयार
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा के पहले रोडमैप पर शुक्रवार को मंथन किया जाएगा। पार्टी प्रदेश मुख्यालय में होने वाली प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव में मिशन-75 को पूरा करने के लिए आगामी कार्यक्रम और अभियान तय किए जाएंगे। 2-3 जुलाई को तेलंगाना के हैदराबाद में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यक्रम और अभियान तय किए गए हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 12
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
जांच को चकमा दे सकता है कोरोना
एक बार फिर कोरोना वायरस ने वैज्ञानिकों को चिंता में डाल दिया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि वायरस का नया सब वैरिएंट जांच को चकमा दे सकता है। वर्तमान में आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन किट से जांच हो रही है लेकिन नई दिल्ली स्थित आईजीआईबी के शोधार्थियों ने यह निष्कर्ष निकाला है कि वायरस के नए परिवर्तनों से जांच पर गंभीर असर पड़ सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI
द्रोपदी मुर्मू आज लखनऊ आएंगी
राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ आएंगी। लोक भवन में आयोजित एनडीए की बैठक में द्रोपदी मुर्मू भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी के विधायकों से मत एवं समर्थन देने की अपील करेंगी। भाजपा द्रोपदी मुर्मू के लखनऊ दौरे को भव्य बनाकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को साधेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
मोहम्मद जुबैर - फोटो : Social media
मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
उच्चतम न्यायालय ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका पर आज (शुक्रवार) को सुनवाई करने के लिए राजी हो गया है। न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि मामले को सीजेआई की मंजूरी के बाद शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
city forest - फोटो : city forest
आज नगर वन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे पीएम
धर्मनगरी में विकसित किए जा रहे सिटी फॉरेस्ट (नगर वन) का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। आनलाइन उद्घाटन के बाद नगर वन आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। वन विभाग की ओर से कनखल स्थित दक्ष मंदिर के सामने गंगा के पार गंगा वाटिका को नगर वन बनाया जा रहा है। नगर वन बनाने के लिए वन विभाग की ओर से रुद्राक्ष के पौधे लगाए गए हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चिपचिपी गर्मी से परेशान लोग, झमाझम बारिश का इंतजार 
राजधानी में झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार अगले 48 घंटे में खत्म होगा। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए दिल्ली में तेज बारिश की संभावना जताई है। इससे अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम पारे में कमी होगी व लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, बृहस्पतिवार को भी मानसून रूठा रहा और लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने इंग्लैंड को 50 रन से हराया
भारत ने साउथैम्पटन में खेले गए तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 50 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 198 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 51 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में इंग्लैंड की टीम 19.3 ओवर में 148 रन पर सिमट गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

रूस ने क्रूज मिसाइल से उड़ाया जेट

9 of 12
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social media
रूस ने दोनेस्क-खारकीव पर दागीं लंबी दूरी की मिसाइलें
रूस-यूक्रेन युद्ध के 134वें दिन रूसी सेना ने खारकीव शहर पर लंबी दूरी की गोलाबारी तेज कर दी है। उधर यूक्रेन में विद्रोहियों के दावे वाले प्रांत दोनेस्क में पिछले 24 घंटे से जारी गोलाबारी के कारण 8 लोग मारे गए जबकि 25 अन्य घायल हो गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
आतंकी सुरंग। - फोटो : अमर उजाला
पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट
जिले में नियंत्रण रेखा के दिगवार सेक्टर में वीरवार दोपहर को एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। उसकी चपेट में आकर पोर्टर घायल हो गया। जिसे करीबी सैन्य शिविर में मरहम पट्टी के उपरांत सेना के 425 फील्ड एंबुलेंस अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान तनवीर हुसैन पुत्र मोहम्म्द लतीफ जट्ट निवासी गांव अजोट पुंछ के रूप में हुई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
12 जुलाई से मैदा और आटे के निर्यात पर प्रतिबंध
भारत सरकार ने अब आटा और मैदा समेत कई चीजों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। बृहस्पतिवार को इसे मंजूरी दे दी गई। विदेशी व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने 6 जुलाई को एक अधिसूचना में कहा कि अब आटे के निर्यात के लिए गेहूं निर्यात को लेकर बनी अंतर मंत्रालयीन कमिटी से मंजूरी लेनी जरूरी होगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI
ओडिशा की यात्रा पर आज आएंगी द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू आज ओडिशा आएंगी। यहां वह नवीन पटनायक से समर्थन मांगेंगी। वहीं ओडिशा सरकार ने द्रौपदी मुर्मू के यहां पहुंचने पर राजकीय अतिथि के तौर पर व्यवहार करने का फैसला किया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें