फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: पाक में सियासी संकट के बीच इमरान आज करेंगे राष्ट्र को संबोधित, यूपीटीईटी का रिजल्ट होगा जारी, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Fri, 08 Apr 2022 06:24 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पाकिस्तान में पिछले एक हफ्ते से चल रहे सियासी संकट के बीच गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल असेंबली को बहाल करने का फैसला सुनाया। अब नौ अप्रैल को इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा। इसी बीच पीएम इमरान खान ने आज राष्ट्र को संबोधित करने की घोषणा की है। वहीं, आज उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा यूपीटीईटी परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा, तो चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई भी होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 10
इमरान खान और नवाज शरीफ। - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान आज राष्ट्र को करेंगे संबोधित
पाकिस्तान में करीब एक हफ्ते तक चले सियासी संकट का सुप्रीम कोर्ट ने अंत कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल असेंबली को बहाल करने का फैसला सुनाया। वहीं पीएम इमरान खान ने आज राष्ट्र को संबोधित करने की घोषणा की है। पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा कि संसदीय समिति की बैठक भी आज होगी और प्रधानमंत्री आज रात राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 10
UPTET Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
आज जारी होगा यूपीटीईटी का रिजल्ट
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा यूपीटीईटी परीक्षा का परिणाम आठ अप्रैल, 2022 को घोषित किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। इस परीक्षा के लिए 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था और 18 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 10
लालू प्रसाद यादव। - फोटो : अमर उजाला
चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई आज
डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की ओर से दायर जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। यह सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की अदालत में होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 10
दिल्ली में ऑटो चालकों की हड़ताल। - फोटो : अमर उजाला
जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे टैक्सी और ऑटो चालक
सीएनजी की कीमत में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ ऑटो, कैब और टैक्सी चालकों ने मांगों पर सुनवाई न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। शुक्रवार को अपनी मांगों के समर्थन में जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 10
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : twitter/KremlinRussia_E
मानवाधिकार परिषद से रूस बाहर
यूक्रेन के बूचा समेत अन्य शहरों में रूसी सैनिकों की बर्बरता का परिणाम रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से बाहर होकर भुगतना पड़ा। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में गुरुवार को आयोजित हुए विशेष आपातकालीन सत्र में रूस को मानवाधिकार परिषद से निलंबित करने के मसौदा प्रस्ताव पर मतदान हुआ। अमेरिका की ओर से प्रस्तावित कदम पर यूएनजीए में हुए मतदान में 93 सदस्यों ने रूस को यूएनएचआरसी से बाहर करने के प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया। वहीं, 24 देशों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया और 58 देशों ने मतदान से दूरी बनाए रखी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 10
Imran Khan - फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान में फिर बहाल होगी संसद
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को भंग करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने नेशनल असेंबली की तरफ से तीन अप्रैल को डिप्टी स्पीकर की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव रद्द किए जाने के फैसले को असंवैधानिक बताया और कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान का राष्ट्रपति से संसद भंग करने का आग्रह भी पूरी तरह गैरकानूनी था। यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 10
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची। - फोटो : एएनआई
11-12 अप्रैल को अमेरिका का दौरा करेंगे जयशंकर और राजनाथ सिंह
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 और 12 अप्रैल को अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। बागची ने बताया कि रक्षा मंत्री और विदेश मत्री चौथे भारत-अमेरिका मंत्रिस्तरीय टू प्लस टू वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इसका आयोजन 11 अप्रैल को वाशिंगटन डीसी में होना है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 10
नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
बिहार एमएलसी चुनाव के नतीजे घोषित
बिहार में हुए एमएलसी चुनाव में एनडीए भारी पड़ी है और उसने 24 में से 13 सीटों पर जीत हासिल की है। इस बार 24 सीटों के लिए 187 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। भाजपा सात सीटों से साथ सबसे आगे रही जबकि राजद को 6 और जदयू को 5 सीटें मिलीं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

10 of 10
अनुराधा पौडवाल - फोटो : amar ujala
अनुराधा पौडवाल ने अजान पर दिया बड़ा बयान 
दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल ने अजान पर बड़ा बयान दिया है। हजारों लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज देने वाली गायिका ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि भारत में अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करना अब बंद कर देना चाहिए। यहां पढ़ें गायिका ने और क्या-क्या कहा...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें