ज्ञानवापी मामला सुनने योग्य है या नहीं इस पर सोमवार को सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश के लिए आज की तिथि तय की है। वहीं, पार्टीगेट स्कैंडल के चलते संकट में घिरे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में विश्वास मत साबित कर दिया। बोरिस जॉनसन ने 211 मत हासिल कर विश्वास मत जीत लिया। साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को भी लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 13
ज्ञानवापी मामले में आज आएगा फैसला।
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी मामले मे आज आएगा अहम फैसला
ज्ञानवापी मामला सुनने योग्य है या नहीं इस पर सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश के लिए आज की तिथि तय की है। शिवलिंग मिलने की जानकारी के बाद भी वजू कर हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने के संबंध में मुकदमा दर्ज करने की मांग के मामले में सोमवार को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सर्वोत्तमा नागेश वर्मा की अदालत में सुनवाई हुई थी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 13
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन
- फोटो : ani
ब्रिटिश पीएम जॉनसन पद पर बने रहेंगे
पार्टीगेट स्कैंडल के चलते संकट में घिरे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन को सोमवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में विश्वास मत साबित कर दिया। बोरिस जॉनसन ने 211 मत हासिल कर विश्वास मत जीत लिया। जॉनसन के खिलाफ 148 वोट डाले गए। कंजरवेटिव 1922 कमेटी के अध्यक्ष सर ग्राहम ब्रैडी ने बताया कि कुल 359 वोट डाले गए। इनमें से कोई भी खराब मत पत्र नहीं था। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 13
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में लू का प्रकोप जारी, आज के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को भी लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है। लू के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दिन भर 25-25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवा चलेगी। दिल्ली में सोमवार को भी लू का प्रकोप जारी रहा और दिन भर आसमान से आग बरसती रही। झुलसा देने वाली गर्मी का आलम यह रहा कि सफदरजंग मानक केंद्र पर अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। वर्ष 2017 के बाद यह छह जून का सबसे अधिक तापमान रहा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 13
सिद्धू मूसेवाला के साथ राहुल गांधी।
- फोटो : फाइल फोटो
आज राहुल गांधी जाएंगे मूसा गांव
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को पंजाब के मानसा के मूसा गांव आएंगे। वे दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करेंगे। मूसेवाला के घर सांत्वना देने के लिए नेताओं का पहुंचना जारी है। सोमवार को राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट और हरियाणा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर अपने परिवार सहित मूसेवाला के निवास स्थान पर पहुंचे और मूसेवाला की हत्या की निंदा करते हुए शोकग्रस्त परिवार को ढांढस बंधाया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 13
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद सामूहिक दुष्कर्म का चौथा आरोपी गिरफ्तार
तेलंगाना की हैदराबाद पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में रविवार को एक और नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया। अब तक तीन नाबालिगों समेत चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। लेकिन पांचवां आरोपी अब तक फरार है। इसी बीच शहर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दो और मामले सामने आए हैं। पहला मामला रामगोपालपेट थाने में और दूसरा राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 13
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
विधान परिषद के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य आज करेंगे नामांकन
समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम पर मुहर लगा दी है। मौर्य आज नामांकन करेंगे। मौर्य विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। सपा के दूसरे उम्मीदवार करहल से पूर्व विधायक सोबरन सिंह होंगे। दो अन्य उम्मीदवारों के नाम पर विचार चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
ईडी ने मेहुल चोकसी की पत्नी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब नेशनल बैंक से 13,000 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण धोखाधड़ी मामले में धनशोधन निरोधक कानून के तहत भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी, उसकी पत्नी प्रीति और अन्य के खिलाफ नया आरोपपत्र दाखिल किया है। हालांकि चोकसी की पत्नी प्रीति प्रद्योत कुमार कोठारी के खिलाफ ईडी द्वारा दायर की गई यह पहली अभियोजन शिकायत है। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 13
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान।
- फोटो : ANI
डिजिटल कौशल कार्यक्रम से एक करोड़ विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि डिजिटल स्किलिंग प्रोग्राम एक करोड़ डिजिटल वर्क फोर्स तैयार करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल कौशल कार्यक्रम में सातवीं कक्षा से लेकर स्नातक प्रोग्राम तक एक करोड़ छात्रों को लाभ मिलेगा। उन्हें इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज एरिया में इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप और रोजगार के माध्यम से स्किलिंग, रीस्किलिंग और अपस्किलिंग से जोड़ा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 13
सलमान खान और सलीम खान
- फोटो : Instagram
सलमान खान को धमकी मिलने के बाद एक्शन मोड में पुलिस
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी मिलने के बाद से ही मुंबई पुलिस एक्शन मोड में है। रविवार को सलमान खान के पिता सलीम खान को एक धमकी भरा पत्र मिला था, जिसमें अभिनेता का हाल सिंगर सिद्धू मूसेवाला जैसे कर देने की धमकी दी गई थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस ने अभिनेता के घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' की सुरक्षा को बढ़ा दिया है और अब पुलिस ने इस मामले में सलमान खान का बयान भी दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
11 of 13
आतंकवादी वलीउल्लाह
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी सीरियल ब्लास्ट के दोषी वलीउल्लाह को फांसी
गाजियाबाद की अदालत ने वाराणसी सीरियल ब्लास्ट के दोषी वलीउल्लाह को फांसी की सजा सुनाई है। दोषी पर 60 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। वलीउल्लाह 16 साल से डासना जेल में बंद है। सात मार्च 2006 को वाराणसी में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। कोर्ट ने संकटमोचन मंदिर में विस्फोट व दशाश्वमेध मार्ग पर बम बरामद होने के मामले में वलीउल्लाह को दोषी माना। पढ़ें पूरी खबर...
12 of 13
लोकसभा उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
जानें रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा का चुनावी इतिहास
रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उप-चुनाव के लिए नामांकन का दौर खत्म हो गया। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि मुकाबला किनके बीच होगा। दोनों सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं तो बसपा ने रामपुर से उम्मीदवार नहीं दिया। रामपुर में सीधा मुकाबला सपा और भाजपा के बीच होगा। वहीं, आजमगढ़ में मुकाबला त्रिकोणीय रहने की संभावना है। यहां सपा, भाजपा के साथ बसपा ने भी उम्मीदवार मैदान में उतारा है। पढ़ें पूरी खबर...
यूक्रेन से लूटा गेहूं अफ्रीकी देशों को बेच रहा रूस
जंग छेड़ने के बाद रूस ने बमबारी कर और अन्य तरीकों से गेहूं यूक्रेन से बाहर नहीं निकलने दिया। उसने यूक्रेन का पांच लाख टन गेहूं (कीमत 778 करोड़ रुपये) लूट लिया और ट्रकों में लादकर अपने कब्जे वाले क्रीमिया भिजवा दिया। वह अब इसे अकाल से जूझ रहे अफ्रीकी देशों को बेच रहा है। अमेरिका ने मई मध्य में 14 देशों को युद्ध अपराध का लाभ उठाने के प्रति चेताया था, लेकिन इसका असर होने की उम्मीद कम ही है। पढ़ें पूरी खबर...