फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: पीएम मोदी आज वाराणसी को देंगे सौगात, महुआ मोइत्रा के खिलाफ कानपुर समेत कई शहरों में मामला दर्ज, पढ़ें अहम समाचार

Thu, 07 Jul 2022 06:14 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई शिक्षा नीति की आधारशिला रखने के साथ ही बदलते बनारस को सौगात देने के लिए वाराणसी आएंगे। करीब सवा चार घंटे के दौरे में पीएम मोदी सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए मिड-डे मील बनाने वाली अक्षय पात्र रसोई का उद्घाटन करेंगे। वहीं, 'काली' फिल्म को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के आपत्तिजनक बयान के खिलाफ कानपुर समेत यूपी, मध्य प्रदेश व बंगाल के कई शहरों में एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर एक सादे समारोह में विवाह बंधन में बंधेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

 
विज्ञापन

2 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
पीएम मोदी आज वाराणसी को देंगे कई सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को नई शिक्षा नीति की आधारशिला रखने के साथ ही बदलते बनारस को सौगात देने के लिए वाराणसी आएंगे। करीब सवा चार घंटे के दौरे में पीएम मोदी सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए मिड डे मील बनाने वाली अक्षय पात्र रसोई का उद्घाटन करेंगे।इसके बाद सिगरा स्टेडियम में 1774.34 करोड़ की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा - फोटो : अमर उजाला
महुआ मोइत्रा के खिलाफ कानपुर समेत कई शहरों में मामला दर्ज
काली फिल्म को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के आपत्तिजनक बयान के खिलाफ कानपुर समेत यूपी, मध्य प्रदेश व बंगाल के कई शहरों में एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। बिगड़े बोल पर सियासी घमासान के बीच भाजपा ने मोइत्रा की गिरफ्तारी की मांग की है। इस बीच, कनाडा में आगा खान म्यूजियम ने फिल्म का विवादित पोस्टर हटाते हुए हिंदू समुदाय से माफी मांगी है।  पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर। - फोटो : फाइल फोटो

आज होगी सीएम भगवंत मान की शादी
वैवाहिक जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार यानी सात जुलाई को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर एक सादे समारोह में विवाह बंधन में बंधेंगे। 48 वर्षीय भगवंत मान पेशे से डॉक्टर गुरप्रीत कौर से विवाह करेंगे। 1993 में जन्मी गुरप्रीत कौर ने हरियाणा के मुलाना स्थित महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। इस मौके पर उनके परिवार के सदस्यों के अलावा पार्टी के शीर्ष नेता और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपने परिवार सहित मौजूद रहेंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
जिला एवं सत्र न्यायालय, मथुरा - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण पर आज पक्षकार देंगे मस्जिद पक्ष के प्रार्थना पत्र पर जवाब
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण में पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह और राजेंद्र माहेश्वरी की ओर बृहस्पतिवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में विपक्षी सचिव शाही ईदगाह व सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के प्रार्थना पत्र पर अपनी आपत्ति दाखिल की जाएगी। विपक्षीगण द्वारा अदालत से कहा गया है कि पहले इस केस के स्थायित्व को लेकर 7 रूल 11 सीपीसी पर सुनवाई होनी चाहिए। जबकि पक्षकारों ने अदालत से मांग की है कि अदालत में पहले ईदगाह के सर्वे संबंधी मामले में सुनवाई की जाए।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
गर्मी से सभी हो रहे बेहाल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में आज करवट लेगा मौसम
राजधानी में लगातार उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।  बुधवार का दिन भी लोगों के लिए सजा से कम नहीं रहा। दिनभर तेज धूप निकली रही और उमस से लोग बेहाल रहे। बीच-बीच में बादलों ने डेरा डाला और कुछ जगहों पर ही हल्की बारिश दर्ज की गई।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : PTI

एंकर रोहित ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
राहुल गांधी के खिलाफ शो में कथित गुमराह करने वाला वीडियो चलाने के लिए न्यूज चैनल के एंकर रोहित रंजन ने अपने खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकी को चुनौती दी है। तत्काल सुनवाई की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई करने का निर्णय लिया है। वकील सिद्धार्थ लूथरा ने बुधवार को जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जेके माहेश्वरी की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष इस याचिका का उल्लेख करते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की थी।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

खाद्य सुरक्षा कानून लागू करने में पिछड़ा उत्तराखंड
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) लागू करने के मामले में उत्तराखंड देश के बाकी राज्यों से पिछड़ गया है। हिमाचल, झारखंड के मुकाबले इस मामले में उत्तराखंड पूरे देश में 24वें पायदान पर है। एनएफएसए के लिए जारी रैंकिंग सूचकांक 2022 में सभी राज्यों के आंकड़े सामने आए हैं। इस सूचकांक में ओडिशा पहले और यूपी दूसरे स्थान पर है। उत्तराखंड इस सूची में शीर्ष-20 में भी जगह नहीं बना पाया। इस सूची में त्रिपुरा पांचवें स्थान पर है।  पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
ममता बनर्जी और दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई

ममता बनर्जी के खिलाफ दिलीप घोष की 'टिप्पणी' से विवाद, जानें क्या कहा
तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष की गिरफ्तारी की मांग की है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद दिलीप घोष ने ममता बनर्जी के वंश पर सवाल उठाते हुए कहा, 'ममता जिस राज्य में जाती हैं, खुद को उस राज्य का बताने लगती हैं। जब ममता बनर्जी बंगाल जाती हैं तो खुद को बंगाल की बेटी बोलती हैं, जब गोवा जाति हैं तो गोवा की बेटी बन जाती हैं। मां बाप का कोई ठिकाना नहीं है, कभी भी कुछ भी बोल देती हैं।' 
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
स्पाइसजेट - फोटो : ANI
डीजीसीए ने स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया 
विमानन कंपनियों की नियामक संस्था DGCA (Directorate General of Civil Aviation) ने बुधवार को नागर विमानन सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। DGCA की ओर से यह कार्रवाई कंपनी के विमानों में पिछले 18 दिनों के दौरान आठ बार तकनीकी खरीबी आने की खबरों के बाद की गई है।  पढ़ें पूरी खबर... 

11 of 12
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : ANI

ब्रिटेन में 39 मंत्रियों ने त्यागे पद, पीएम पर इस्तीफा देने का दबाव
सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के सांसदों की बगावत से प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मुश्किल में घिर गए हैं। 24 घंटे से भी कम समय में कम से कम 39 मंत्री और संसदीय सचिव पद छोड़ चुके हैं। इतना ही नहीं, गृह मंत्री प्रीति पटेल व यातायात मंत्री ग्रांट शैप्स समेत दो दर्जन वरिष्ठ मंत्रियों ने बुधवार को पीएम से मिलकर उनसे इस्तीफा देने को भी कहा है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
युद्ध के दौरान उजड़ा घर। - फोटो : PTI

दोनेस्क में पिछले 24 घंटे में जबरदस्त हमले
लुहांस्क पर कब्जे के बाद रूस ने यूक्रेन के दोनेस्क क्षेत्र में पूरी ताकत झोंक दी है। यहां रूसी बमबारी के चलते 24 घंटे में 5 मौतें हो गई और 21 से ज्यादा घायल हो गए हैं। रूसी सेना के दोनेस्क क्षेत्र में अपने लिए रास्ता बनाने के बीच क्रामातोर्स्क में 3.5 लाख यूक्रेनियों से घर खाली करने को कहा गया है। दोनेस्क के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने बताया कि रूसी सेना के अफसरों ने क्षेत्र के साढ़े तीन लाख निवासियों को यहां से हटने की अपील की है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें