बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकों की संख्या 18 पहुंच गई है। इनमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। छठे दिन भारतीय एथलीट्स ने पांच पदक जीते। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आजमगढ़ जिले को 143 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 31 परियोजाओं का लोकार्पण और 19 का शिलान्यास शामिल है साथ ही एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही अहमदाबाद के लिए वाराणसी एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की सीधी विमान सेवा आज शुरू हो रही है। इससे यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
राष्ट्रमंडल खेलों में छठे दिन भारत ने जीते पांच पदक
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकों की संख्या 18 पहुंच गई है। इनमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। छठे दिन भारतीय एथलीट्स ने पांच पदक जीते। जुडोका तूलिका मान ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, चार भारतीय एथलीट्स ने कांस्य अपने नाम किया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 11
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
आज आजमगढ़ को करोड़ों की सौगात देंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आजमगढ़ जिले को 143 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 31 परियोजाओं का लोकार्पण और 19 का शिलान्यास शामिल है। करीब साढे तीन घंटे के दौरे में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही सीएम योगी मंडलीय समीक्षा बैठक भी करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 11
मंकीपॉक्स संक्रमण में त्वचा पर दाने की समस्या
- फोटो : istock
मंकीपॉक्स टीका बनाने के लिए सीरम और भारत बायोटेक के बीच मची होड़
कोरोना की तरह अब मंकीपॉक्स टीका को लेकर देश की दो बड़ी नामचीन कंपनियों के बीच होड़ मची है। पिछली बार कोरोना रोधी कोवाक्सिन बनाने के लिए हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी सबसे आगे रही। इस बार पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) भी सरकार के साथ मिलकर मंकीपॉक्स का टीका बनाना चाहती है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 11
तेजस्विन शंकर
- फोटो : अमर उजाला
तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास
भारत के हाई जंपर तेजस्विन शंकर ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत के पदकों का खाता खोला। तेजस्विन शंकर ने ट्रैक एंड फील्ड में कांस्य के रूप में भारत के लिए पहला पदक जीता। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 11
स्पाइस जेट
- फोटो : social media
अहमदाबाद के लिए वाराणसी से स्पाइसजेट की सीधी विमान सेवा आज से
अहमदाबाद के लिए वाराणसी एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की सीधी विमान सेवा बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। इससे यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। अहमदाबाद व वाराणसी के बीच विमान का संचालन हफ्ते में सातों दिन किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 11
सोरोंजी में तुलसीदास की प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी सोरोंजी ही है तुलसीदास की जन्मस्थली
महाकवि तुलसीदास का गुरुवार को श्रावण शुक्ल सप्तमी पर 512 वां जन्मदिवस है। श्रावण शुक्ल सप्तमी शुक्रवार संवत 1568, एक अगस्त 1511 को कासगंज के शूकर क्षेत्र सोरोंजी के मोहल्ला योग मार्ग में पंडित आत्माराम की पत्नी माता हुलसी ने तुलसीदास को जन्म दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
8 of 11
ताजमहल के पार्श्व में बहती यमुना
- फोटो : अमर उजाला
24 घंटे में बढ़ा जलस्तर, आगरा-मथुरा के तटीय इलाकों में हलचल
ताजनगरी में यमुना हिलोर मार रही है। 24 घंटे में वाटरवर्क्स पर जलस्तर डेढ़ फीट बढ़ गया है। गोकुल बैराज से बुधवार को 26818 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऐसे में एक तरफ यमुना प्रेमी नदी को पुराने स्वरूप में देखकर खुश हैं, तो दूसरी तरफ तटवर्ती इलाकों में हलचल बढ़ गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
9 of 11
बिटक्वाइन...
- फोटो : pixabay
घाटी में बिटक्वाइन के जरिये आतंकी फंडिंग
जम्मू-कश्मीर में बिटक्वाइन के जरिये की जा रही आतंकी फंडिंग भंडाफोड़ करते हुए राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने बुधवार को बारामुला, कुपवाड़ा व पुंछ में सात ठिकानों पर छापा मारा। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इस कार्रवाई में डिजिटल उपकरणों, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
10 of 11
मानसून...
- फोटो : अमर उजाला
मानसून के महीने हुए ज्यादा गर्म, मौतें घटीं
इस सदी में देश में मानसून के दौरान तापमान बढ़ चुका है। 2001 तक जून से सितंबर तक औसत तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता था, लेकिन 2021 तक यह 28.4 डिग्री सेल्सियस औसत हो चुका है। केंद्र सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी, हालांकि यह भी बताया कि बीते दो वर्षों में तेज गर्मी की वजह से मौतों का आंकड़ा घटा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंच सकती है खुदरा महंगाई
लगातार बढ़ रही महंगाई के मोर्चे पर राहत मिलने की खबर है। जुलाई महीने में खुदरा महंगाई की दर 6.65 फीसदी पर रहने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो यह पांच महीने की सबसे कम दर होगी। खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट और ईंधन पर टैक्स में कमी से महंगाई घटने के आसार हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...