फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: कश्मीरी पंडितों ने सामूहिक पलायन का लिया फैसला, पीएम मोदी यूपी में निवेश परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला, पढ़ें अहम समाचार

Fri, 03 Jun 2022 06:15 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में 48 घंटे के भीतर हुई दूसरे हिंदू मुलाजिम की हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों ने घाटी में सभी जगहों पर प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। साथ ही आज जम्मू की ओर सामूहिक पलायन करने का फैसला लिया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 80 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश वाली 1406 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने से प्रदेश में पांच लाख रोजगार के नए अवसर सृजित होने का दावा किया गया है। साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज दोपहर अपने पैतृक गांव परौंख में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 12
टारगेट किलिंग के विरोध में जुटे घाटी के लोग... - फोटो : अमर उजाला

कश्मीरी पंडितों ने लिया सामूहिक पलायन का फैसला
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में 48 घंटे के भीतर हुई दूसरे हिंदू मुलाजिम की हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों ने घाटी में सभी जगहों पर प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। साथ ही आज जम्मू की ओर सामूहिक पलायन करने का फैसला लिया है। उन्होंने सभी साथियों से काजीगुंड में नवयुग टनल के पास एकत्रित होने को कहा है। अब तक 1800 कश्मीरी पंडितों समेत तीन हजार से अधिक सरकारी मुलाजिम घाटी छोड़ चुके हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

 

विज्ञापन

3 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

पीएम मोदी आज यूपी में 80 हजार करोड़ की निवेश परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
यूपी ने कोविड महामारी से जंग के साथ-साथ निवेश का माहौल बनाने की बड़ी पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 80 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश वाली 1406 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने पर प्रदेश में पांच लाख रोजगार के नए अवसर सृजित होने का दावा किया गया है।  पढ़ें पूरी खबर...


4 of 12
पीएम मोदी व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रपति कोविंद आज पीएम मोदी के साथ जाएंगे अपने पैतृक गांव
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज दोपहर अपने पैतृक गांव परौंख में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। इस दौरान वह अपने परिवारीजनों, मित्रों समेत अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
Chhattisgarh SOS Board Results - फोटो : iStock

आज जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल (CGSOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करने के लिए तारीख और समय की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल बोर्ड की ओर से 10वीं 12वीं के रिजल्ट आज जारी किए जाएंगे। जो छात्र स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल (CGSOS) की आधिकारिक वेबसाइट - sos.cg.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आज जारी होगा पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक परीक्षा रिजल्ट
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) की ओर से माध्यमिक परीक्षा 2022 का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम डब्ल्यूबीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जारी किया जाएगा।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में आज बारिश की संभावना
राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की बाद भी गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे। यही वजह है कि पारा 42 तक पहुंचने के साथ लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। शाम तक दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
'विक्रम','सम्राट पृथ्वीराज','मेजर' - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के लिए बेहद खास है आज का दिन
साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्में कमाल दिखा रही हैं, तो बॉलीवुड की फिल्में उनके आसपास भी दिखाई नहीं दे रही हैं।  अब एक बार फिर साउथ सिनेमा और बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। आज सिनेमा जगत के लिए बहुत ही अहम दिन है, क्योंकि सिनेमाघरों में तीन फिल्मों के बीच क्लैश होने वाला है। तीनों ही फिल्में बड़े सितारों की हैं और अपनी मूल भाषा के अलावा दूसरी भाषाओं में भी रिलीज हो रही है।  पढ़ें पूरी खबर....

9 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

बिजली उत्पादक कंपनियों को कोयला आयात प्रक्रिया शुरू करने की आज अंतिम तारीख
केंद्र सरकार ने घरेलू बिजली उत्पादक कंपनियों को कोयला आयात की प्रक्रिया को लेकर चेतावनी देने के बाद इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए आज (शुक्रवार) तक की मोहलत दी है। साथ ही एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर बताया है कि अगर कोई कंपनी तय समय तक प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाती है तो उस कंपनी को केवल 70 फीसदी घरेलू कोयला आवंटित किया जाएगा।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
Cycling - फोटो : Pixabay
विश्व साइकिल दिवस के मौके पर देशभर में आज निकाली जाएंगी 75 रैलियां
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्व साइकिल दिवस के मौके पर शुक्रवार को देशभर में 75 स्थानों पर साइकिल रैली निकाली जाएगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में साढ़े सात किलोमीटर साइकिल चलाकर इस रैली की शुरुआत करेंगे। उनके साथ 750 युवा साइकिल चालकों का दल भी होगा। देशभर के 75 स्थानों पर करीब 1.29 लाख युवा साइकिल चालकों द्वारा 9.68 लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय की जाएगी।  पढ़ें पूरी खबर....

11 of 12
नीरज बवाना (दाएं) मृतक सिद्धू मूसेवाला (मध्य) और लॉरेंश बिश्नोई (दाएं) - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में गैंगवार की आशंका
पंजाब में गैंगवार की आशंका के कारण सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है। प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या कर दी थी, इसके बाद कई गैंगस्टरों ने मूसेवाला की हत्या का बदला लेने के लिए धमकी दी है। यही नहीं नीरज बवाना गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल कर लॉरेंस बिश्नोई की फोटो पर क्रास लगाया है, इसका मतलब उसकी हत्या करने की धमकी दी है। इसी तरह और कई गैंग ने बदला लेने की धमकियां दी हैं। इन्हीं धमकियों के कारण पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
एलियन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

धरती पर हमला कर सकती हैं चार एलियन सभ्यताएं
हमारी आकाशगंगा मिल्की वे में चार एलियन सभ्यताएं मौजूद हैं, जो धरती पर हमला कर सकती हैं। क्योंकि इसमें रहने वाले एक-दूसरे के दुश्मन होंगे। स्पेन की यूनिवर्सिटी ऑफ वीगो में पीएचडी कर रहे अल्बर्टो कैबलेरो ने कहा कि उन्होंने 1977 में डिटेक्ट किए गए ‘वाउ सिग्नल‘ के सटीक स्रोत का पता लगाया है। हालांकि, उनकी इस रिसर्च को एक कल्पना माना जा रहा है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें