फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: उद्धव ने शिंदे को शिवसेना के सभी पदों से हटाया, आज जारी होगा जेईई मेन के पहले सत्र की परीक्षा का परिणाम, पढ़ें अहम समाचार

Sat, 02 Jul 2022 06:03 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने शिंदे को शिवसेना के सभी पदों से हटा दिया। इसकी वजह पार्टी विरोधी गतिविधि बताई जा रही है। वहीं, जेईई मेन के पहले सत्र की जून में आयोजित परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया जाएगा। छात्रों की मांग के चलते ही जेईई मेन 2022 के दूसरे सत्र की जुलाई परीक्षा का आवेदन पत्र विंडो खोली जा रही है। साथ ही तेलंगाना में आज से भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो रही है। इस बैठक में पार्टी के उत्तर प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव का फैसला हो सकता है।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : Twitter@ CMO Maharashtra
उद्धव ने शिंदे को शिवसेना के सभी पदों से हटाया
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को एकनाथ शिंदे पर बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने शिंदे को शिवसेना के सभी पदों से हटा दिया। इसकी वजह पार्टी विरोधी गतिविधि बताई जा रही है। शिंदे ने बीते दिन ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। उनके साथ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उनमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, उद्धव ठाकरे के इस फैसले को शिंदे के उन दावों पर हमला बताया जा रहा है, जिसके जरिए वे शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की विरासत पर दावा कर रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
आज जारी होगा जेईई मेन के पहले सत्र की जून में आयोजित परीक्षा का परिणाम
इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक दाखिले की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) 2022 के पहले सत्र की जून में आयोजित परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे सत्र की जुलाई परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र की विंडो दोबारा खोली जा रही है। छात्रों की मांग पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए ) ने ऑनलाइन आवेदन पत्र विंडो शनिवार से दोबारा खोलने का फैसला लिया है।  पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
जेपी नड्डा - फोटो : Social Media

तेलंगाना में आज से भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से हैदराबाद में शुरू हो रही है। भाजपा ने बहुत सोच-समझकर कार्यकारिणी की बैठक हैदराबाद में रखी है, ताकि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले राज्य में माहौल बनाया जा सके। भाजपा का सबसे बड़ा चुनावी हथियार ‘हिंदू कार्ड’ रहा है। इस बैठक के बाद पार्टी के उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव हो सकता है। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर संगठन महामंत्री, सह संगठन महामंत्री और क्षेत्रीय संगठन मंत्री बदले जा सकते हैं। वहीं, इस बैठक के बाद पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी होगी।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI
महाराष्ट्र में नए नेतृत्व और नए समीकरण से आगे बढ़ेगी भाजपा
महाराष्ट्र की राजनीति में भाजपा ने अंतिम समय में जो दांव चला उसके पीछे राज्य में नए नेतृत्व और नए समीकरणों के सहारे आगे बढ़ने की तैयारी है। एकनाथ शिंदे को सीएम और देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाकर भाजपा नेतृत्व ने बड़े बदलाव का साफ संदेश दिया है। राज्य के पिछड़ों में अच्छा आधार बना चुकी भाजपा की निगाहें अब मराठा वर्ग पर है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला

शिवसेना सांसदों में शिंदे गुट के साथ जाने पर असमंजस
भारतीय जनता पार्टी भले दावा कर रही हो कि शिवसेना के कम से कम एक दर्जन सांसद उसके संपर्क में हैं, लेकिन ज्यादातर सांसद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने को लेकर असमंजस में हैं। भाजपा के एक राष्ट्रीय नेता ने दावा किया कि शिवसेना के 19 में से 12 लोकसभा सांसद पाला बदलने के लिए तैयार हैं। 19 सांसदों में 18 महाराष्ट्र जबकि एक दादरा और नगर हवेली से हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
अमरनाथ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करेंगे कश्मीरी मुस्लिम
भगवान शिव को कश्मीरियत का अभिन्न हिस्सा मानने वाले कश्मीरी मुस्लिम युवाओं का समूह अमरनाथ यात्रियों का अनोखे अंदाज में स्वागत करेगा। इन युवाओं ने फूल मालाएं, राष्ट्रीय ध्वज, शिव पार्वती की तस्वीरें और गीता की प्रतियों की व्यवस्था की है। कश्मीर घाटी में प्रवेश के दौरान अमरनाथ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। उन्हें फूल मालाएं पहनाकर पवित्र गीता भेंट की जाएगी।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
Agnipath Scheme Indian Army Agniveer Recruitment - फोटो : Defense Ministry

थल सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती शुरू
अग्निपथ भर्ती योजना 2022 के तहत भारतीय थल सेना में आधिकारिक तौर पर अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुक्रवार, 01 जुलाई से प्रारंभ हो गई है। अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के तहत भारतीय सेना में भर्ती आवेदन करने और शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अब joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
Women Empowerment - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तराखंड की तीन लाख महिलाएं बनेंगी ‘लखपति दीदी’
केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत तीन लाख महिलाओं को लखपति बनाने की योजना पर प्रदेश में काम शुरू हो गया है। स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ीं महिलाओं के लिए ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत उन्हें कौशल विकास के साथ सूक्ष्म उद्यमों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में इस वित्तीय वर्ष में 20 हजार नए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिल सके।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
पाकिस्तान के चुनाव में होर्डिंगों पर दिख रहे सिद्धू मूसेवाला - फोटो : Twitter/@ShirazHassan

पाकिस्तान के चुनाव में होर्डिंगों पर दिख रहे सिद्धू मूसेवाला के फोटो
अपने गाने ‘295’ के लिए मशहूर दिवंगत भारतीय गायक और गीतकार सिद्धू मूसेवाला की शोहरत को भुनाने के लिए पाकिस्तान में होने वाले उपचुनाव के लिए पंजाब प्रांत में लगे पोस्टरों में उनके फोटो का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। न्यूज इंटरनेशनल अखबार के मुताबिक, पाकिस्तानी पंजाब के मुल्तान क्षेत्र स्थित 217 सीटों पर उपचुनाव होने हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट पहला दिन - फोटो : अमर उजाला

पहले दिन कोहली-पुजारा रहे फेल, ऋषभ पंत ने जड़ा शतक
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एजबेस्टन टेस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगाया। पंत ने शुक्रवार (एक जुलाई) को मैच के पहले दिन 89 गेंदों पर शतक पूरा कर टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला। पहले दिन भारत ने सात विकेट गंवाकर 338 रन बनाए। एक वक्त भारत ने 98 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। शुभमन गिल 17 रन, चेतेश्वर पुजारा 13 रन, हनुमा विहारी 20 रन, विराट कोहली 11 रन और श्रेयस अय्यर 15 रन बनाकर आउट हुए।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
यूक्रेन में युद्ध के दौरान क्षतिग्रस्त हुई एक इमारत। - फोटो : PTI

स्नैक द्वीप से हटे रूस ने ओडेसा में दागी मिसाइलें, 19 लोगों की मौत
रूस-यूक्रेन युद्ध के 128वें दिन रूसी सेना ने यूक्रेनी बंदरगाह शहर ओडेसा पर मिसाइलें छोड़ीं। ओडेसा की रिहायशी इमारत पर हमले में दो बच्चों समेत 19 लोगों की मौत हो गई। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ जब रूसी सेना को काला सागर के अहम आइलैंड स्नैक द्वीप से एक दिन पहले पीछे हटने को मजबूर होना पड़ा। रूसी सेना ने स्नैक आइलैंड पर अपनी हार का बदला ओडेसा पर जोरदार मिसाइल हमले से लिया है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें