फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: देश में आज से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह पाबंदी और शुरू होगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, पढ़ें अहम समाचार

Fri, 01 Jul 2022 06:41 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 14
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश में आज से सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक की कुल 19 वस्तुओं पर यह प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, हर साल की तरह इस बार भी आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को उड़ीसा में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा की शुरुआत होने वाली है। पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा इस बार आज से शुरू होगी। साथ ही वित्तीय लेनदेन से जुड़े सात नियम आज से बदल रहे हैं। इनमें क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन पर टीडीएस, आधार-पैन कार्ड लिंक और डीमैट केवाईसी आदि शामिल हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 14
सिंगल यूज प्लास्टिक - फोटो : Social Media
देश में आज से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह पाबंदी
देश में आज से सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक की कुल 19 वस्तुओं पर यह प्रतिबंध लगाया गया है। इनमें थर्माकोल से बनी प्लेट, कप, गिलास, कटलरी जैसे कांटे, चम्मच, चाकू, पुआल, ट्रे, मिठाई के बक्सों पर लपेटी जाने वाली फिल्म, निमंत्रण कार्ड, सिगरेट पैकेट की फिल्म, प्लास्टिक के झंडे, गुब्बारे की छड़ें और आइसक्रीम पर लगने वाली स्टिक, क्रीम, कैंडी स्टिक और 100 माइक्रोन से कम के बैनर शामिल हैं।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 14
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।

आज से शुरू होगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
हर साल की तरह इस बार भी आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को उड़ीसा में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा की शुरूआत होने वाली है। पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा इस बार 01 जुलाई, शुक्रवार से शुरू होगी। रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा का रथ भी निकाला जाता है। तीनों अलग-अलग रथ में सवार होकर यात्रा पर निकलते हैं। रथ यात्रा का समापन आषाढ़ शुक्ल एकादशी पर होता है।  पढ़ें पूरी खबर...

4 of 14
एक जुलाई से होने वाले बदलाव, 1 july - फोटो : अमर उजाला

आज से बदल जाएंगे ये 7 नियम
वित्तीय लेनदेन से जुड़े सात नियम आज से बदल रहे हैं। इनमें क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन पर टीडीएस, आधार-पैन कार्ड लिंक और डीमैट केवाईसी आदि शामिल हैं। इनके अलावा, गैस की कीमतों में संशोधन और कई अन्य बदलाव भी हो सकते हैं। इन बदलावों की सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 14
चुंडावत परिवार - फोटो : फाइल फोटो
बुराड़ी सामूहिक आत्महत्या कांड को आज पूरे चार साल
एक जुलाई साल 2018 की सुबह देश ही नहीं, बल्कि विदेशी मीडिया के लिए उत्तरी दिल्ली का बुराड़ी इलाका चर्चाओं का विषय बन गया था। यहां एक साथ घर के 10 लोग फंदे से लटके थे, जबकि घर की सबसे बुजुर्ग महिला का शव एक कमरे से बरामद हुआ था। एक साथ इतने लोगों की सामूहिक आत्महत्या को देखकर जांच दल के भी रोंगटे खड़े हो गए थे।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 14
आईपी यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

आईपीयू में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होने के बाद अब काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत होने जा  रही है। कॉमन एंट्रेस टेस्ट (सीईटी) आधारित करीब 30 प्रोग्राम व राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा आधारित चार प्रोग्राम की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो रही है। आज दोपहर चार बजे से शुरू होकर यह प्रक्रिया 11 जुलाई रात 11.50 तक जारी रहेगी।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 14
दिल्ली में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत - फोटो : अमर उजाला

जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर आज फिर शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह से लेकर दोपहर तक दिल्ली-एनसीआर में अच्छा खासी बारिश हुई, जिससे लोगों ने गर्मी से खासी राहत महसूस की। इसी के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून ने उत्तर भारत के राज्यों में दस्तक दे दी है। गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक 116.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 14
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

राजधानी में संपत्ति की खरीद और बिक्री आज से हुई महंगी
राजधानी में शुक्रवार से संपत्ति का खरीदना और बेचना महंगा हो गया है। दिल्ली सरकार ने सर्किल रेट पर 20 फीसदी की छूट को समाप्त करने का फैसला किया है। कोरोना के प्रभाव कम होने और आर्थिक सुधार को देखते हुए यह निर्णय लिया है।  पढ़ें पूरी खबर...

9 of 14
एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने ली शपथ - फोटो : Agency

सीएम शिंदे बोले- बालासाहेब के शिवसैनिक के मुख्यमंत्री बनने से महाराष्ट्र खुश
महाराष्ट्र में भाजपा ने सभी को चौंकाते हुए शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बना दिया। शपथ ग्रहण के बाद देर रात शिंदे ने कहा कि न केवल विधानसभा में उनके सहयोगी बल्कि महाराष्ट्र भी खुश है कि 'बालासाहेब ठाकरे के शिवसैनिक' मुख्यमंत्री बन गए हैं'। एकनाथ शिंदे ने कहा कि "बालासाहेब के हिंदुत्व और राज्य के विकास के एजेंडे पर हम साथ आए हैं। हम पिछली सरकार में रहते हुए भी कुछ कर नहीं पा रहे थे। महाविकास आघाड़ी सरकार की अपनी सीमाएं थीं। बड़ी पार्टी होते हुए भी देवेंद्र फडणवीस और भाजपा ने मुझे मौका दिया। इसके लिए शुक्रगुजार हूं।"  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 14
शरद पवार - फोटो : अमर उजाला

उद्धव सरकार गिरते ही शरद पवार की मुश्किलें बढ़ीं
महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार के जाते ही एनसीपी प्रमुख शरद पवार को आयकर विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस पुराने चुनावी हलफनामों को लेकर है। आयकर विभाग मुंबई ने अबतक नोटिस का खंडन नहीं किया है। एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता महेश भारत तपासे ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।  पढ़ें पूरी खबर...

11 of 14
सीपीएम के मुख्यालय पर फेंका बम - फोटो : ANI

राहुल गांधी के केरल दौरे से पहले सीपीएम के मुख्यालय पर फेंका बम
केरल के तिरुवनंतपुरम में सत्तारूढ़ माकपा (सीपीएम) के राज्य मुख्यालय पर गुरुवार रात विस्फोटक पदार्थ फेंका गया। विस्फोटक फेंकने वाला सीसीटीवी में कैद हो गया। फुटेज में विस्फोटक फेंकते हुए साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि हमले के पीछे दोषियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आज अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे से ठीक एक दिन पहले दिन हुई है।  पढ़ें पूरी खबर...

12 of 14
पहली महिला डाॅक्टर आनंदीबाई जोशी - फोटो : facebook/shrikant.shende.923
डॉक्टर्स डे पर जानें भारत की पहली महिला के डॉक्टर बनने की कहानी
एक जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस दिन देशभर के सभी डॉक्टरों का सम्मान किया जाता है। डॉक्टरों को अपने काम, सेवा भाव और जीवन रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयत्नों पर आभार दिया जाता है। भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदीबाई जोशी हैं। आनंदीबेन जोशी का जन्म 31 मार्च 1865 को पुणे के जमींदार परिवार में हुआ था। उनका बचपन का नाम यमुना था लेकिन शादी के बाद ससुराल में उन्हें आनंदी नाम से पुकारा जाने लगा। इन दिनों शादी के बाद लड़कियों के सरनेम के साथ ही पूरा नाम ही बदल जाता था।  पढ़ें पूरी खबर...

13 of 14
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

माधवन ने बनाई ऑस्कर में जाने लायक फिल्म
फिल्म ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ उन सभी जुनूनी लोगों की कहानी है जो अपने हुनर को अपना हौसला बनाते है, घर परिवार सब किनारे धकेल अपना सब कुछ काम में लगा देते हैं। ये फिल्म उन लोगों की भी कहानी है जिन्हें ऊपर जाता देख उनके आसपास के लोग ही पीठ में छुरा घोंप देते हैं। ये कामयाबी की तरफ बढ़ते एक जुनूनी इंसान की ऐसी कहानी है जिसे गलत आरोपों में फंसाकर उसे सलाखों के पीछे और देश को बरसों पीछे कर दिया गया।  पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

14 of 14
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 के लिए टीम इंडिया का एलान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का गुरुवार (30 जून) एलान कर दिया। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की टी20 टीम में वापसी हुई है। वहीं, अर्शदीप सिंह को वनडे में पहली टीम में शामिल किया गया है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें