फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप मॉडल्स और एक्ट्रेस रहीं हैं ट्रंप की पत्नियां, 3 शादियों के बाद आज ऐसी है फैमिली लाइफ

सार

टॉप मॉडल्स और एक्ट्रेस रहीं हैं ट्रंप की पत्नियां
डोनाल्ड ट्रंप का ग्लैमरस लाइफस्टाइल 
जानिए ट्रंप की फैमिली लाइफ 
 
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फैमिली लाइफ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आगामी भारत यात्रा कई कारणों से सुर्खियों में है। राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप का यह पहला भारत का दौरा है। अहमदाबाद में 24 फरवरी को उनके स्वागत की तैयारियों और लाखों लोगों की संभावित उपस्थिति के बीच उनकी मुलाकात से जुड़े किस्से एक बार फिर सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बनने से पहले ट्रंप एक उद्योगपति रहे हैं और ग्लैमर की दुनिया से उनका रिश्ता काफी पुराना रहा है। जिन चर्चित महिलाओं से उनके ताल्लुक की कहानियों ने सुर्खियां बटोरीं, उनमें से कुछ हैं- गैबरीला सबेतिनी, कार्ला ब्रूनी, रोवेने ब्रिवेर, मार्ला मेपल्स और कारा यंग। आइए जानते हैं डोनाल्ड ट्रंप की ग्लैमरस लाइफस्टाइल के बारे में,
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप और उनका लाइफस्टाइल

2 of 9
डोनाल्ड ट्रंप फैमिली लाइफ - फोटो : Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप ने अब तक तीन शादियां की,
  • पहली पत्नी - इवाना जेल्वीकोवा उर्फ इवाना ट्रंप। 
  • इवाना जेल्वीकोवा पेशे से ओलंपिक खिलाड़ी थीं।
  • साल 1977 में उन्होंने इवाना जेल्वीकोवा से विवाह किया।
  • इवाना जेल्वीकोवा से उन्हें तीन बच्चें हैं, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, इवांका और एरिक।

दूसरी पत्नी - 1993 में मार्ला मैपल्स से शादी की।
  • मार्ला मेपल्स अभिनेत्री हैं।
  • मार्ला मेपल्स से उन्हें एक बेटी टिफनी है।

तीसरी पत्नी-डोनाल्ड ट्रंप ने 1995 में तीसरी शादी मेलानिया से की।
  • मेलानिया ट्रंप पेशे से मॉडल हैं।
  • मेलानिया से डोनाल्ड ट्रंप को एक बेटा बैरन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइए जानते हैं डोनाल्ड ट्रंप का ग्लैमर की दुनिया से रिश्ता

3 of 9
इवाना जेल्वीकोवा उर्फ इवाना ट्रंप - फोटो : Amar Ujala
इवाना ट्रंप  (1977-1991)

डोनाल्ड ट्रंप और इवाना ट्रंप की शादी 7 अप्रैल 1977 में हुई थी। दोनों केवल जीवनसाथी ही नहीं बल्कि बिजनेस पार्टनर भी रहे हैं। जब ट्रंप ने इवाना से शादी की तब यह जोड़ा ग्लैमर की दुनिया में बहुत प्रसिद्ध हुआ। डोनाल्ड ट्रंप की जिंदगी में इस बीच मार्ला मेपल्स की एंट्री हुई और डोनाल्ड ट्रंप और इवाना के बीच दूरियां बढ़ती चली गईं। वर्ष 1991 में दोनों का तलाक हो गया, साथ ही इवाना, डोनाल्ड ट्रंप की आधी संपत्ति की मालकिन बन गईं। दोनों के तीन बच्चे हैं।
 
इवाना ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी हैं

ट्रंप ग्रैंड ग्लैमर: गैबरीला सबेतिनी  (1989)

4 of 9
गैबरीला सबेतिनी - फोटो : Amar Ujala
गैबरीला सबेतिनी  (1989)
1989 में डोनाल्ड ट्रंप और गैबरीला सबेटिनी के अफेयर्स के चर्चे जमकर चल रहे थे। उस दौरान डोनाल्ड ट्रंप इवाना ट्रंप के साथ शादी के बंधन में भी थे। दोनों की रिलेशनशिप की चर्चा जितनी तेजी से हुई उतनी ही तेजी से खत्म भी हो गई।
विज्ञापन

ट्रंप ग्रैंड ग्लैमर: कार्ला ब्रूनी (1991)

5 of 9
कार्ला ब्रूनी - फोटो : Amar Ujala
कार्ला ब्रूनी जब मिग जेगर से अलग हुईं तब उनकी नजदीकियां डोनाल्ड ट्रंप के साथ बढ़ गई। यह रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल सका। कार्ला ब्रूनी ने एक बार अपने एक वक्तव्य में अपने रिश्तों का खंडन करते हुए कहा था, "यह झूठ है और मैं इस बात पर शर्मिंदा हूं, मैंने उससे सिर्फ एक बार पार्टी में मुलाकात की थी, उसके बाद मैं उससे कभी नहीं मिली हूं"
विज्ञापन

ट्रंप ग्रैंड ग्लैमर: रोवेने ब्रिवेर (1993)

6 of 9
रोवेने ब्रिवेर - फोटो : Amar Ujala
रोवेने ब्रिवेर (1993)

रोवेने ब्रिवेर और डोनाल्ड ट्रंप के अफेयर्स की कहानी अखबारों में काफी चर्चा का विषय रही थी। रोवेने ब्रिवेर आज भी डोनाल्ड ट्रंप को जेंटलमैन कहकर याद करती हैं।
विज्ञापन

ट्रंप ग्रैंड ग्लैमर: मार्ला मेपल्स (1993-1999)

7 of 9
मार्ला मेपल्स - फोटो : Amar Ujala
मार्ला मेपल्स (1993-1999)
 
मार्ला मेपल्स की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप से साल 1985 में पहली बार हुई थी, तब डोनाल्ड ट्रंप की शादी इवाना जेल्वीकोवा के साथ हो चुकी थी। जब डोनाल्ड ट्रंप और इवाना जेल्वीकोवा का तलाक हुआ तब दोनों ने शादी कर ली। दोनों की एक बेटी टिफनी है। यह शादी करीब छह साल तक चली।
डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी पत्नी। 

ट्रंप ग्रैंड ग्लैमर: कारा यंग (2001)

8 of 9
कारा यंग - फोटो : Amar Ujala
2001 में यह चर्चा बहुत जोरों पर थी कि कारा यंग और डोनाल्ड ट्रंप एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह चर्चा इसलिए भी चल रही थी क्योंकि कारा यंग, गॉसिप जर्नलिस्ट बेंजा और ट्रंप एक साथ लव ट्राइंगल में थे। एक इंटरव्यू के दौरान बेंजा को उन्होंने कहा था कि, 'अब उनका अफेयर खत्म हो चुका है और जल्द ही इसका स्पष्टीकरण वो उनको देंगे।'

 

ट्रंप ग्रैंड ग्लैमर: मेलानिया ट्रंप (2005)

9 of 9
मेलानिया ट्रंप - फोटो : Amar Ujala
मेलानिया ट्रंप (2005)
1998 में मेलानिया ट्रंप की पहली मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप से एक फैशन वीक शो की पार्टी के दौरान हुई थी। कुछ समय के बाद 2005 में दोनों ने शादी कर ली। 2006 में दोनों को एक बेटा हुआ जिसका नाम विलियम बैरन ट्रंप है।
डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी पत्नी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next