PM Narendra Modi's New Toyota Land Cruiser
- फोटो : DD NEWS
PM Modi की सुरक्षा के लिए क्या है इसमें खास?
Toyota ऑर्मर्ड गाड़ी नहीं बनाती है। ऐसे में PM Modi की सुरक्षा को देखते हुए Toyota Land Cruiser के आर्मर्ड मॉडल को किसी बाहरी एजेंसी के जरिए बनाया गया होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें कई खतरनाक और खुफिया फीचर्स दिए गए हैं। इस कार पर ग्रैनेड, गोलियों के साथ माइन्स और कैमिकल हमले का भी असर नहीं पड़ता है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Mercedes-Benz, Land Rover और BMW जैसी कंपनियां अपनी आर्मर्ड गाड़ियां बनाती हैं। इनमें से कई कारों का इस्तेमाल पीएम मोदी भी करते हैं।
इन बातों का जवाब नहीं है किसी के पास
PM Modi की नई Toyota Land Cruiser एक ऑर्मर्ड कार है। इसमें पीएम मोदी की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। ऐसे में इसकी कीमत 2 करोड़ रुपये से भी ज्यादा होगी। हालांकि, इसकी कीमत और खुफिया फीचर्स के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
बाहुबली है PM Narendra Modi की नई Toyota Land Cruiser
नई जेनरेशन वाली Toyota Land Cruiser में 4.5-लीटर का V8 डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 262 Bhp की ताकत और 650 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4X4 ड्राइव सिस्टम दिया गया है।