फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: विदेश में बने वाहनों पर 25% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप; काशी में 50 मोहल्लों का बदलेगा नाम, सुर्खियां

Thu, 27 Mar 2025 06:32 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप ने विदेशी वाहनों पर 25% टैरिफ लगाने का एलान किया, जिससे कारों की कीमतों और नौकरियों पर असर पड़ सकता है। उधर, वाराणसी में 50 से ज्यादा मोहल्लों के नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिनके नए नाम पौराणिक मान्यताओं के आधार पर रखे जाएंगे। देश के प्रमुख जलाशयों का जलस्तर 45% तक गिर चुका है, जिससे गर्मी बढ़ने के साथ जल संकट गहराने की आशंका है। वहीं, भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर वार्ता चल रही है, जिससे हार्ले डेविडसन बाइक और व्हिस्की पर कर कम हो सकता है। उधर, कनाडा की लिबरल पार्टी ने भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य को भारत सरकार से करीबी संबंधों के आरोप में चुनाव लड़ने से रोक दिया। तुर्किये में राष्ट्रपति एर्दोआन ने विपक्ष पर देश की अर्थव्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया। आईपीएल की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर पहली जीत दर्ज की। वहीं, भोपाल में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की 100.36 करोड़ की संपत्ति ED ने जब्त कर ली है। तेलंगाना सुरंग हादसे में 31 दिन बाद उत्तर प्रदेश के इंजीनियर का शव मिला, जबकि छह कर्मचारी अब भी मलबे में फंसे हैं।  
अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें
विज्ञापन

2 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : एएनआई (फाइल)
US: ट्रंप का विदेश में बने वाहनों पर 25% टैरिफ लगाने का एलान, कार की कीमतों और नौकरियों पर पड़ सकता है असर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ऑटो आयात पर भारी टैरिफ लगाने का एलान किया। इस फैसले अमेरिका का व्यापारिक साझेदारों के साथ तनाव बढ़ सकता है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, हम अमेरिका के बाहर बनी सभी कारों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। लेकिन अगर कार अमेरिका में बनी है, तो उस पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
नगर निगम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
काशी में 50 मोहल्लों का बदलेगा नाम: औरंगाबाद कहलाएगा परशुराम चौक, मदनपुरा होगा पुष्पदंतेश्वर; आज लगेगी मुहर
काशी के 70 फीसदी मुस्लिम और 30 फीसदी हिंदू मोहल्लों के नाम बदलने की कवायद शुरू हो गई है। पहले चरण में 50 से ज्यादा मोहल्लों के नाम बदलने का खाका तैयार किया जा रहा है। इस काम में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के विद्वान लगाए गए हैं, जो पौराणिक मान्यता के आधार पर मोहल्लों के नए नाम का ड्राफ्ट तैयार कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
जल संकट - फोटो : पीटीआई
संकट: देश के प्रमुख जलाशयों में 45% तक गिरा जल स्तर; गर्मी बढ़ने के साथ आने वाले दिन और होंगे मुश्किल
मार्च गुजरा भी नहीं कि  देश के प्रमुख जलाशयों का जल स्तर तेजी से घटने लगा है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की रिपोर्ट के अनुसार, देश के ज्यादातर प्रमुख जलाशयों का जलस्तर उनकी कुल क्षमता का 45 फीसदी तक कम हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने मार्च से मई के बीच झुलसा देने वाली गर्मी के दिनों की अवधि सामान्य से अधिक रहने की भविष्यवाणी की है। ऐसे में परेशानियां बढ़ने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
क्यांग-व्हा कांग, एस जयशंकर - फोटो : पीटीआई
US-India: 'अमेरिका के साथ टैरिफ पर बन सकती है बात'; जयशंकर बोले- हार्ले डेविडसन-व्हिस्की पर कम हो सकता है कर
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ की घोषणा के लागू होने से पहले भारत और अमेरिका में कर ढांचे पर बात बनने की उम्मीद बढ़ गई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका व्यापार पर बहुत ही सक्रिय और गहन चर्चा कर रहे हैं। भारत अमेरिकी बाइक हार्ले डेविडसन, बॉर्बन व्हिस्की और कैलिफोर्निया वाइन पर आयात शुल्क में कटौती कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

6 of 11
चंद्रा आर्य (फाइल) - फोटो : एएनआई
Canada: लिबरल पार्टी ने सांसद चंद्र आर्य को चुनाव लड़ने से रोका, भारत सरकार से करीबी संबंध का लगाया आरोप
कनाडा की लिबरल पार्टी ने भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य को पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ने से रोक दिया है। उन पर कथित तौर पर भारत सरकार से करीबी संबंध रखने के आरोप लगे हैं। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
तुर्किये के राष्ट्रपति रैकप तैयप एर्दोगन। - फोटो : एएनआई (फाइल)
Turkey: एर्दोआन ने विपक्ष पर लगाया देश की अर्थव्यवस्था को डुबाने का आरोप, मेयर को गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन जारी
तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने बुधवार को अपने राजनीतिक विपक्ष पर 'देश की अर्थव्यवस्था को डुबाने' का आरोप लगाया। उन्होंने यह आरोप तब लगाया है, जब इंस्ताबुल के मेयर की एक्रेम इमामोग्लू की गिरफ्तारी के खिलाफ बड़े विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ये बीत एक दशक में सबसे बड़े विरोध प्रदर्शन माने जा रहे हैं। एर्दोआन 22 साल से तुर्किये की सत्ता में हैं। इमामोग्लू उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
कोलकाता बनाम राजस्थान - फोटो : PTI
RR vs KKR: 15 गेंदों के शेष रहते कोलकाता ने हासिल किया लक्ष्य, अंक तालिका में हुआ बड़ा बदलाव; मैच रिपोर्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल कर ली। बुधवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 151 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 17.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 153 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
सौरभ शर्मा - फोटो : अमर उजाला
Bhopal Crime: सौरभ शर्मा पर ED की बड़ी कार्रवाई, 100.36 करोड़ की संपत्ति की जब्त; सोना-नकदी भी उसी का मान रहे
परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा पर लोकायुक्त की छापेमारी और उसके राजदार चेतन सिंह गौर की इनोवा से 54 किलोग्राम सोना और दस करोड़ से अधिक की नकदी आयकर विभाग द्वारा जब्त किए जाने के बाद ईडी ने कार्रवाई शुरू की थी। ईडी ने सौरभ शर्मा और उसके करीबियों की सौ करोड़ 36 लाख की संपत्ति को जब्त कर चुकी है। इस संबंध में बुधवार को ईडी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जानकारी शेयर की है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
तेलंगाना सुरंग हादसा - फोटो : पीटीआई
तेलंगाना सुरंग हादसा: 31 दिन बाद UP के इंजीनियर का मिला शव, परिजनों को सौंपा; अब भी छह कर्मचारी मलबे में फंसे
तेलंगाना में एसएलबीसी सुरंग हादसे में फंसे उत्तर प्रदेश के इंजीनियर मनोज कुमार का शव 31 दिन बाद रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया। बुधवार को मनोज का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। तलाशी अभियान में अब तक बरामद शवों की कुल संख्या दो हो गई है, जबकि छह कर्मचारी अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। सभी किस हालत में हैं, इसका कोई अता-पता नहीं है। रेस्क्यू टीम लगातार अभियान चलाकर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
मोहम्मद शमी - फोटो : एएनआई
Amroha : क्रिकेटर शमी की बहन और बहनोई के खातों में पहुंची मनरेगा मजदूरी, शुरू हुई मामले की जांच
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन शबीना ने अमरोहा के गांव में मनरेगा मजदूर का पंजीकरण करा रखा था। इतना ही नहीं, शबीना के पति गजनबी और एमबीबीएस व एलएलबी कर रहे उनके दो देवरों का भी मनरेगा मजदूर के रूप में जॉब कार्ड बना। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें