फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर आज पहुंचेगा भारत; ट्रंप ने 75 देशों को टैरिफ से दी 90 दिन की राहत

Thu, 10 Apr 2025 06:16 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को आज अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा। उसे तिहाड़ जेल में उच्च सुरक्षा वार्ड में रखा जा सकता है। वहीं, अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते टैरिफ युद्ध के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने 75 देशों को राहत दी और चीन पर टैरिफ 125% तक बढ़ा दिया। इससे अमेरिकी शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल देखने को मिला। वहीं, दिल्ली में आज से वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो रही है, जिसमें 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। मौसम की बात करें तो भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी का सामना हो रहा है, जबकि दक्षिण भारत में भारी बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। उधर, दिल्ली में हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा, जिसमें 10,000 से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है। आईपीएल की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराया। वहीं, पंचायत विकास सूचकांक में गुजरात और तेलंगाना ने अच्छा प्रदर्शन किया। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार हटने पर बंगाल में घुसपैठ की समस्या हल हो जाएगी। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

2 of 11
तहव्वुर हुसैन राणा, 26/11 आतंकवादी हमले का आरोपी - फोटो : एएनआई (फाइल)
मुंबई आतंकी हमले का आरोपी राणा आज पहुंचेगा भारत; US से प्रत्यर्पण, तिहाड़ में रखा जा सकता है
मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले में आरोपी तहव्वुर राणा को बृहस्पतिवार को अमेरिका से भारत लाया जाएगा। भारत प्रत्यर्पित होने से बचने के लिए राणा ने सारे हथकंडे अपनाए, पर अमेरिका की अदालतों में उसकी कोई चाल सफल नहीं हुई। राणा के प्रत्यर्पण से आतंकी हमले में पाकिस्तान सरकार की भूमिका उजागर होने की उम्मीद है। वहीं, मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद भारत पहुंचने पर तिहाड़ जेल में उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग - फोटो : एएनई/रॉयटर्स
ट्रंप बोले- अमेरिका में लूट नामंजूर, चीन पर 125% टैरिफ लगेगा; 75 देशों को टैरिफ से 90 दिन की राहत
अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध लगातार गहराता जा रहा है। चीन ने आज अमेरिका पर 84 फीसदी का जवाबी टैरिफ लगाया था। जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से चीन के खिलाफ टैरिफ को बढ़ा दिया है। ट्रंप ने चीन के खिलाफ टैरिफ को बढ़ाकर 125 फीसदी कर दिया है। वहीं, 75 देशों को 90 दिनों तक टैरिफ में राहत देने का भी एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : पीटीआई
GTS: वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का आगाज दिल्ली में आज, 40 से अधिक देश के लोग होंगे शामिल
वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन (जीटीएस) का 9वां संस्करण 10-12 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का विषय 'तकनीक में संभावना' है। शिखर सम्मेलन का उद्घाटन सत्र विदेश मंत्री एस जयशंकर के संबोधन से शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
मुंबई में हीटवेव का अलर्ट - फोटो : एएनआई
उफ ये तपिश: उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में प्रचंड गर्मी का कहर; इन राज्यों में आज करवट ले सकता है मौसम, जानें
उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। बुधवार को हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों से लेकर पश्चिमी व पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी समेत 10 राज्यों के ज्यादातर हिस्से आसमान से बरसती आग से उबलते रहे। अप्रैल के महीने में ही मई और जून जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। दूसरी ओर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और जम्मू-कश्मीर में ओलावृष्टि हो रही है। बिहार और झारखंड में बारिश के साथ हुए वज्रपात ने 13 लोगों की जान ले ली है और 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 9 छात्राएं हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
हाफ मैराथन में भाग लेते युवा। - फोटो : अमर उजाला
आज हाफ मैराथन... रूट देखकर निकलें, 10,000 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की ओर से आज सुबह 5:30 से 10:00 बजे तक हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। हाफ मैराथन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से इंडिया गेट सर्कल सी-हेक्सागन, कर्तव्य पथ, नई दिल्ली से शुरू होकर उसी स्थान पर समाप्त होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
राजस्थान बनाम गुजरात - फोटो : IPL/BCCI
GT vs RR: गुजरात का विजयी चौका, राजस्थान की तीसरी हार; बल्ले से साई सुदर्शन और बॉलिंग में प्रसिद्ध कृष्णा चमके
गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराकर जीत का चौका लगाया। पांच में से चार मुकाबले जीतकर शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम अंक तालिका में आठ अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। वहीं, राजस्थान को इस सत्र में तीसरी बार मुंह की खानी पड़ी है। बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 217 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 19.2 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
पंचायत विकास सूचकांक: गुजरात व तेलंगाना का प्रदर्शन सबसे अच्छा; यूपी की 6593 पंचायतें बेहतर प्रदर्शन में शामिल
केंद्र सरकार ने नौ स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन की दिशा में देशभर की 2.5 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों की प्रगति का आकलन करने वाला पहला पंचायत विकास सूचकांक (पीएआई) जारी किया है। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जारी पीएआई आंकड़े के मुताबिक, 699 पंचायतें शीर्ष श्रेणियों में हैं, जिनमें से अधिकांश गुजरात और तेलंगाना की हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
US: अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगाए नए दंडात्मक प्रतिबंध, ओमान में वार्ता से पहले बड़ी कार्रवाई
अमेरिकी के ट्रेजरी विभाग ने बुधवार को ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नए प्रतिबंध लगाए। यह कार्रवाई ओमान में अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच होने वाली बातचीत से कुछ दिन पहले की गई है। नए प्रतिबंधों में ईरान स्थित पांच संस्थाओं और एक व्यक्ति को निशाना बनाया गया है। यह संस्थाएं ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समर्थन देती हैं। इनमें ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन, ईरान सेंट्रीफ्यूज टेक्नोलॉजी कंपनी, थोरियम पावर कंपनी, पार्स रिएक्टर्स कंस्ट्रक्शन एंड डवलपमेंट कंपनी और अजाराब इंडस्ट्रीज कंपनी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
अमेरिकी शेयर बाजार (प्रतीकात्मक फाइल) - फोटो : एएनआई
US: ट्रंप के एलान से शेयर बाजार में उछाल; S&P 500 में रिकॉर्ड वृद्धि, लेकिन व्यापार युद्ध का खतरा बरकरार
अमेरिका के शेयर बाजार में बुधवार को उस समय उछाल आया, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अधिकांश देशों पर लगाए गए टैरिफ को अस्थायी रूप से वापस लेंगे। निवेशक भी ट्रंप से यही उम्मीद कर रहे थे। इसके बाद शेयर बाजार में एक जबरदस्त उछाल देखने को मिला। अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक एसएंडपी500 बुधवार को 9.5 फीसदी बढ़ा, जो एक अच्छे साल के बराबर है। यह उछाल उस समय आया, जब पहले निवेशकों को डर था कि ट्रंप का टैरिफ युद्ध पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को मंदी में धकेल सकता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह बोले: बंगाल में बनाए जाते हैं घुसपैठियों के ID कार्ड;ममता के हटने पर हल हो जाएगी घुसपैठ की समस्या
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब पश्चिम बंगाल की जनता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर कर देगी और राज्य में भाजपा की सरकार बनाएगी, तो घुसपैठ का मुद्दा सुलझ जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को एक कार्यक्रम बांग्लादेश में वर्तमान राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर अवैध घुसपैठ की घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि उनके पास पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए एक सरल सुझाव है। अगर बंगाल के लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार लाते हैं, तो समस्या का समाधान हो जाएगा और (भारत-बांग्लादेश सीमा पर) अपराध रुक जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें