फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: लोकसभा से पास हुआ वक्फ बिल; ट्रंप ने किया पारस्परिक टैरिफ का एलान और थाईलैंड यात्रा पर पीएम मोदी

Thu, 03 Apr 2025 06:56 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लोकसभा में रात 1.56 बजे वक्फ संशोधन विधेयक पारित हुआ, जिसके समर्थन में 288 और विरोध में 232 वोट पड़े, अब यह राज्यसभा में पेश होगा। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26% टैरिफ लगाने की घोषणा की। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी बिम्सटेक सम्मेलन के लिए थाईलैंड के लिए रवाना हुए। देशभर में मौसम की बात करें तो उत्तर भारत में गर्मी बढ़ी है, जबकि दक्षिण में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है। उधर, मणिपुर के मुद्दे पर लोकसभा में रात 2 बजे चर्चा हुई। वहीं, दिग्गज कारोबरी एलन मस्क वॉशिंगटन छोड़ सकते हैं और सरकारी दक्षता विभाग बंद होने के संकेत हैं। आईपीएल की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को आठ विकेट से हराकर अंक तालिका में बदलाव किया। उधर,जामनगर में भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

2 of 11
लोकसभा - फोटो : यूट्यूब/वीडियो ग्रैब/संसद टीवी

लोकसभा से रात 1.56 बजे पारित हुआ वक्फ संशोधन विधेयक; 1.50 घंटे चली वोटिंग, समर्थन में पड़े 288 वोट

लोकसभा ने बुधवार रात करीब एक बजे वक्फ संशोधन विधेयक बहुमत से पारित कर दिया। विधेयक के पक्ष में 288, जबकि विरोध में 232 मत पड़े। सदन ने विपक्ष के सभी संशोधनों को भी ध्वनिमत से खारिज कर दिया। विपक्षी सांसद एनके प्रेमचंद्रन के संशोधन प्रस्ताव पर रात सवा बजे मतदान हुआ, जो 231 के मुकाबले 288 से खारिज हो गया। इसमें बोर्ड में गैर मुस्लिम सदस्य न रखने का प्रस्ताव था। विधेयक पर लोकसभा में 12 घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई। अब विधेयक आज यानी बृहस्पतिवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

ट्रंप ने भारत पर लगाया 26% पारस्परिक टैरिफ; PM मोदी को बताया अच्छा दोस्त, कहा- निर्णय मुश्किल रहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जवाबी टैक्स लगाने की घोषणा कर दी है। भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर 26 फीसदी रियायती टैक्स लगाने की घोषणा की है। कंबोडिया से आयातित वस्तुओं पर 49 फीसदी और चीन से आयात होने वाले सामान पर 34 फीसदी शुल्क लगाने का एलान किया है। जवाबी करों की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा कि हमारे देश को अन्य देशों की तरफ से लूटा गया है। अमेरिकी करदाताओं को 50 से अधिक वर्षों से ठगा जा रहा है। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
थाईलैंड की नई प्रधानमंत्री शिनावात्रा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी। - फोटो : एएनआई (फाइल)

बिम्सटेक सम्मेलन के लिए मोदी आज पहुंचेंगे थाईलैंड; पीएम शिनावात्रा से भी करेंगे मुलाकात    

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर थाईलैंड रवाना हो गए हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान बैंकॉक में वह थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा के साथ वार्ता करेंगे और शुक्रवार को छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे।पीएम मोदी का बृहस्पतिवार को शिनावात्रा से मुलाकात का कार्यक्रम है। उसी दिन शाम को वह समुद्री सहयोग समझौते के लिए बिम्सटेक नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। शुक्रवार को बिम्सटेक सम्मेलन में पीएम मोदी की नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली व बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से भी मुलाकात की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
वक्फ विधेयक पर लोकसभा में सत्तापक्ष बनाम विपक्ष। - फोटो : PTI

आज राज्यसभा में पेश होगा वक्फ बिल; 12 घंटे चर्चा के बाद ऐसे लगी लोकसभा में मुहर; जानें किसने क्या कहा

लोकसभा ने बुधवार रात करीब एक बजे वक्फ संशोधन विधेयक बहुमत से पारित कर दिया। विधेयक के पक्ष में 288, जबकि विरोध में 232 मत पड़े। सदन ने विपक्ष के सभी संशोधनों को भी ध्वनिमत से खारिज कर दिया। विपक्षी सांसद एनके प्रेमचंद्रन के संशोधन प्रस्ताव पर रात सवा बजे मतदान हुआ, जो 231 के मुकाबले 288 से खारिज हो गया। इसमें बोर्ड में गैर मुस्लिम सदस्य न रखने का प्रस्ताव था। विधेयक पर लोकसभा में 12 घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई। अब विधेयक आज यानी बृहस्पतिवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
मौसम - फोटो : अमर उजाला

Weather: उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप; दक्षिण में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट; मप्र-विदर्भ में ऐसा रहेगा हाल

देशभर में मौसम का दोहरा रंग देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां दक्षिण भारत में भारी बारिश, ओले गिरने और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है, वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में धीरे-धीरे भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। मध्य महाराष्ट्र और इसके निचले स्तरों पर चक्रवाती प्रसार जारी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
लोकसभा में अमित शाह - फोटो : संसद टीवी वीडियो ग्रैब

लोकसभा में रात दो बजे मणिपुर पर चर्चा, गृह मंत्री के जवाब के बाद राष्ट्रपति शासन का हुआ अनुमोदन

भारत के संसदीय इतिहास में आज एक दुर्लभ मौका आया जब लोकसभा से वक्फ विधेयक पारित होने के बाद रात दो बजे संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने सदन की कार्यवाही जारी रखने की अपील की। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने प्रस्ताव रखा। शाह ने कहा कि इसी साल फरवरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से पेश वैधानिक संकल्प पर चर्चा की जाए। स्पीकर ओम बिरला ने चर्चा की शुरुआत कराई। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने चर्चा की शुरुआत की। पूरा मामला मणिपुर से जुड़ा है, जहां लंबे समय तक सांप्रदायिक हिंसा के कारण अशांति रही। बता दें कि शाह ने जिस वैधानिक संकल्प का जिक्र कर उसका अनुमोदन किया है, उसे राष्ट्रपति ने 13 फरवरी को जारी किया था। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
Elon Musk and Tesla Car - फोटो : X/@xaotica and X@elonmusk

US: जल्द वॉशिंगटन छोड़ सकते हैं दिग्गज कारोबारी एलन मस्क, सरकारी दक्षता विभाग को बंद करने के मिल रहे संकेत

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में बनाया गया सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) जल्द बंद हो सकता है। दरअसल, दिग्गज अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने हाल ही में संकेत दिया है कि वह निकट भविष्य में अपने काम को पूरा कर लेंगे। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इस हफ्ते पत्रकारों से कहा कि मस्क किसी भी समय अपनी कंपनियों को चलाने के लिए वापस काम पर लौटेंगे। जहां तक उनके नेतृत्व वाले विभाग की बात है तो यह खत्म हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

 

9 of 11
आरसीबी बनाम गुजरात - फोटो : IPL/BCCI

RCB vs GT: गुजरात ने रोका आरसीबी का विजय रथ, मोहम्मद सिराज के बाद जोस बटलर ने मचाया धमाल; अंक तालिका में बदलाव

मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के बाद साई सुदर्शन और जोस बटलर की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आठ विकेट से हरा दिया। बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने लियाम लिविंगस्टोन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 17.5 ओवर में दो विकेट खोकर 170 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

 

10 of 11
गुजरात में विमान हादसा और घायल पायलट - फोटो : PTI

गुजरात के जामनगर में जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट सुरक्षित, दूसरे की तलाश

गुजरात के जामनगर में जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में जगुआर लड़ाकू विमान के पायलट के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आयी है। मामले में जामनगर के एसपी प्रेमसुख देलू ने बताया कि, भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान जामनगर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
अनुराग ठाकुर, अवधेश प्रताप सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

Waqf Bill: लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, क्या बोले विभिन्न दलों के नेता

वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 गुरुवार को लोकसभा में पारित हुआ। विधेयक के समर्थन में 288 वोट पड़े, जबकि विरोध में 232 वोट पड़े। संसद के निचले सदन में विधेयक पारित होने पर विभिन्न दलों के सांसदों और नेताओं ने प्रतिक्रिया मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें