केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने रायगढ़ किले का दौरा किया। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब वहां पालकमंत्री को लेकर महायुति सहयोगियों में मतभेद हैं। इस बीच दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को बदल दिया और आज भी कई इलाकों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर, अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में एक विमान हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक राहगीर घायल हुआ। तमिलनाडु के विधेयक विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति को भेजे गए विधेयकों पर की गई कोई भी कार्रवाई अवैध मानी जाएगी। वहीं, व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप पर हमले से जुड़ी एक नई पेंटिंग लगाई गई है, जबकि ओबामा की तस्वीर को दूसरी दीवार पर स्थानांतरित कर दिया गया है। 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया और फिलहाल वह एनआईए की 18 दिन की हिरासत में है; इस पूरे प्रत्यर्पण ऑपरेशन को बेहद गोपनीय रखा गया। इसी बीच जानकारी मिली है कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज 21 अप्रैल को भारत आ सकते हैं और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। खेल जगत में, आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा किया, जहां सुनील नरेन ने शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी की। वहीं, वैश्विक स्तर पर चीन ने टैरिफ के खिलाफ कई देशों को साथ लाकर मोर्चा बनाने की कोशिश की है, लेकिन फ्रांस ने साफ कहा कि चीन अमेरिका की जगह नहीं ले सकता। चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य कर दिया है और चालकों को यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन
2 of 11
अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
पालकमंत्री विवाद के बीच अमित शाह आज रायगढ़ दौरे पर; शिवाजी महाराज को अर्पित करेंगे पुष्पांजलि
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक के बाद एक ताबड़तोड़ अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। तमिलनाडु के बाद आज वे महाराष्ट्र दौरे पर हैं। यहां पुणे हवाई अड्डे पर पहुंचने पर सीएम देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने उनका स्वागत किया। अमित शाह यहां रायगढ़ किले का भी दौरा करेंगे। खास बात यह है कि शाह का रायगढ़ दौरा तब हो रहा है जबकि वहां पालकमंत्री को लेकर महायुति सहयोगियों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
Weather Forecast 12 April 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala
- फोटो : self
राष्ट्रीय राजधानी और उससे सटे इलाकों समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी हिस्सों में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को तेज हवाओं संग बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर में कल मौसम शाम को अचानक बदला। पहले धूल भरी आंधी चली और उसके बाद मोटी-मोटी बूंदों की बौछार शुरू हो गई। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ उखड़ कर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात बाधित हुआ। फिरोजशाह रोड, अशोक रोड मंडी हाउस और कनाट प्लेस समेत कई क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गए और कुछ जगह सड़कों पर गिरे, जिससे यातायात बाधित हुआ। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
न्यूयॉर्क के बाद अब दक्षिण फ्लोरिडा में विमान हादसा; तीन लोगों की मौत, एक घायल
न्यूयॉर्क में हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद आज फिर दक्षिण फ्लोरिडा के बोका रैटन में प्रमुख राजमार्ग के पास छोटा विमान सेसना 310 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, पास से ही जा रही एक कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई। जिससे कार सवार व्यक्ति घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : पीटीआई
'तमिलनाडु के 10 विधेयकों पर राष्ट्रपति की कार्रवाई भी गैरकानूनी'; RN रवि मामले में शीर्ष कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि तमिलनाडु के राज्यपाल की ओर से भेजे गए 10 विधेयकों पर राष्ट्रपति ने अगर कोई कार्रवाई की है, तो वह भी गैरकानूनी है। शीर्ष कोर्ट ने स्पष्ट कहा, अगर किसी विधेयक को राज्य विधानसभा की ओर से दोबारा पारित किया जाता है, तो राज्यपाल राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए उसे सुरक्षित नहीं रख सकते। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
व्हाइट हाउस में लगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पेंटिंग
- फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब/व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस में लगी ट्रंप पर हमले वाली नई पेटिंग, दूसरी दीवार पर लगाई गई ओबामा की तस्वीर
व्हाइट हाउस ने एक नई पेंटिंग लगाई है, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस वक्त दिखाया गया है, जब उन पर जुलाई 2024 में जानलेवा हमला हुआ था। इस नई पेंटिंग को लगाने के साथ ही पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की जो तस्वीर पहले वहां पर लगी थी, उसे हटाकर दूसरी जगह लगा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
मुंबई आतंकी हमले का साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा
- फोटो : एएनआई
ऑपरेशन राणा: पाकिस्तानी आतंकी गुट थे बड़ी चुनौती; खुद को नुकसान न पहुंचा ले तहव्वुर इसलिए NIA ने किया यह काम
26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा भारत आ चुका है और फिलहाल एनआईए की 18 दिन की हिरासत में है। हालांकि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण को बेहद गोपनीय बनाए रखा।एनआईए के सामने ऑपरेशन राणा की भनक पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों को न लगने देना सबसे बड़ी चुनौती थी। इस ऑपरेशन की सफलता के लिए भारत और अमेरिका की खुफिया एजेंसियों, एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट ने विशेष विमान पर रियल टाइम निगरानी रखी ताकि किसी भी मूवमेंट का आसानी से पता लगाया जा सके। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
जेडी वेंस, नवनिर्वाचित अमेरिकी उपराष्ट्रपति
- फोटो : X / @JDVance
US: उपराष्ट्रपति वेंस और NSA वाल्ट्ज 21 को आ सकते हैं भारत; पीएम मोदी की सऊदी यात्रा से पहले करेंगे मुलाकात
व्यापार समझौते की बातचीत के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के 21 अप्रैल को भारत के दौरे पर आने की उम्मीद है। भारत सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने शुक्रवार देर रात बताया कि वेंस और वाल्ज अलग-अलग दौरे पर आएंगे। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
रहाणे और नरेन
- फोटो : पीटीआई
CSK vs KKR: आईपीएल इतिहास में पहली बार लगातार पांच मैच हारा सीएसके, केकेआर तीसरे स्थान पर पहुंचा; नरेन चमके
केकेआर ने सुनील नरेन के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर सीएसके को आठ विकेट से हराया। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और नरेन की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से सीएसके को 20 ओवर में नौ विकेट पर 103 रन पर रोक दिया। जवाब में नरेन ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया और 18 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्कों की मदद से 44 रन बनाए जिसकी मदद से केकेआर ने 10.1 ओवर में दो विकेट पर 107 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग
- फोटो : एएनआई
'यूएस की जगह नहीं ले सकेगा चीन'; टैरिफ के खिलाफ वैश्विक मोर्चेबंदी की जिनपिंग की कोशिशों पर फ्रांस
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन पर भारी टैरिफ लगाने के बाद उसने कई देशों के साथ मिलकर वैश्विक मोर्चाबंदी की शुरुआत कर दी है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग न सिर्फ अगले हफ्ते दक्षिण-पूर्व एशिया के तीन देशों की यात्रा करेंगे बल्कि उन्होंने यूरोपीय संघ (ईयू) से अमेरिका की एकतरफा धौंस का विरोध करने का आह्वान भी किया। उधर, ईयू ब्लॉक से जुड़े फ्रांस ने कहा कि चीन एक व्यापार भागीदार के रूप में अमेरिका की जगह नहीं ले सकेगा। पढ़ें पूरी खबर
Chardham Yatra : व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य, यात्रा के दौरान चालक रखें इन बातों का ध्यान
चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से 13 या इससे अधिक यात्री क्षमता के व्यावसायिक (कमर्शियल) वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। दूसरे राज्यों के ऐसे वाहनों को 15 दिन के लिए ही ग्रीन कार्ड मिलेगा जबकि उत्तराखंड के वाहनों के लिए पूरी यात्रा अवधि के लिए कार्ड मान्य होगा। पढ़ें पूरी खबर