दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में रविवार सुबह और शाम झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते भी तेज बारिश की संभावना है और तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रहेगा। उधर, राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को मनोनीत किया है, जिनमें सरकारी वकील उज्ज्वल निकम और इतिहासकार मीनाक्षी जैन भी शामिल हैं। वहीं, भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच जारी है। चुनाव आयोग ने पूरे देश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी शुरू कर दी है, जो बिहार में हो रहे पुनरीक्षण जैसा होगा। वहीं, भारतीय वाणिज्यिक पायलट संघ ने एआई-171 विमान दुर्घटना में चालक दल का समर्थन किया और कहा कि उन्हें बदनाम नहीं किया जाना चाहिए। बिहार में एक वकील को गोली मारने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, ओडिशा सरकार ने बालासोर में आत्मदाह के प्रयास वाली छात्रा के लिए दिल्ली एम्स में इलाज की व्यवस्था की है। अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव की अंतिम फिल्म 11 दिनों में रिलीज होगी, जिसमें वह पवन कल्याण के साथ नजर आएंगे। असम में उग्रवादी संगठन उल्फा (आई) ने भारतीय सेना पर हमले का दावा किया है, लेकिन सेना ने इसे खारिज किया है। भारत की कर प्रणाली में डिजिटल तकनीक के कारण सुधार हुआ है और कर वापसी में 474 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश
- फोटो : एएनआई
Delhi-NCR Weather: सुबह के बाद शाम को भी कई इलाकों में झमाझम बारिश, इस सप्ताह खूब बरसेंगे बदरा
दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह के बाद शाम को भी झमाझम बारिश हुई। फिरोज शाह रोड समेत कुछ इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह भी दिल्ली और आस पास के इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई है। 17 जुलाई तक अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए इन चार हस्तियों को मनोनीत किया
- फोटो : अमर उजाला
Rajya Sabha: राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को किया मनोनीत; उज्ज्वल निकम-मीनाक्षी जैन के नाम भी शामिल
राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को मनोनीत किया है। इनमें सरकारी वकील उज्ज्वल देवराव निकम, केरल के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सी. सदानंदन मस्ते , भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और प्रख्यात इतिहासकार एवं शिक्षाविद् मीनाक्षी जैन का नाम शामिल है। ये नामांकन पूर्व में नामित सदस्यों की सेवानिवृत्ति के कारण खाली पड़ी सीटों को मद्देनजर किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
आकाश दीप-केएल राहुल
- फोटो : एएनआई
Ind vs Eng Live Score: रूट-स्टोक्स के बीच 40+ रन की साझेदारी, बढ़त 130 के पार; भारत को पांचवें विकेट की तलाश
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट के तीसरे मुकाबले का आज चौथा दिन है। दोनों टीमों की पहली पारी 387 के स्कोर पर ही समाप्त हुईं। इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी है। भारतीय गेंदबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी है। दूसरे सत्र में भारत को पांचवें विकेट की तलाश है। रूट और स्टोक्स के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है और इंग्लैंड की बढ़त 130 रन के पार पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
चुनाव आयोग
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
SIR: देशभर में मतदाता सूची संशोधन की तैयारी, EC ने शुरू किया काम; बिहार में बवाल के बाद उठे थे 'सुप्रीम' सवाल
चुनाव आयोग ने अगले महीने से पूरे भारत में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारी शुरू कर दी है। यह पुनरीक्षण बिहार में चल रहे विशेष पुनरीक्षण जैसा होगा। चुनाव आयोग की तरफ से यह कदम उस समय उठाया गया है जब पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने इसे संविधानिक दायित्व करार दिया और चुनाव आयोग को बिहार में इस प्रक्रिया को जारी रखने की अनुमति दी। बता दें कि, चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ कुछ विपक्षी पार्टियों और अन्य संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में इस पुनरीक्षण के खिलाफ चुनौती दी थी, उनका कहना था कि इससे योग्य नागरिकों को वोट डालने का अधिकार मिल सकता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
एअर इंडिया विमान हादसे की तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
AAIB Report: 'AI-171 के चालक दल ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जिम्मेदारी के साथ काम किया', ICPA का बड़ा बयान
भारतीय वाणिज्यिक पायलट संघ (आईसीपीए) ने रविवार को कहा कि पिछले महीने दुर्घटनाग्रस्त हुए एआई 171 विमान के चालक दल ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जिम्मेदारी के साथ काम किया। चालक दल ने अपने प्रशिक्षण और कर्तव्यों का निर्वहन किया। ऐसे में पायलटों को अनुमान के आधार पर बदनाम नहीं किया जाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
मृतक वकील का प्रोफाइल फोटो और पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
Bihar News: बेखौफ अपराधी ने वकील को किया गोलियों से छलनी, इलाज के दौरान हुई मौत; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
बिहार में वोटर लिस्ट वैरिफिकेशन का काम चल रहा है। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग (EC) का दावा है कि मतदाता गणना फॉर्म जमा करने का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अब तक 80.11 फीसदी वोटर लिस्ट वैरिफिकेशन हो चुका है। अब अमर उजाला आपके सामने एक ऐसी तस्वीर सामने ला रहा है, जिसमें वोटर लिस्ट वैरिफिकेशन का काम कैसे हो रहा है। इस वैरिफिकेशन पर एक आम आदमी ने आपत्ति जाहिर किया है। आपत्ति जाहिर करने के पीछे का कारण यह है कि बिना बूथ पर गये मतदाताओं का वैरिफिकेशन पहले ही पूरा कर लिया जा रहा है। बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के द्वारा की गई लापरवाही अब सबके सामने दिख रही है। यह तस्वीर पटना के पॉश एरिया की है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
ओडिशा में छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास, सीएम ने की अहम बैठक।
- फोटो : पीटीआई
बालासोर: छात्रा के आत्मदाह मामले में क्या-क्या हुआ? अगले 24 घंटे अहम; सीएम बोले- जरूरत पड़ी तो एयरलिफ्ट करेंगे
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को कहा कि उन्होंने बालासोर में आत्मदाह का प्रयास करने वाली छात्रा के आगे के इलाज के बारे में दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों के साथ बैठक करने के लिए अपने साथियों से चर्चा की है। 90% जल चुकी छात्रा ने एक शिक्षक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। छात्रा के इलाज के लिए अगले 24 घंटे अहम होने के कारण राज्य सरकार ने जरूरत पड़ने पर उसे एयरलिफ्ट करके दिल्ली ले जाने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव के साथ आज सुबह भुवनेश्वर एम्स में पीड़िता से मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ में आखिर बार दिखेंगे कोटा श्रीनिवास राव
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
Kota Srinivasa Rao Death: आखिरी बार पवन कल्याण की इस फिल्म में नजर आएंगे श्रीनिवास राव, 11 दिन बाद होगी रिलीज
साल 2023 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म 'कब्जा' में नजर आए दिवंगत अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव की आखिरी फिल्म मात्र 11 दिनों बाद रिलीज होगी। यह फिल्म है पवन कल्याण स्टारर ‘हरि हर वीर मल्लु’। जानिए क्या है, इस फिल्म में खास और इसमें कैसा होगा श्रीनिवास राव का किरदार…तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों के अलावा हिंदी मूवीज में भी कोटा श्रीनिवास राव अपने उम्दा अभिनय के लिए याद किए जाएंगे। मगर निधन के बाद श्रीनिवास राव, अभिनेता पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। यही कोटा श्रीनिवास राव की आखिरी फिल्म होगी। इस एक्शन फिल्म में वह एक छाेटा किरदार निभा रहे हैं, मगर यह काफी दमदार होने वाला है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
असम में तैनात सेना के जवान
- फोटो : एएनआई
Assam: उग्रवादी संगठन ULFA-I के दावे का भारतीय सेना ने किया खंडन, कहा- हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं
प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा (आई) ने दावा किया है कि भारत-म्यांमार सीमा के पास स्थित उनके कैंपों पर भारतीय सेना ने ड्रोन और मिसाइल से हमला किया है। हालांकि, सेना की ओर से इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है। उल्फा (आई) ने रविवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि हमले सुबह के समय ड्रोन से किए गए और उनके कई मोबाइल कैंपों को निशाना बनाया गया। संगठन ने कहा कि इस हमले में उनके 'लोअर काउंसिल' के चेयरमैन नयन आसम उर्फ नयन मेधी की मौत हो गई, जबकि लगभग 19 अन्य लोग घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर
Tax: डिजिटल तकनीक ने बदल दी भारत की कर प्रणाली, रिफंड में 474% बढ़ोतरी; अब सिर्फ 17 दिन में मिल रहा पैसा
डिजिटल तकनीक ने भारत की कर प्रणाली को पूरी तरह बदल दिया है, जिससे कर वापसी (रिफंड) में 474 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि पिछले दस वर्षों में भारत की कर प्रणाली में बड़ा बदलाव आया है। कर वापसी की रफ्तार कर संग्रह से करीब दोगुनी तेजी से बढ़ी है। पढ़ें पूरी खबर