फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर AAIB की रिपोर्ट, लॉर्ड्स में केएल राहुल का शतक और कपिल शर्मा को धमकी

Sat, 12 Jul 2025 08:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
एअर इंडिया के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर एएआईबी की शुरुआती रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार टेकऑफ के तीन सेकेंड बाद ही विमान के दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति बंद हो गई और 29 सेकेंड के भीतर विमान क्रैश हो गया। हादसे का मुख्य कारण इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच का एक-एक सेकेंड के अंतर पर बंद होना बताया गया है, जिससे पायलट समय रहते थ्रस्ट बहाल नहीं कर सके। पायलट्स एसोसिएशन ने रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जांच में पायलट की गलती साबित करने की जल्दी की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन स्विच के बंद होने के पीछे तकनीकी या विद्युत समस्या हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि आगे की जांच में होगी। दूसरी ओर, लॉर्ड्स टेस्ट में केएल राहुल ने शानदार शतक लगाते हुए एक से अधिक बार वहां शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है। वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा को कनाडा में उनके कैफे पर गोलीबारी के बाद खालिस्तानी आतंकी से धमकी मिली है। नीट यूजी काउंसलिंग 21 जुलाई से शुरू होगी। दिल्ली और उत्तर भारत में मानसून सक्रिय हो गया है और 17 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली के वेलकम इलाके में इमारत गिरने के बाद बचाव अभियान चलान चुनौतीपूर्ण रहा क्योंकि गली महज चार फीट चौड़ी थी और मशीनें नहीं पहुंच पाईं, ऐसे में मानव शृंखला बनाकर मलबा हटाना पड़ा। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें... 
विज्ञापन

2 of 11
अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे की एएआईबी रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
AAIB Report: उड़ान के तीन सेकेंड बाद बंद हुई ईंधन आपूर्ति, 29 सेकेंड में विमान क्रैश; जांच रिपोर्ट में खुलासा   
अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की शुरुआती रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान (एआई 171) 12 जून को जब अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने लगा तो केवल तीन सेकेंड बाद ही ईंधन की आपूर्ति बंद हो गई। टेकऑफ के बाद दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति बंद होते ही केवल 29 सेकेंड बाद विमान मेघाणीनगर में क्रैश हो गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
AAIB Report: एअर इंडिया की ड्रीमलाइनर उड़ान कैसे हुई दुर्घटनाग्रस्त? सेकंड-दर-सेकंड जानें हादसे की भयावह कहानी
12 जून को लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान AI-171 अहमदाबाद से उड़ान भरने के 32 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसकी वजह दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति एक सेकंड के अंतराल पर बंद होना बताई गई। एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट में पाया गया है कि हादसे से ऐन पहले घबराए पायलट समय पर थ्रस्ट बहाल नहीं कर पाए। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
एएआईबी की रिपोर्ट की बड़ी बातें - फोटो : अमर उजाला
AAIB Report: 'पायलट की गलती साबित करने की हड़बड़ी', पायलट्स एसोसिएशन का दावा; रिपोर्ट लीक करने का लगाया आरोप
12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के AI 171 पर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की प्रारंभिक रिपोर्ट पर एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएलपीए-आई) ने कई सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप भी लगाए हैं। एसोसिएशन ने कहा, 'जांच का लहजा और जांच की दिशा पायलट की गलती की ओर झुकाव का संकेत दे रही है। हम इस धारणा को पूरी तरह से खारिज करते हैं। हम निष्पक्ष और तथ्य-आधारित जांच पर जोर देते हैं।' पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
एअर इंडिया विमान हादसे की तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल)
AAIB Report: बोइंग का ईंधन स्विच कैसे बंद हुआ? रिपोर्ट के बाद उठा सबसे बड़ा सवाल, विशेषज्ञों ने बताई यह वजह
अहमदाबाद विमान हादसे पर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की प्रारंभिक रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान (एआई 171) 12 जून को जब अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने लगा तो केवल तीन सेकेंड बाद ही ईंधन की आपूर्ति बंद हो गई। टेकऑफ के बाद दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति बंद होते ही केवल 29 सेकेंड बाद विमान मेघाणीनगर में क्रैश हो गया। अब ये सवाल खड़ा हो रहा है कि एयर इंडिया के बोइंग विमान का ईंधन स्विच कैसे बंद हुआ? कई विनानन विशेषज्ञों का कहना है कि यांत्रिक और विद्युत संबंधी समस्याओं के कारण भी विमान में ईंधन स्विच की स्थिति में बदलाव हो सकता है। हालांकि इसका सटीक कारण आगे की जांच में ही पता चलेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
केएल राहुल - फोटो : BCCI X
IND vs ENG: लॉर्ड्स में एक से अधिक शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बने केएल राहुल, गांगुली-द्रविड़ को पीछे छोड़ा
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन पहली पारी में शतक लगाया। राहुल ने दूसरे दिन अर्धशतक पूरा किया था और तीसरे दिन इसी लय को जारी रखते हुए शतक लगाया। राहुल ने 176 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह उनका लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट शतक है। राहुल इसके साथ ही लॉर्ड्स में एक से अधिक शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
कपिल शर्मा और गुरपतवंत सिंह पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम-@kapilsharma और सोशल मीडिया
Kapil Sharma: कैफे पर गोलीबारी के बाद कपिल शर्मा को धमकी, खिसियाते हुए बोला आतंकी पन्नू- 'अपने खून की कमाई...'
पिछले दिनों कपिल शर्मा के कनाडा में खोले गए ‘कैप्स कैफे’ पर कई राउंड की फायरिंग की गई थी। इस गोलीबारी की जिम्मेदारी बब्बर खालसा के कार्यकर्ता हरजीत सिंह लाडी ने ली। अब इस हमले के बाद खालिस्तान समर्थक अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कपिल शर्मा को धमकी दी है। जिसमें उन्हें अपने खून की कमाई हिंदुस्तान वापस ले जाने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। (NEET UG Counselling 2025) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, पहले राउंड के लिए 21 जुलाई से शुरू होगा पंजीरकण
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने बहुप्रतीक्षित नीट यूजी काउंसलिंग का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार 28 जुलाई तक पंजीकरण कर सकेंगे। एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई से पहले राउंड के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा - फोटो : अमर उजाला
Interview: जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर को किया खारिज, बोले- अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे लोग
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा से बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अमर उजाला से खास बातचीत की। इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में संजय कुमार झा ने खुलासा किया कि इस बार टिकट की साझेदारी और बंटवारे में नीतीश कुमार की मुख्य भूमिका रहेगी, जो पिछली बार के चुनाव में नहीं थी। तभी चुनाव बिखर गया था और जदयू तीसरे नंबर पर आ गई थी।  आखिर फिर से एनडीए की सरकार क्यों बनेगी? नीतीश कुमार की तबीयत कैसी है? इस बार का चुनाव खास क्यों है? आगे निशांत कुमार की भूमिका क्या होगी? पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
car rain barish - फोटो : Adobe Stock
Weather Alert: दिल्ली पर मेहरबान मानसून, उमस और गर्मी के बीच राजधानी में फिर आएगी बारिश; पांच दिन बरसेंगे बादल    
राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले कुछ दिनों से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस बीच एक बार दिल्ली में तेज बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 12 जुलाई शनिवार को बारिश हल्की से मध्यम और छिटपुट रहेगी, जबकि 13 जुलाई रविवार की रात से बारिश की तीव्रता और फैलाव बढ़ेगा। इसके बाद फिर बारिश लगातार होती रहेगी। यह सिलसिला 17 जुलाई तक चलेगा और इसके बाद बारिश में कमी आएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरी - फोटो : जी पाल
Delhi Building Collapse: चार फीट की गली, रेस्क्यू में छूटे पसीने, लोकेशन से ढूंढी लाशें; हादसे की तस्वीरें आईं
वेलकम इलाके की जनता कालोनी में जिस जगह इमारत गिरी वहां राहत और बचाव कार्य करने में रेस्क्यू टीम के पसीने छूट गए। दरअसल हादसा महज चार फीट चौड़ी गली में हुआ था। यहां कोई भी मशीन पहुंचना लगभग असंभव था। ऐसे में बचाव दल को ह्यूमन चेन बनाकर मलबा हटना पड़ा। इसके अलावा इमारत गिरने की वजह से आसपास के मकान इतना जर्जर हो चुके थे कि थोड़ा सा मलबा हटाते ही पड़ोसियों की दीवार हिल रही थीं। ऐसे में बहुत सावधानी से मलबा हटाया जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें