फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: ईरानी टैंकरों पर अमेरिकी हमले, बाढ़ प्रभावित नेपाल में भूकंप के झटके; ब्रिटेन में 300 उड़ानें रद्द

Wed, 09 Sep 2026 05:20 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 10
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका-ईरान तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। अमेरिका ने ईरान के तीन तेल टैंकरों पर हमला किया है। साथ ही ईरान के विमानन क्षेत्र की 36 संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं, बाढ़ प्रभावित नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता 5.0 बताई गई है। तिब्बत में भी झटके महसूस हुए हैं। उधर, अमेरिकी नागरिक पर यूएपीए नहीं लगाए जाने को लेकर कांग्रेस ने सरकार से सवाल किए हैं। इस्राइल में यरुशलम स्थित ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास बंद करने का फैसला हुआ है। 12 ब्रिटिश अधिकारियों पर भी रोक लगाई गई है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह इस बार दिल्ली के बजाय गुजरात में होगा। इस फैसले पर उद्धव ठाकरे ने सरकार को घेरा है। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य मंत्रियों की तीन घंटे की बैठक में उनके काम का हिसाब लिया। ब्रिक्स में बढ़ते मतभेदों के बीच भारत के सामने सहमति बनाने की चुनौती है। वहीं, कोलकाता में अग्निकांड के बाद 919 होटल और गेस्ट हाउस को बंदी नोटिस दिया गया है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन

2 of 10
पश्चिम एशिया संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
ईरान के तीन तेल टैंकरों पर अमेरिका का हमला: विमानन क्षेत्र की 36 संस्थाओं पर प्रतिबंध भी लगाया; तनाव बढ़ेगा?
अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन तेल टैंकरों पर हमला किया है। यह कार्रवाई अमेरिकी नौसेना के युद्धपोतों पर मिसाइल हमलों के बाद की गई। एसोसिएटेड प्रेस ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी। इसके अलावा, अमेरिका ने मंगलवार को ईरान के विमानन क्षेत्र पर नए प्रतिबंध लगाए। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दो दर्जन से ज्यादा यात्री और निजी एयरलाइनों को निशाना बनाया। विदेशी कार्गो सेवा देने वाली कंपनियों पर भी कार्रवाई की गई। अमेरिका का मकसद ईरान को उसके बचे हुए कारोबारी साझेदारों से अलग करना है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

3 of 10
नेपाल में भूकंप के तेज झटके - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नेपाल में फिर कांपी धरती: तिब्बत में भी महसूस किए गए झटके, रिक्टर स्केल में 5.0 रही तीव्रता; कहां था केंद्र?
नेपाल-तिब्बत सीमा के पास मंगलवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 143 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके के बाद अभी तक किसी के हताहत होने या बड़े पैमाने पर नुकसान की तत्काल सूचना नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार, तिब्बत तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर 

4 of 10
जयराम रमेश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
आरोपपत्र में अमेरिकी नागरिक पर यूएपीए नहीं: कांग्रेस ने सरकार को घेरा; पूछा- अमेरिका के दबाव में लिया फैसला?
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैन डाइक पर आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए नहीं लगाया। इस पर कांग्रेस ने मंगलवार को सवाल उठाए। कांग्रेस ने पूछा कि क्या नरेंद्र मोदी सरकार ने अमेरिकी अधिकारियों के कहने पर एनआईए पर ऐसा करने का दबाव बनाया? पार्टी ने यह भी पूछा कि इस फैसले के बदले भारत को क्या मिलेगा? विपक्षी पार्टी ने कहा कि यह पूरा मामला 'धौंस दिखाने' जैसा लगता है। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन

5 of 10
ब्रिटेन के प्रतिबंधों पर इस्राइल का पलटवार - फोटो : Amar Ujala Graphics
इस्राइल: यरुशलम में ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास बंद करने का एलान, 12 अधिकारियों पर भी रोक; क्यों लिया गया फैसला?
वेस्ट बैंक में इस्राइली बस्तियों को लेकर ब्रिटेन की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के बाद इस्राइल ने मंगलवार को बड़ा जवाबी कदम उठाया। इस्राइल ने यरुशलम स्थित ब्रिटेन के वाणिज्य दूतावास को बंद करने का एलान किया है। इसके साथ ही 12 ब्रिटिश अधिकारियों के देश में प्रवेश पर रोक लगाने की भी घोषणा की गई है। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन

6 of 10
उद्धव ठाकरे, प्रमुख, शिवसेना यूबीटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
दिल्ली नहीं, गुजरात में होगा 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह: उद्धव ने सरकार पर साधा निशाना; क्या कहा?
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन दिल्ली से गुजरात के केवड़िया ले जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उद्धव ने आरोप लगाया कि केंद्र गुजरात और देश के बाकी हिस्सों के बीच 'दीवार खड़ी' करने की कोशिश कर रहा है। वहीं, पार्टी सांसद संजय राउत ने कार्यक्रम के बहिष्कार की अपील की। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

7 of 10
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
पीएम मोदी की तीन घंटे की क्लास: राज्यमंत्रियों पर सवालों की बौछार; पूछा- विकसित भारत के लिए खुद क्या किया?
सोमवार को अपने 12 साल के कार्यकाल में दूसरी बार राज्य मंत्रियों से रूबरू हुए प्रधानमंत्री बेहद सख्त शिक्षक के रूप में नजर आए। तीन घंटे की समीक्षा बैठक में मौजूद 20 राज्य मंत्रियों (3 स्वतंत्र प्रभार समेत) पर अलग-अलग सवालों की बौछार की। राज्य मंत्रियों को आंकड़े रटने की आदत से बाज आने की नसीहत दी और एक-एक कर सभी मंत्रियों से विकसित भारत के संबंध में अपने-अपने एजेंडे को सामने रखने के लिए कहा। पढ़ें पूरी खबर 

8 of 10
ब्रिक्स 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
ब्रिक्स का आकार बढ़ा, पर घटी एकता: साझा सुर की राह कठिन; क्या भारत सभी सदस्यों के बीच सहमति बना पाएगा?
आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से ठीक पहले कूटनीतिक हलकों में यह सवाल सबसे अहम है कि क्या ब्रिक्स देश अपने आपसी मतभेद भुलाकर एक मजबूत साझा सुर तलाश पाएंगे। इस चिंता की मुख्य वजह यह है कि भारत की अध्यक्षता में मई में हुई ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में तमाम कोशिशों के बावजूद किसी संयुक्त घोषणापत्र पर आम सहमति नहीं बन पाई थी। ब्रिक्स पारंपरिक रूप से सर्वसम्मति से काम करता है, लेकिन असहमति इस बात का संकेत है कि जैसे-जैसे इसका कुनबा बढ़ा है, वैसे-वैसे इसके भीतर अंतर्विरोध भी गहरे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर 

9 of 10
कोलकाता के होटल में लगी आग - फोटो : पीटीआई
शिखा इन अग्निकांड का असर: कोलकाता में 919 होटल-गेस्ट हाउस को बंदी नोटिस; जांच में सिर्फ 41 मानकों पर खरे
कोलकाता में होटल और गेस्ट हाउस की फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अनिवार्य अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले 919 होटल और गेस्ट हाउस को अस्थायी बंदी के नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक करीब 960 प्रतिष्ठानों की जांच की जा चुकी है, जिनमें सिर्फ 41 ही निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाए गए। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

10 of 10
हीथ्रो-गैटविक समेत ब्रिटेन के कई एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ब्रिटेन: एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी खराबी, करीब 300 उड़ानें रद्द; हीथ्रो-गैटविक समेत कई एयरपोर्ट प्रभावित
राष्ट्रीय हवाई यातायात नियंत्रण सेवा (नैट्स) ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण कुछ उड़ानों के प्रस्थान में परेशानी हो रही है। सेवा ने कहा कि विमानों को सुरक्षित तरीके से उड़ान भरने में दिक्कत के कारण प्रस्थान में काफी देरी हुई। नैट्स ने कहा, "हम एक तकनीकी समस्या की जांच कर रहे हैं, जिसके कारण कुछ उड़ानों के प्रस्थान में बाधा आ रही है। हमारे इंजीनियर मौके पर मौजूद हैं और जल्द से जल्द अपडेट दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें