फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज, होर्मुज के लिए ट्रंप ने किया प्रोजेक्ट फ्रीडम का एलान

Mon, 04 May 2026 06:02 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज सामने आएंगे। ये चुनावी नतीजे पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, असम में हिमंत बिस्व सरमा, तमिलनाडु में स्टालिन और केरल में पिनरई विजयन जैसे कद्दावर नेताओं की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रोजेक्ट फ्रीडम चलाने का एलान किया है। इधर, दिल्ली, यूपी, राजस्थान और पंजाब समेत कई राज्यों में भारतीय मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। उधर, हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से आज सुबह 11 बजे 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पांच राज्यों में चुनावी नतीजे आज - फोटो : ANI
पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज: असम-तमिलनाडु-केरल में किसके सिर सजेगा जीत का ताज, बंगाल में कौन मारेगा बाजी?
देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। चुनाव आयोग की ओर से मतगणना की तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलट गिने जाएंगे, इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। नतीजे दोपहर तक आने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा एलान - फोटो : ANI
Trump: होर्मुज में फंसे जहाजों के लिए 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' का एलान, ट्रंप बोले- दखल दिया तो पूरे दम से निपटेंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे वाणिज्यिक जहाजों की मदद के लिए एक नई पहल की घोषणा की है। डोनाल्ड ट्रंप ने इसका नाम 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' रखा है। ट्रंप ने दावा किया है कि यह पहल दुनिया भर के उन देशों के लिए है, जिन्होंने अमेरिकी सहायता मांगी है ताकि वे इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से अपने जहाजों को सुरक्षित निकाल सकें। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
कई राज्यों में बारिश का अनुमान - फोटो : ANI
Weather: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मौसम
उत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। यूपी, बिहार, हरियाणा और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में रविवार सुबह को आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस बीच उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में तेज आंधी और बारिश के चलते पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
HP Board Class 12th Result - फोटो : अमर उजाला
PBOSE 12th Result 2026 Live: आज जारी होगा हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट, सबसे पहले आसान तरीके से यहां देखें नतीजे
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज सुबह 11 बजे 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। प्रदेश भर में 81 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है। शिक्षा बोर्ड सोमवार को आर्ट्स-कॉमर्स और विज्ञान संकाय के परिणाम घोषित करेगा। वहीं इस बार 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। जहां से विद्यार्थी इसे आसानी से देख सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
सूखे और गर्मी की दोहरी मार - फोटो : PTI
गर्मी व सूखे का डबल अटैक: 2090 तक 260 करोड़ लोगों पर खतरा, सदी के अंत तक 5 गुना बढे़गा असर
दुनिया तेजी से एक ऐसे जलवायु संकट की ओर बढ़ रही है, जहां भीषण गर्मी और सूखा मिलकर अभूतपूर्व खतरा पैदा कर रहे हैं। जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स में प्रकाशित एक नई स्टडी के अनुसार अगर मौजूदा जलवायु नीतियों में ठोस बदलाव नहीं हुआ, तो सदी के अंत तक वैश्विक आबादी का करीब 28 फीसदी यानी लगभग 260 करोड़ लोग इस दोहरे संकट की चपेट में होंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक चार-मंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
Vivek Vihar Fire: बीमार मां को बाहर निकाला और दो घरेलू सहायिकाओं को भी बचाया, खुद अंदर फंस गई शिखा जैन; गई जान
तड़के पौने चार बजे इमारत के सभी लोग गहरी नींद में थे तभी शिखा की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि घर में धमाका हुआ है और आग लग गई है। उन्होंने फौरन एक-एक कर घर के सभी लोगों को जगाया। इस बीच उन्होंने घर में मौजूद दोनों नौकरानियों को बाहर निकलने के लिए कहा। शिखा ने ही घर का दरवाजा खोला। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
West Asia Crisis: ईरान के नए शांति प्रस्ताव को ट्रंप ने किया खारिज, बोले- जो चाहता हूं, उस पर खरा नहीं उतरता
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ओर से भेजे गए नए शांति प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस 14 सूत्रीय प्रस्ताव को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि यह उनकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता। यह प्रस्ताव वर्तमान संघर्ष विराम को अधिक टिकाऊ समाधान में बदलने की दिशा में एक कूटनीतिक पहल के तौर पर देखा जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
निवेश - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
क्या आप भी हैं ऐसी ही उलझन में?: पहली नौकरी के साथ कैसे करें भविष्य की प्लानिंग, जानें निवेश का सही तरीका
अक्सर पहली नौकरी का उत्साह फिजूलखर्ची की ओर ले जाता है। लेकिन 24 साल के अभिषेक सिंह के सपने और जिम्मेदारियों ने उसे फिजूलखर्च करने से रोक रखा है। जनवरी में एक सरकारी बैंक में अधिकारी के रूप में मुंबई में पदभार ग्रहण करने वाले अभिषेक का पहला लक्ष्य अपनी छोटी बहन की उच्च शिक्षा और उसकी शादी को सुरक्षित करना है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर - फोटो : X / @OmarAbdullah
आज से श्रीनगर में लगेगा सरकार का दरबार: राब्ता से होगा जम्मू संभाग की समस्याओं का समाधान, हेल्पलाइन नंबर जारी
प्रदेश सरकार का कामकाज आज से श्रीनगर में शुरू होगा। जम्मू सचिवालय से मुख्यमंत्री कार्यालय कश्मीर शिफ्ट हो गया है। अब जम्मू संभाग के सभी दस जिलों में लोगों की समस्याओं का समाधान राब्ता के माध्यम से होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
नासा ने खोजे एक्सोप्लैनेट - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
NASA: नासा के शक्तिशाली एआई टूल ने खोजे 100 से ज्यादा छिपे ग्रह, टेस मिशन के पहले 31 नए एक्सोप्लैनेट की पुष्टि
खगोलविदों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित नए शक्तिशाली टूल रेवन की मदद से नासा के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (टीईएसएस-टेस) मिशन के डाटा में 100 से अधिक एक्सोप्लैनेट यानी सौर मंडल के बाहर के ग्रहों की पुष्टि की है। इनमें 31 पूरी तरह नए ग्रह शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें