फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: पाकिस्तान में भीषण हादसा, 32 की मौत; राष्ट्रमंडल खेल में भारत के कुल 17 पदक; पढ़ें आज की सुर्खियां

Fri, 31 Jul 2026 06:52 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को देश-दुनिया की कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आज मुस्लिम पक्ष भोजशाला परिसर से सटी दरगाह की जमीन पर जुमे की नमाज अदा करेगा। उधर, राष्ट्रमंडल खेल 2026 के आठवें दिन भारत ने दो और पदक अपने नाम किए, जहां भारोत्तोलन में लवप्रीत सिंह ने रजत और डिस्कस थ्रो में सीमा ने कांस्य पदक जीता। वहीं, पाकिस्तान के बलूचिस्तान में कोयला खदान में हुए भीषण धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है और 10 मजदूर अब भी फंसे हैं। दूसरी ओर, अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के प्रबंधन के लिए नई निगरानी व्यवस्था लागू कर दी गई है। वहीं, अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी करने की लागत बढ़ाने वाले ट्रंप प्रशासन के नए प्रस्ताव ने भारतीय छात्रों की चिंता बढ़ा दी है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
विज्ञापन

2 of 10
धार में स्थित भोजशाला - फोटो : Amar Ujala Graphics
Bhojshala Row: भोजशाला परिसर के पास आज अदा की जाएगी नमाज
मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को शुक्रवार की नमाज के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी राज्य की संवैधानिक जिम्मेदारी है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने पहले दिए गए अंतरिम आदेश को स्पष्ट करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों के लिए नमाज अदा करने का स्थान तय कर दिया। अब शुक्रवार को जुमे की नमाज भोजशाला परिसर से सटी दरगाह की जमीन पर अदा की जाएगी। यहां हर शुक्रवार दोपहर के समय दो घंटे तक नमाज पढ़ी जा सकेगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 10
राष्ट्रमंडल खेल - फोटो : IANS/ANI/PTI
CWG 2026: आठवें दिन भारत को मिले दो पदक
राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन भारत ने दो पदक हासिल किए हैं। पुरुषों के 110+ किलोग्राम भार वर्ग में लवप्रीत सिंह ने 388 किलो का भार उठाकर रजत पदक जीता। वहीं, महिलाओं के डिस्कस थ्रो में सीमा ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 58.65 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। जबकि, भारोत्तोलन में ही मार्टिना देवी से पदक की उम्मीद थी, लेकिन वह महिला 86+ किलो वर्ग में पोडियम पर जगह बनाने से चूक गईं। पुरुष भाला फेंक में भारत को सफलता मिली और नीरज चोपड़ा सहित तीन भारतीय एथलीट फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर ने भी दमदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा पुरुष त्रिकूद में प्रवीण चित्रावले और सेल्वा प्रभु ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। पढ़ें एक क्लिक पर...

4 of 10
पाकिस्तान कोयला खदान हादसा - फोटो : Twitter (X)
पाकिस्तान: कोयला खदान में धमाके में 32 मजदूरों की मौत
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 32 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य मजदूर अब भी जमीन के नीचे फंसे हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक उनकी स्थिति बेहद गंभीर मानी जा रही है और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है। सरकारी खदान निरीक्षक गनी बलोच के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विस्फोट मीथेन गैस के अत्यधिक जमा होने के कारण हुआ। हादसे के कुछ घंटों बाद पहले सात मजदूरों के शव निकाले गए, जबकि बाद में चार और शव बरामद किए गए। गनी बलोच ने बताया कि राहत अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी फंसे मजदूरों का पता नहीं चल जाता। हालांकि उन्होंने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 10
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
Ram Mandir: अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दान व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। रामभक्तों के चढ़ावे की दानपात्र से लेकर गणना कक्ष तक हर चरण की वीडियोग्राफी की जा रही है। इस नई व्यवस्था की शुरुआत 25 जुलाई से की गई है। पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए आठ सदस्यीय टीम तैनात की गई है, जबकि 360 डिग्री कैमरों और एसएलआर कैमरों से प्रत्येक गतिविधि रिकॉर्ड की जा रही है। राम मंदिर परिसर में स्थापित लगभग 40 दानपात्रों को अब एक साथ खाली करने के बजाय अलग-अलग दिनों में खाली किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 10
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
US: अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा?
अमेरिका में पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्रों के लिए आने वाले समय में नौकरी करना काफी महंगा हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अमेरिकी विश्वविद्यालयों से पढ़ाई पूरी करने के बाद काम करने की अनुमति देने वाले ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (ओपीटी) कार्यक्रम पर 1 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 87 लाख रुपये) की फीस लगाने पर विचार कर रहा है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रस्ताव अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) के स्तर पर विचाराधीन है। हालांकि विभाग ने साफ किया है कि अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। विभाग का कहना है कि जब तक किसी नीति की आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक उसे अंतिम नहीं माना जाना चाहिए। पढ़ें एक क्लिक पर...
 
विज्ञापन

7 of 10
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
PM मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक परीक्षा (संशोधन) विधेयक को संसद से मंजूरी मिलने के बाद देशवासियों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार भरोसेमंद और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दिशा में एक के बाद एक कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस कानून को तैयार करते समय राज्यों के सुझावों का भी पूरा ध्यान रखा गया, क्योंकि पिछले कई वर्षों से लगभग सभी राज्य और केंद्र सरकार पेपर लीक जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

8 of 10
नया संसद भवन - फोटो : अमर उजाला
बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ अब भी गंभीर चिंता, संयुक्त तंत्र बनाने की सिफारिश
संसद की विदेश मामलों की स्थायी समिति ने कहा है कि बांग्लादेश से भारत में होने वाली अवैध घुसपैठ अब भी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। समिति ने सुझाव दिया है कि भारत और बांग्लादेश के बीच एक  संयुक्त कार्य समूह (जॉइंट वर्किंग ग्रुप)  या  स्थायी द्विपक्षीय तंत्र  बनाया जाए, ताकि संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की राष्ट्रीयता की पुष्टि और उन्हें वापस भेजने (प्रत्यावर्तन) की प्रक्रिया पर नियमित निगरानी रखी जा सके। समिति ने कहा कि वर्तमान में  2,369 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों  के मामलों में उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि बांग्लादेश सरकार से होना बाकी है। समिति का मानना है कि दोनों देशों के बीच एक समर्पित तंत्र बनने से यह प्रक्रिया तेज होगी और लंबित मामलों का जल्द निपटारा हो सकेगा। पढ़ें एक क्लिक पर...

9 of 10
असम में बाढ़ का कहर - फोटो : पीटीआई
ओडिशा में महानदी का खतरा बढ़ा, असम में बाढ़ पीड़ितों को EMI से राहत
देश के दो राज्यों में बाढ़ ने अलग-अलग तस्वीर पेश की है। ओडिशा में महानदी के जलस्तर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है और कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं असम में तबाही के बीच सरकार ने राहत देते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए छह महीने तक लोन की किस्तें टालने का फैसला किया है। ओडिशा में महानदी नदी प्रणाली में मध्यम बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि कटक के मुंडाली बैराज के पास करीब नौ लाख क्यूसेक पानी बह रहा है, जिससे खुर्दा, कटक, पुरी, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

10 of 10
स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे - फोटो : अमर उजाला
कैसी रही 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' की शुरुआत?
फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' का इंतजार आखिर खत्म हुआ। यह फिल्म यूं तो कल शुक्रवार 31 जुलाई को रिलीज होगी, लेकिन भारतीय दर्शकों तक यह एक दिन पहले यानी आज पहुंच चुकी है। सिनेमाघरों में सजी फिल्म को देखने दर्शक जुट रहे हैं। ओपनिंग डे पर ही इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अर्धशतक जड़ दिया।  जानिए भारत में इसने कैसी ओपनिंग ली है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें