प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन करेंगे। यह भारत का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स शो है। सेमीकॉन इंडिया-2025 यह चौथा संस्करण अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा, जिसमें 33 देशों की 350 से अधिक कंपनियां और रिकॉर्ड संख्या में वैश्विक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस पहल का उद्देश्य भारत को सेमीकंडक्टर महाशक्ति बनाना है। वहीं जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान डेविड वेडफुल भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार सुबह बंगलूरू पहुंचे। अपने दो दिवसीय दौरे पर वह इसरो कार्यालय जाएंगे। बाद में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। भारत आने से पहले जर्मनी के विदेश मंत्री वेडफुल ने कहा कि दोनों देशों के बीच घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंध हैं। एक तरफ दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गाजियाबाद-नोएडा से गुरुग्राम तक जगह-जगह यातायात जाम होने से नागरिकों को खासी परेशानी हुई। गुरुग्राम में सात किलोमीटर लंबे जाम से लोग तीन घंटे तक सड़कों में फंसे रहे। मंगलवार को वहां लोगों को दफ्तर न जाने, घर से ही काम करने की और स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी ओर टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ही घर में घिरते नजर आ रहे हैं। अब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की टैरिफ नीति ने भारत को रूस से दूर करने और चीन से बढ़ते खतरे से निपटने के पश्चिमी प्रयासों को ध्वस्त कर दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
पीएम मोदी आज करेंगे सेमीकॉन इंडिया का उद्घाटन
2 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन करेंगे। यह भारत का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स शो है। सेमीकॉन इंडिया-2025 यह चौथा संस्करण अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा, जिसमें 33 देशों की 350 से अधिक कंपनियां और रिकॉर्ड संख्या में वैश्विक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस पहल का उद्देश्य भारत को सेमीकंडक्टर महाशक्ति बनाना है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
भारत पहुंचे जर्मन विदेश मंत्री वेडफुल
3 of 11
जर्मनी विदेश मंत्री जोहान डेविड वाडेफुल।
- फोटो : ANI
जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान डेविड वेडफुल भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार सुबह बंगलूरू पहुंचे। अपने दो दिवसीय दौरे पर वह इसरो कार्यालय जाएंगे। बाद में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। भारत आने से पहले जर्मनी के विदेश मंत्री वेडफुल ने कहा कि दोनों देशों के बीच घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंध हैं। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 11
हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश, भूस्खलन में आठ की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से और आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं और दो लापता हैं। इनमें से छह मौतें हिमाचल में और दो उत्तराखंड में हुई हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है। राज्य को अब तक 3,056 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को विधानसभा में यह घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
टैरिफ को लेकर पूर्व अमेरिकी NSA ने ट्रंप को घेरा
5 of 11
पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन
- फोटो : ANI
टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ही घर में घिरते नजर आ रहे हैं। अब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की टैरिफ नीति ने भारत को रूस से दूर करने और चीन से बढ़ते खतरे से निपटने के पश्चिमी प्रयासों को ध्वस्त कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
पवन कल्याण का जन्मदिन, उनके जीवन के बारे में जानिए सबकुछ
6 of 11
पवन कल्याण
- फोटो : X
पवन कल्याण! साउथ में उन्हें 'पावर स्टार' कहा जाता है। यह पावर सिर्फ पर्दे पर नहीं नजर आता, बल्कि हकीकत में भी उनका मिजाज इस तरह समझा जा सकता है कि झूठा आरोप लगाने वालों के खिलाफ वे भरे मंच से जूता उठा लेते हैं। सिनेमा की दुनिया में अपना दम दिखाने के बाद वे राजनीति में उतर चुके हैं। वर्तमान में पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। पवन कल्याण रियल लाइफ हीरो हैं। उनकी जिंदगी की कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट सरीखी है। जानते हैं उनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
मेंटर बनने की अटकलों के बीच इस पूर्व बल्लेबाज ने दिया बयान
7 of 11
धोनी और गंभीर
- फोटो : ANI
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुख्य कोच गौतम गंभीर भविष्य में साथ काम करेंगे इसे लेकर दूर-दूर तक संभावनाएं नहीं दिख रही हैं। लेकिन चर्चा का बाजार गर्म है कि कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी 2026 टी20 विश्व कप को देखते हुए भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा हो सकते हैं। अभी तक ये सिर्फ अटकलें ही हैं क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से इस बारे में कुछ भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पढ़ें पूरी खबर..
पासपोर्ट और वीजा की जालसाजी पर अब सात साल की जेल
8 of 11
वीजा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
पासपोर्ट या वीजा की जालसाजी करने पर भारत में अब सात साल तक जेल की कड़ी सजा मिल सकेगी। विदेशियों व आव्रजन से जुड़े मामलों को नियंत्रित करने वाला कानून सोमवार से लागू हो गया। पढ़ें पूरी खबर...
आज ज्योति मल्होत्रा को कोर्ट में किया जाएगा पेश
9 of 11
ज्योति मल्होत्रा।
- फोटो : अमर उजाला।
जासूसी के शक में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की अधूरी जांच के आधार पर डिफॉल्ट बेल मामले में पुलिस ने सोमवार को सिविल जज सुनील कुमार की अदालत में अपना जवाब दाखिल किया। ज्योति मल्होत्रा के वकील ने पुलिस की ओर से रखे गए तर्कों पर बहस की। अदालत ने दोनाें पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। पूरी चार्जशीट दिए जाने और डिफॉल्ट बेल मामले में अदालत मंगलवार को फैसला सुनाएगी। मंगलवार को ज्योति को अदालत में व्यक्तिगत तौर पर पेश किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
सूरत में रंगाई कारखाने में लगी आग, दो मजदूरों की मौत
10 of 11
मालदीव की राजधानी में आग लगने की घटना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
सूरत के रंगाई कारखाने में सोमवार देर रात आग लग गई। इसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 15-20 श्रमिक जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पढ़ें पूरी खबर..
अमेरिका के अलास्का पहुंची भारतीय सेना
- फोटो : एक्स@MEA
भारतीय सेना का एक दल सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2025’ में भाग लेने के लिए अमेरिका के अलास्का पहुंच गया है। यहां वह भारत-अमेरिका के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2025’ में भाग लेगा। यह अभ्यास एक सितंबर यानी मंगलवार से 14 सितंबर 2025 तक चलेगा। विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि ‘युद्ध अभ्यास’ भारत और अमेरिका के बीच हर साल होने वाला एक बड़ा सैन्य अभ्यास है। इसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच साझा प्रशिक्षण, तालमेल और युद्ध कौशल को बढ़ाना है। पढ़ें पूरी खबर..