महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार आज बारामती में होगा, जहां उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ने की संभावना है। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी, जिससे बजट प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत होगी और एक फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया जाएगा। मौसम की बात करें तो पहाड़ों पर हिमस्खलन और मैदानों में बारिश व ओलावृष्टि से तापमान गिर गया है, जिससे दिल्ली समेत कई इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने वेनेजुएला अभियान का बचाव करते हुए ग्रीनलैंड और NATO को लेकर सफाई दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
अजित पवार का अंतिम संस्कार आज
- फोटो : PTI
आज पंचतत्व में विलीन होंगे अजित पवार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार का अंतिम संस्कार आज यानी बृहस्पतिवार को बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में सुबह 11 बजे राजकीय सम्मान से किया जाएगा। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
3 of 11
मार्को रुबियो, विदेश मंत्री, अमेरिका
- फोटो : एएनआई
अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने वेनेजुएला अभियान का किया बचाव
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सीनेट की विदेश संबंध समिति के समक्ष बयान देते हुए वेनेजुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाने के लिए की गई सैन्य कार्रवाई का जोरदार बचाव किया। उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में जरूरी था और इससे पश्चिमी गोलार्ध अधिक सुरक्षित हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 11
बर्फ से लकदक हुए हिमाचल के पहाड़।
- फोटो : अमर उजाला
सर्द हवाओं से दिल्ली में ठिठुरन
उत्तर पश्चिम भारत में मौसम खराब बना हुआ है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ है जिसकी जद में आने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कई मवेशियों की जान चली गई। पहाड़ों पर हिमपात भी लगातार जारी है, इससे सैलानियों के चेहरे तो खिले हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कई सड़के बंद हैं, ट्रांसफार्मरों के खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है और नलों से आने वाला पानी भी बर्फ में बदल गया है। मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ओले गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड बढ़ गई है। इस महीने के आखिर में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे पहली फरवरी को उत्तर-पश्चिमी भारत में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ों की बर्फबारी का असर दिल्ली में सर्द हवाओं के रूप में दिख रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 11
कोलंबिया में विमान दुर्घटना (सांकेतिक)
- फोटो : X @AerolineaSatena
कोलंबिया में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त: 15 लोगों की मौत
कोलंबिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित नोर्टे दे सांतांदेर प्रांत के एक ग्रामीण इलाके में बुधवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। यह विमान सरकारी एयरलाइन साटेना का था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 11
यूपी कैबिनेट की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला।
यूपी कैबिनेट की बैठक आज, आठ लाख शिक्षकों को मिल सकता है कैशलेश चिकित्सा का तोहफा
राज्य कर्मचारियों की तरह प्रदेश सरकार शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा का तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। प्रदेश के करीब 8 लाख से अधिक शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व रसोइयों को इस योजना का लाभ मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 11
अमेरिकी वित्त मंत्री ने कनाडाई पीएम को चेताया
- फोटो : ANI
ट्रंप के मंत्री ने कनाडाई पीएम मार्क कार्नी को दी चेतावनी
अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को चेतावनी दी है कि अमेरिका-कनाडा-मैक्सिको व्यापार समझौते (यूएसएमसीए) की समीक्षा से पहले अमेरिका से 'टकराव' लेना उनके लिए नुकसानदेह हो सकता है। यह वही समझौता है जो कनाडा को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारी टैरिफ नीति से काफी हद तक बचाता है। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 11
तीरंदाजी अकादमी में आयुष
- फोटो : अमर उजाला
छह साल का आयुष बनेगा सबसे युवा आर्मलेस तीरंदाज
महज पांच वर्ष की उम्र में करंट लगने से अपने दोनों हाथ गंवाने वाले आयुष का कोई स्कूल दाखिला लेने के लिए तैयार नहीं था। ड्राइवर पिता ने जब अपनी कंपनी की अधिकारी से बेटे का दाखिला कराने की गुहार लगाई, तो उन्होंने कटरा स्थित माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड तीरंदाजी अकादमी से संपर्क साधा। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 11
अमेरिका में बर्फीला तूफान बना आफत
- फोटो : PTI
अमेरिका में बर्फीली सड़कों पर फंसे लोग; 50 से ज्यादा मौतें
अमेरिका में भीषण ठंड और बर्फीले तूफान का कहर लगातार जारी है। मिसिसिपी राज्य में कई हाईवे पूरी तरह बर्फ से ढक गए हैं, जिससे सैकड़ों गाड़ियां रास्ते में ही फंस गईं। खासतौर पर इंटरस्टेट-55 हाईवे पर हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। यहां रात भर और बुधवार सुबह तक राहत टीमें फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटी रहीं। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 11
विराट-सैकिया-रोहित
- फोटो : ANI
रोहित-कोहली के घरेलू मैच क्यों नहीं हुए टीवी पर लाइव?
रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की घरेलू क्रिकेट में वापसी को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में उनके कई मैचों का लाइव प्रसारण नहीं हो पाने से दर्शक निराश हो गए। इस पूरे मामले पर अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्थिति साफ की है। उन्होंने बताया कि यह फैसला किसी तरह की अनदेखी नहीं, बल्कि लॉजिस्टिक और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सीमाओं की वजह से हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
थलपति विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने 'जन नायकन' की देरी पर दी प्रतिक्रिया
निर्देशक, निर्माता और अभिनेता थलपति विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने आज मीडिया से बात की। उन्होंने फिल्म 'जन नायकन' की सिनेमाघरों में रिलीज होने में हो रही बार-बार की देरी पर अपनी राय दी है। पढ़ें पूरी खबर...