फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Plane: भारत में कब और कहां से पहली बार उड़ा था प्लेन? जानिए किस शहर ने रचा था इतिहास

Wed, 28 Jan 2026 06:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Plane: भारत में सबसे पहले हम्बर्ट बायप्लेन ने प्रयागराज (इलाहाबाद) से उड़ान भरा था। इस विमान ने 9.6 किलोमीटर की दूरी तय कर नैनी पहुंचा था। इस प्लेन की स्पीड इतनी थी कि कोई इंसान दौड़कर पकड़ सकता था। 
विज्ञापन
1 of 5
भारत में कब और कहां से पहली बार उड़ा था प्लेन? - फोटो : Adobe Stock
Plane: वर्तमान समय में लोग समय की बचत और आरामदायक सफर के लिए हवाई जहाज से यात्रा करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में पहली बार कब और कहां से हवाई जहाज ने उड़ान भरी थी। अगर आप नहीं जानते हैं, तो आज हम आपको अपनी खबर में विस्तार से बताते हैं। 

भारत में सबसे पहले उड़ान भरने वाले विमान का नाम हम्बर्ट बायप्लेन था। इसी विमान ने भारतीय धरती पर सबसे पहले उड़ान भरकर इतिहास रचा था। इस हवाई जहाज ने करीब 9.6 किलोमीटर की उड़ान भरी थी। इसकी रफ्तार बेहद कम थी। बताया जाता है कि इसे दौड़कर इंसान पीछे से पकड़ सकता था। 

किस शहर से सबसे पहले विमान ने भरी थी उड़ान? 
  • भारत में पहली बार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर से हवाई जहाज ने उड़ान भरी थी। 18 फरवरी 1911 को यह विमान उड़ा था।
 
  • विमान ने प्रयागराज (इलाहाबाद) के पोलो ग्राउंड से उड़ान भरी और सिर्फ 13 मिनट में 6 मील की दूरी तय कर नैनी में लैंड किया। हम्बर्ट बायप्लेन ने भारत की एविएशन हिस्ट्री की नींव रखी। 
विज्ञापन

2 of 5
भारत में कब और कहां से पहली बार उड़ा था प्लेन? - फोटो : ANI
क्या थी विमान की स्पीड? 
  • उस समय शुरुआती विमानों की औसत गति करीब 40 से 45 मील प्रति घंटा (64–72 किमी/घंटा) हुआ करती थी। यह विमान ट्रॉली की तरह चलता था और बस से भी गति धीमी मानी जाती थी। जमीन पर एक तेज दौड़ने वाला शख्स इसे पछाड़ सकता था। इस उड़ान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को नहीं, बल्कि डाक पहुंचाना था। 

कौन था पायलट? 
 
  • इस ऐतिहासिक उड़ान को लेकर पायलट हेनरी पिकक्वेट ने उड़ान भरी थी। उन्होंने इस हम्बर्ट बायप्लेन में करीब 6,500 चिट्ठियां लेकर उड़ान भरा था। यह दुनिया की पहली आधिकारिक एयरमेल उड़ानों में शामिल थी। इसने वैश्विक स्तर पर भी रिकॉर्ड बनाया था। विमान की यात्रा इलाहाबाद के पोलो ग्राउंड से शुरू होकर नैनी जंक्शन पर खत्म हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
भारत में कब और कहां से पहली बार उड़ा था प्लेन? - फोटो : ANI
कैसे भारत की धरती पर पहुंचा विमान? 
  • इस विमान को ब्रिटिश और कॉलोनियल एयरप्लेन कंपनी वर्ष 1911 में भारत लेकर आई थी। इस प्लेन को प्रयागराज में आयोजित प्रदर्शनी और कुंभ मेले के दौरान दिखाने के लिए समुद्र के रास्ते 100 से अधिक पार्सल में भेजा गया था।
 
  • ब्रिटिश इंजीनियरों ने कई दिनों तक मेहनत की और इसे जोड़कर तैयार किया। उस दौरान प्रयागराज ब्रिटिश शासन का एक अहम प्रशासनिक और सैन्य केंद्र था। 

4 of 5
भारत में कब और कहां से पहली बार उड़ा था प्लेन? - फोटो : ANI
कैसा था हम्बर्ट बायप्लेन?
 
  • यह दो सीटों वाला विमान था, जिसके उड़ान में सिर्फ पायलट ही सवार थे। इस विमान में 50 हॉर्सपावर का पिस्टन इंजन लगा था, जिससे यह चलता था। इसके फ्यूल टैंक में करीब 30 से 50 लीटर एविएशन पेट्रोल भरा जाता था और 13 मिनट की उड़ान भर सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत में कब और कहां से पहली बार उड़ा था प्लेन? - फोटो : ANI
भारत में कब उड़ी थी पहली चार्टर्ड प्लेन?
  • भारत में पहली चार्टर्ड यात्री उड़ान की शुरुआत 15 अक्टूबर 1932 को हुई थी। उस समय जे.आर.डी. टाटा ने कराची से मुंबई तक टाटा एयरलाइंस की उड़ान भरी थी।
 
  • देश की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान 8 जून 1948 को हुई, जब एयर इंडिया मुंबई से लंदन तक 35 यात्रियों को लेकर गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें