एसआईटी जांच में राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में आरोपियों की संपत्तियों और जीवनशैली की जांच के दौरान कई लोगों की आर्थिक स्थिति नौकरी लगने के बाद 50 से 100 गुना तक बढ़ने के संकेत मिले हैं, जिसमें ट्रस्ट से जुड़े कुछ पदाधिकारी भी जांच के दायरे में आए हैं। वहीं, जापान में उत्तर-पूर्वी तट के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र समुद्र में था और कई इलाकों में झटके महसूस किए गए। हालांकि सुनामी की चेतावनी नहीं दी गई। दूसरी ओर, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि छह बलिदानी जवानों को समय पर सम्मान और श्रद्धांजलि दी जा चुकी है और उन्हें पहली बार सम्मान दिए जाने का दावा गलत है। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की आजादी की 250वीं वर्षगांठ पर नए पासपोर्ट का डिजाइन जारी किया। पुणे में कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या मामले में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने हत्या से पहले धक्का देने का अभ्यास किया था और योजना बनाई थी कि अगर वह बच भी गया तो उसे दिव्यांग बनाकर शादी से बचा जाए। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर हमले का दावा किया और कहा कि ईरान ने युद्धविराम तोड़ा है। जबकि गाजा में भी गोलीबारी की खबरें सामने आईं। दिल्ली में यमुना सफाई और प्रदूषण सुधार को लेकर एलजी ने चेतावनी दी है कि तय समय में सुधार न हुआ तो सरकारी ढांचे में बदलाव और विभागों की जिम्मेदारी स्पष्ट की जाएगी ताकि जवाबदेही तय हो सके। वेनेजुएला में एक बार फिर 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया और पहले के भूकंपों में मरने वालों की संख्या 1430 तक पहुंच गई है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल और कोलंबिया के बीच हाफटाइम तक गोल नहीं हुआ। वहीं, फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने बताया कि मुन्नाभाई और सर्किट के किरदार भगवान राम और हनुमान से प्रेरित हैं। उन्होंने इसके तीसरे पार्ट को लेकर भी अपडेट साझा किया है। एक क्लिक में पढ़ें देश दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन
2 of 11
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
राम मंदिर के चंदा चोर: किसी की 50 तो किसी की 100 गुना बढ़ी हैसियत, एसआईटी जांच में चढ़ावा गबन के पुख्ता सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने आरोपियों की संपत्तियों समेत अन्य रहन-सहन संबंधी ब्योरा जुटाया है। मंदिर की नौकरी लगने के बाद कईयों की हैसियत 50 से लेकर 100 गुना तक बढ़ी पाई गई। इसी को एसआईटी ने आधार बनाकर तफ्तीश आगे बढ़ाई है। आरोपियों के अलावा ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों की भी संपत्तियां अचानक बढ़ी हैं। ये सभी जांच के दायरे में आ गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
जापान में भूकंप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
Japan Earthquake: जापान के उत्तर-पूर्वी तट के पास भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता
जापान में रविवार सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जापान के उत्तर-पूर्वी तट के पास इवाते इलाके के समुद्र में था। यह जमीन से लगभग 40 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके आसपास के इलाकों आओमोरी और अन्य क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर ऑपरेशन सिंदूर के छह वीरों के नाम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Op Sindoor: 'छह वीरों को पहलीबार सम्मान का दावा गलत', सरकार बोली- नायकों को पहले ही दी जा चुकी थी श्रद्धांजलि
ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीद जवानों को सम्मान देने को लेकर उठे विवाद के बीच रक्षा मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बलिदान देने वाले छह सैनिकों के नाम पहली बार सार्वजनिक किए जाने संबंधी मीडिया रिपोर्टें और सोशल मीडिया पर प्रसारित दावे तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। इन वीर सैनिकों को समय पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
नए अमेरिकी पासपोर्ट का डिजाइन
- फोटो : ANI
New US Passport: 'स्वागत है, लेकिन अच्छे से रहना!' स्लोगन के साथ ट्रंप ने दिखाया नए अमेरिकी पासपोर्ट का डिजाइन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर जारी किए जाने वाले एक विशेष स्मारक (कॉमेमोरेटिव) अमेरिकी पासपोर्ट का नया डिजाइन जारी किया है। इस सीमित संस्करण (लिमिटेड एडिशन) के पासपोर्ट में ट्रंप की तस्वीर भी शामिल की गई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इसका नमूना साझा करते हुए लिखा, 'अमेरिका के नए पासपोर्ट में लिखा है- स्वागत है, लेकिन अच्छा व्यवहार करें'। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Pune Murder: केतन की हत्या से पहले सिया ने किया धक्का देने का अभ्यास! प्रेमी चेतन के साथ नए वीडियो में क्या?
पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, केतन की हत्या से पहले आरोपी सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने केतन को लोहगढ़ किले से नीचे धकेलने से पहले पूर्वाभ्यास किया था। यह अभ्यास कहां किया गया था, उस बारे में पुलिस अभी खुलासा नहीं कर रही। जानकारी के अनुसार, इस पूर्वाभ्यास की जरूरत तब पड़ी, जब सिया 14 जून को अपने प्रयास में असफल रही। दोनों आरोपियों ने यह भी सोचा था कि केतन जिंदा बच भी जाएगा तो दिव्यांग तो जरूर हो जाएगा। तब सिया के पास उससे शादी नहीं करने का बहाना होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
West Asia LIVE: अमेरिका ने ईरान के केश्म द्वीप में किए हमले; गाजा में इस्राइली गोलीबारी में दो की मौत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी विमानों ने एक बार फिर ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण केंद्रों तथा तटीय रडार ठिकानों पर हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान ने फिर से युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है। ट्रंप ने कहा, अमेरिकी विमानों ने युद्धविराम समझौते का फिर से उल्लंघन करने पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण केंद्रों और तटीय रडार ठिकानों पर हमला किया है। ऐसा लगता है कि वे कभी नहीं सीखेंगे। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
जिम्मेदारी तय होने से खत्म होगा विभागों का टकराव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एलजी संधू की चेतावनी: तय समय में नतीजे न मिले तो दिल्ली में बदल जाएगा सरकारी कामकाज का ढांचा, जवाबदेही जरूरी
यमुना की सफाई और दिल्ली के प्रदूषण स्तर में सुधार नहीं हुआ तो राजधानी में सरकारी कामकाज का मौजूदा ढांचा बदला जा सकता है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने साफ संकेत दिए हैं कि यदि तय समय सीमा में यमुना की स्थिति में सुधार नहीं आया तो विभिन्न विभागों और एजेंसियों की जिम्मेदारियां अलग-अलग तय की जाएंगी, ताकि किसी भी काम के लिए जवाबदेही स्पष्ट हो सके। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
वेनेजुएला की राजधानी काराकास में भूकंप के शक्तिशाली झटके
- फोटो : एक्स @iamGermania
Venezuela earthquake LIVE: वेनेजुएला में भूकंप का एक और झटका, रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता
वेनेजुएला में दो दिन पहले आए दो विनाशकारी भूकंपों के बाद शनिवार को भी 4.9 की तीव्रता का झटका आया। हालांकि राजधानी कराकास व माराके में इन झटकों से कोई बड़ा नुकसान होने की जानकारी नहीं है लेकिन तीसरे दिन चले बचाव कार्य में अब लोगों के जीवित बचने की उम्मीदें धूमिल होती जा रही हैं। विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1430 हो गई है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
रोनाल्डो
- फोटो : PTI
Portugal vs Columbia Live: पुर्तगाल-कोलंबिया मैच में हाफटाइम तक नहीं हो सका कोई गोल; कुल 24 अटैम्प्ट्स हुए
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप K के मुकाबले में शनिवार को फ्लोरिडा के हार्ड रॉक स्टेडियम में कोलंबिया का सामना पुर्तगाल से जारी है। वहीं, इसी ग्रुप के दूसरे मैच में कांगो की टक्कर उज्बेकिस्तान से अटलांटा स्टेडियम में जारी है। दोनों मैच एक ही समय पर खेले जा रहे हैं, ताकि कोई भी टीम किसी और नतीजे का फायदा न उठा सकें। पढ़ें पूरी खबर
राजू हिरानी का खुलासा, भगवान राम और हनुमान से प्रेरित हैं मुन्नाभाई-सर्किट के रोल; तीसरे पार्ट पर दिया अपडेट
'मुन्नाभाई' फ्रैंचाइजी को दर्शकों का काफी प्यार मिला। इसकी दोनों फिल्में हिट रहीं। सर्किट और मुन्नाभाई की जोड़ी खूब पसंद की गई। हाल ही में राजकुमार हिरानी ने खुलासा किया कि ये दोनों किरदार भगवान राम और प्रभु हनुमान से प्रेरित हैं। मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी का कहना है कि मुन्ना और सर्किट के किरदारों के बीच का रिश्ता ही उनकी 'मुन्नाभाई' फ्रैंचाइजी की लोकप्रियता की वजह है। पढ़ें पूरी खबर