फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Europe Heatwave: यूरोप में अल नीनो नहीं बल्कि इस वजह से पड़ रही भीषण गर्मी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Sat, 27 Jun 2026 07:24 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Europe Heatwave: यूरोप के ज्यादातर देशों में इन दिनों भयानक गर्मी पड़ रही है। तापमान नए रिकाॅर्ड बना रहा है। वैज्ञानिकों ने यूरोप में पड़ रही गर्मी की वजह बताया है। 
विज्ञापन
1 of 5
यूरोप में अल नीनो नहीं बल्कि इस वजह से पड़ रही भीषण गर्मी - फोटो : AI
Europe Heatwave: यूरोप के कई देशों में भयानक गर्मी पड़ी रही है। ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, जर्मनी और इटली जैसे अन्य देशों में जून के तापमान ने कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर क्लाइमेट चेंज नहीं होता, तो इस साल इतनी भीषण गर्मी नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि बीते साल में रात के समय पड़ने वाली भीषण गर्मी का खतरा करीब 100 गुना बढ़ चुका है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर धरती का तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा है, आने वाले वर्षों में हालात और खराब हो सकते हैं। 

वैज्ञानिकों ने कुछ इलाकों का अध्ययन किया है। उनका कहना है कि जिन क्षेत्रों में अध्ययन किया गया वहां जून में पहले कभी इतनी भयानक गर्मी नहीं पड़ी थी। ब्रिटेन में जून का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ। कई इलाकों में गर्मी के कारण लोगों की मौत हुई है। बिजली सप्लाई पर प्रभावित हुई है और स्कूल भी बंद करने पड़े। उन्होंने कहा कि इस तरह की गर्मी 1976 में पड़ती, तो तापमान अभी मुकाबले करीब 3.5 डिग्री सेल्सियस कम होता। 

 
विज्ञापन

2 of 5
यूरोप में अल नीनो नहीं बल्कि इस वजह से पड़ रही भीषण गर्मी - फोटो : Adobe stock
800 से ज्यादा शहर प्रभावित

वैज्ञानिकों ने यूरोप के 800 से ज्यादा शहरों के डेटा का अध्ययन किया है। इनमें लगभग 45 प्रतिशत शहरों में जून के अंतिम दिनों में सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई और होना का अनुमान है। इस साल सबसे बड़ी मु्श्किल यह है कि रात में भी तापमान अधिक है। आमतौर पर रात में मौसम ठंडा हो जाता है। इससे शरीर को आराम मिल जाता है, लेकिन इस बार नहीं है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
यूरोप में अल नीनो नहीं बल्कि इस वजह से पड़ रही भीषण गर्मी - फोटो : ANI
फ्रांस के कई शहरों में एक हफ्ते से अधिक समय तक रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा है, तो वहीं कुछ स्थानों पर तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक चला गया।
 

Viral: फ्रेश होने के साथ गपशप भी, ढाबे के टॉयलेट का अनोखा आइडिया हुआ वायरल, देखकर लोगों का चकराया दिमाग

 

4 of 5
यूरोप में अल नीनो नहीं बल्कि इस वजह से पड़ रही भीषण गर्मी - फोटो : Adobe stock
क्या अल नीनो की वजह से पड़ रही है गर्मी?

आमतौर पर अल-नीनो के कारण दुनिया के कई इलाकों में तापमान में वृद्धि होती है। लेकिन वैज्ञानिकों ने कहा कि यूरोप में रिकॉर्ड तोड़ पड़ रही गर्मी के पीछे अल-नीनो की भूमिका ज्यादा नहीं है। उन्होंने कहा कि क्लाइमेट चेंज सबसे बड़ी वजह है।

Viral Video: यूरोप में भीषण गर्मी से हालत खराब, फ्रांस में एसी और कूलर के लिए मची लूट, वीडियो हुआ वायरल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूरोप में अल नीनो नहीं बल्कि इस वजह से पड़ रही भीषण गर्मी - फोटो : Adobe Stock Photos
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगर ग्रीनहाउस गैसें कम नहीं होती हैं, तो भविष्य में ऐसी हीटवेव और अधिक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि 2022 में यूरोप में गर्मी ने 60 हजार से ज्यादा लोगों की जान ली थी। इसलिए ऐसी गर्मी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें