फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: वेनेजुएला में भूकंप से अब तक 920 की मौत; चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा तय; ईरान पर US का पलटवार

Sat, 27 Jun 2026 06:46 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं, जबकि पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। उधर, अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे की चर्चा तेज हो गई है। वहीं, वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 900 के पार पहुंच गई है और अंतरराष्ट्रीय राहत अभियान तेज कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा और यमुना सिटी में 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैदराबाद में उनके नाम पर सड़क बनाए जाने पर खुशी जताई है। फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस ने नॉर्वे को हराकर अंतिम-32 में जगह बना ली, जबकि सेनेगल ने भी बड़ी जीत दर्ज कर नॉकआउट की उम्मीद बरकरार रखी। पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज करते हुए मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे पूछताछ की। रूस और यूक्रेन ने एक बार फिर 160-160 युद्धबंदियों की अदला-बदली की। वहीं, आयरलैंड ने टी20 में भारत को हराकर इतिहास रचा और अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' पहले दिन से ही चर्चा में रही। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन

2 of 12
मौसम को लेकर आईएमडी का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
Weather: उत्तर-पश्चिम में चढ़ेगा पारा, पश्चिमी विक्षोभ और मानसून के असर से बदलेगा मौसम; इन राज्यों में अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ और मानसून के असर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत में जहां तापमान बढ़ रहा है, वहीं पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का दौर चल रहा है। अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से एक गांव का संपर्क पूरी तरह कट गया और एक व्यक्ति की जान चली गई व चार लापता हैं। झारखंड और ओडिशा में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। आने वाले दिनों उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी और बढ़ने और देश के शेष राज्यों के ज्यादातर हिस्से में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी रह सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 12
फारस की खाड़ी में बढ़ी अमेरिकी सेना की तैनाती - फोटो : x/@CENTCOM
पश्चिम एशिया: ईरान पर अमेरिका का पलटवार, मिसाइल और ड्रोन भंडारण स्थलों पर किए हवाई हमले
अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने कहा कि उसके ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण ठिकानों व तटीय रडार साइट्स पर हमले किए हैं। यह कार्रवाई तब की गई, जब ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में एक वाणिज्यिक जहाज को निशाना बनाया। सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी विमानों ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण स्थलों और तटीय रडार साइट्स को निशाना बनाया। यह कार्रवाई तब हुई, जब 25 जून को ईरान ने एम/वी एवर लवली नामक जहाज पर एकतरफा हमला ड्रोन से हमला किया था। पढ़ें पूरी खबर-

4 of 12
Ram Mandir Donation Scam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Ram Mandir: चढ़ावा चोरी में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा तय, बैंक अधिकारी भी फंसेंगे; अब नृपेंद्र भी चुप
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पहले दिन से विवादों के घेरे में आए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा का इस्तीफा लगभग तय है। हालांकि, अभी तक ट्रस्ट ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इस बीच, गिरफ्तार आठ आरोपियों के पास से बृहस्पतिवार को दानपात्र से चोरी किए  79.85 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को शुक्रवार शाम अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 29 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 12
वेनेजुएला में तबाही का मंजर - फोटो : पीटीआई / अमर उजाला ग्राफिक्स
Venezuela Earthquake Live: मलबे में अपनों को तलाश रहे लोग, मृतकों का आकंड़ा 900 पार; तेज हुई अंतरराष्ट्रीय मदद
भूकंप के बाद वेनेजुएला में हालात बेहद गंभीर हैं। एक अंतरराष्ट्रीय संगठन के अनुसार लगभग 6.76 मिलियन लोग इस आपदा से प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें करीब 2 मिलियन लोग राजधानी काराकास में रहते हैं। रेड क्रॉस के एक अधिकारी ने बताया कि लोग अभी भी अपने टूटे हुए घरों में वापस जाने से डर रहे हैं,  क्योंकि इमारतें कमजोर और असुरक्षित हो गई हैं। देश के उत्तरी हिस्सों में कई इमारतें पूरी तरह ढह गई हैं। अब केवल ढांचे बचे हैं। खिड़कियों से सामान लटका हुआ है। ऊपर से हेलीकॉप्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

6 of 12
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Greater Noida: मुख्यमंत्री योगी आज नोएडा में, सौंपेंगे विकास की सौगात; कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा और यमुना सिटी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यमुना सिटी में 15,023 करोड़ रुपये के निवेश वाली तीन बड़ी विनिर्माण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन निवेशों से करीब 10 हजार रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। वहीं, नोएडा में 390 करोड़ रुपये की लागत से बने नोएडा प्राधिकरण के नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण और 2,478 करोड़ रुपये की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

7 of 12
हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क - फोटो : अमर उजाला
Donald Trump Avenue: हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, अमेरिकी राष्ट्रपति ने सम्मान के लिए कहा- धन्यवाद
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैदराबाद में उनके नाम पर सड़क का नाम रखे जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान के लिए वह आभारी हैं और दावा किया कि वह ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिनके नाम पर भारत में इस तरह सड़क का नाम रखा गया है। ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'भारत के हैदराबाद में नया 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' इस तरह सम्मानित होने वाला मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति हूं। धन्यवाद'। पढ़ें पूरी खबर

8 of 12
नॉर्वे ने फ्रांस को हराया-सेनेगल ने इराक को रौंदा - फोटो : Fifa.com
FIFA World Cup 2026: डेम्बेले का हैट्रिक शो, फ्रांस ग्रुप में नंबर-1; सेनेगल की जीत से नॉकआउट की उम्मीद बरकरार
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-आई के आखिरी मुकाबलों में फ्रांस और सेनेगल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया और अंतिम-32 में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदते हुए नॉकआउट चरण में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखीं। अब उसकी नजर अन्य ग्रुपों के नतीजों पर रहेगी, ताकि वह सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमों में जगह बना सके। पढ़ें पूरी खबर

9 of 12
साहिल गोयल, सिया गोयल का भाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केतन मर्डर केस: पुलिस ने जांच का बढ़ाया दायरा, सिया के भाई साहिल से दस घंटे तक की गई पूछताछ; ये पूछे गए सवाल
पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे घर जाने की अनुमति दे दी। लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि साहिल गोयल को सुबह पूछताछ के लिए बुलाया गया था। दिनभर उससे कई सवाल पूछे गए और देर शाम उसे छोड़ दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

10 of 12
रूस-यूक्रेन ने की कैदियों की अदला-बदली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
Russia-Ukraine War: जंग के बीच रूस-यूक्रेन ने की कैदियों की अदला-बदली, 76वीं बार युद्धबंदियों की रिहाई
रूस और यूक्रेन ने शुक्रवार को एक बार फिर युद्धबंदियों की अदला-बदली की। दोनों देशों के अधिकारियों के अनुसार, इस बार दोनों तरफ से 160-160 कैदियों को छोड़ा गया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन के कब्जे वाले इलाके से 160 रूसी सैनिकों को वापस लाया गया, जबकि इसके बदले 160 यूक्रेनी युद्धबंदियों को छोड़ा गया। मंत्रालय के मुताबिक, वापस आए रूसी सैनिकों को पहले बेलारूस में चिकित्सा और मानसिक सहायता दी जा रही है। इसके बाद उन्हें आगे इलाज और देखभाल के लिए रूस भेजा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
 

11 of 12
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
IND vs IRE: आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत से टूटे कई रिकॉर्ड, कप्तान श्रेयस की हुई विराट के अनचाहे क्लब में एंट्री
भारत और आयरलैंड के बीच खेली गई दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान आयरलैंड ने इतिहास रच दिया। लॉर्कन टकर की कप्तानी वाली टीम ने भारत को 34 रन से हराकर न सिर्फ सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में पहली बार भारतीय टीम को शिकस्त देने का कारनामा भी कर दिखाया। यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक रही, जबकि भारतीय टीम के नाम कई अनचाहे रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

12 of 12
वेलकम टू द जंगल - फोटो : अमर उजाला
Welcome To The Jungle Day 1 Box Office: कैसी रही 'वेलकम टू द जंगल' की शुरुआत? पहले दिन इतना किया कलेक्शन
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, दिशा पाटनी और रवीना टंडन सहित कई अन्य सितारों से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने दर्शकों के बीच दस्तक दे दी है। यह फिल्म लोकप्रिय फ्रेंजाइजी 'वेलकम' की तीसरी फिल्म है। पहली फिल्म 'वेलकम' साल 2007 में रिलीज हुई थी। वहीं, दूसरी फिल्म 'वेलकम बैक' साल 2015 में रिलीज हुई थी। 'वेलकम 3' को पहले दिन दर्शकों ने कैसी प्रतिक्रिया दी है? पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें