फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का वितरण और जुबीन गर्ग का होगा अंतिम संस्कार; इंदौर में गिरी बिल्डिंग

Tue, 23 Sep 2025 07:23 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लोकप्रिय बॉलीवुड और असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत के चलते पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है। आज यानी मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में उनका दूसरी बार पोस्टमार्टम किया जाएगा। पहला पोस्टमार्टम सिंगापुर में हुआ था, जहां बीते 19 सितंबर शुक्रवार को समुद्र में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। वहीं साल 2023 की फिल्मों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं के नाम का एलान इस साल 01 अगस्त को किया गया था। आज विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार प्रदान करेंगी। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होने जा रहा है। इस बार विजेताओं की सूची में अभिनेता शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार हैं। इसी समारोह में मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के से सम्मानित किया जाएगा। एक तरफ शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक रानीपुरा में सोमवार रात एक 3 मंजिला पुरानी इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोगों को घायल अवस्था में निकालकर महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अल्फिया और फ़ईममुद्दीन अंसारी है मृतकों के नाम, दोनों चाचा भतीजी थे। दो लोगों के देर रात तक मलबे में दबे होने की सूचना है। सभी घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एमजीएम कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया चार लोगों की हालत गंभीर है। वहीं दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम भारत से दक्षिण-पश्चिमी मानसून की वापसी शुरू हो गई है। राजस्थान के बाद अब मानसून के अगले दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर से भी वापसी शुरू होने की संभावना है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने निम्म दबाव के क्षेत्र से इस हफ्ते पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा और आंध्र प्रदेश तक झमाझम बारिश होने के आसार हैं। सोमवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारी बारिश हुई, जिससे कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

जुबीन गर्ग का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

2 of 12
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स

लोकप्रिय बॉलीवुड और असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत के चलते पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है। आज यानी मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में उनका दूसरी बार पोस्टमार्टम किया जाएगा। पहला पोस्टमार्टम सिंगापुर में हुआ था, जहां बीते 19 सितंबर शुक्रवार को समुद्र में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का वितरण आज

3 of 12
शाहरुख खान-मोहनलाल-रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2023 की फिल्मों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं के नाम का एलान इस साल 01 अगस्त को किया गया था। आज विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार प्रदान करेंगी। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होने जा रहा है। इस बार विजेताओं की सूची में अभिनेता शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार हैं। इसी समारोह में मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के से सम्मानित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर..

इंदौर में गिरी बिल्डिंग, दो की मौत, 12 घायल

4 of 12
तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक रानीपुरा में सोमवार रात एक 3 मंजिला पुरानी इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोगों को घायल अवस्था में निकालकर महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अल्फिया और फ़ईममुद्दीन अंसारी है मृतकों के नाम, दोनों चाचा भतीजी थे। दो लोगों के देर रात तक मलबे में दबे होने की सूचना है। सभी घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एमजीएम कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया चार लोगों की हालत गंभीर है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

5 of 12
बारिश - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

उत्तर-पश्चिम भारत से दक्षिण-पश्चिमी मानसून की वापसी शुरू हो गई है। राजस्थान के बाद अब मानसून के अगले दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर से भी वापसी शुरू होने की संभावना है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने निम्म दबाव के क्षेत्र से इस हफ्ते पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा और आंध्र प्रदेश तक झमाझम बारिश होने के आसार हैं। सोमवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारी बारिश हुई, जिससे कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज से भारत में जिहादी खेल रहे खतरनाक खेल

6 of 12
आतंकवाद की नर्सरी भी चला रहे बांग्लादेशी घुसपैठिये - फोटो : अमर उजाला

हमसे और आपसे ज्यादा भारतीय तो बांग्लादेशी घुसपैठिये बन गए हैं। ये न सिर्फ फर्जी वोटर बनकर सत्ता के खेल में शामिल हो रहे हैं, बल्कि आतंक की नर्सरी भी चला रहे हैं। ये घुसपैठिये बांग्लादेश से आकर फर्जी पहचान पत्र, वोटर कार्ड, बैंक अकाउंट और पासपोर्ट तक बनवा ले रहे हैं और जिहाद के नाम पर खतरनाक खेल भी खेल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

आज रिहा हो सकते हैं आजम खां: समर्थकों में खुशी की लहर

7 of 12
सपा नेता आजम खां - फोटो : अमर उजाला

सीतापुर की जेल में आजम खां 23 माह से बंद हैं। इस दौरान वह कभी भी रामपुर की कोर्ट में नहीं पहुंचे। इस दौरान वह कभी भी रामपुर कोर्ट में नहीं पहुंचे। उन पर 104 मामले दर्ज थे, जिनमें 12 में फैसला सुनाया जा चुका है। इनमें पांच में सजा और सात में बरी कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार मौजूदा समय में 59 मामले सेशन कोर्ट, जबकि 19 मामले मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर..

 

फ्रांस ने UNGA में फलस्तीन को दी मान्यता

8 of 12
इमैनुएल मैक्रों, फ्रांस के राष्ट्रपति - फोटो : ANI

गाजा में जारी जंग के बीच मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने की कोशिशों को नया बल देने के लिए फ्रांस ने सोमवार को एतिहासिक एलान किया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस बाबत फलस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी। जब उन्होंने इसका एलान किया तब वहां मौजूद 140 से अधिक नेताओं ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई देश फलस्तीन को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

काबुल से विमान के पहिए में छिपकर दिल्ली पहुंचे किशोर ने 1996 की कहानी दोहराई,

9 of 12
विमान - फोटो : Freepik

काबुल से विमान के पहिए में छिपकर 13 साल के किशोर के आईजीआई एयरपोर्ट आने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले वर्ष 1996 में पंजाब के रहने वाले दो भाइयों प्रदीप सैनी (23) और विजय सैनी (19) ने बिना वीजा और पासपोर्ट के गैर-कानूनी तरीके से विदेश जाने का फैसला लिया था। इस जानलेवा सफर में एक भाई की मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर..

 

भारत-मोरक्को में रक्षा समझौते; समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद-रोधी सहयोग पर रोडमैप हुआ तय

10 of 12
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके मोरक्कन समकक्ष अब्देल्टिफ लौडिई के बीच हुई बातचीत - फोटो : पीटीआई

भारत और मोरक्को ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके मोरक्कन समकक्ष अब्देल्टिफ लौडिई के बीच हुई बातचीत के बाद सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने आतंकवाद-रोधी अभियान, समुद्री सुरक्षा, साइबर डिफेंस और शांति स्थापना अभियानों में सहयोग के लिए व्यापक रोडमैप पर सहमति जताई। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन से द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए एक संस्थागत ढांचा तैयार होगा। इसमें आदान-प्रदान, प्रशिक्षण और औद्योगिक संबंध भी शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

यूएन महासभा में आज ट्रंप देंगे भाषण: दूसरे कार्यकाल की गिनाएंगे उपलब्धियां

11 of 12
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज यानी मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 80वें सत्र में एक महत्वपूर्ण भाषण देने जा रहे हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रंप इस भाषण में अपने दूसरे कार्यकाल के पहले आठ महीनों में हासिल की गई ऐतिहासिक उपलब्धियों को वैश्विक मंच पर रखेंगे। दावा किया जा रहा है कि ट्रंप अपने संबोधन में अपनी सबसे बड़े उपलब्धियों में सात युद्धों और संघर्षों को खत्म करने का दावा कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रि की धूम, पहले दिन 10,000 से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

12 of 12
कटरा में अर्धकुंवारी मंदिर में की गई सजावट और रात को आराम करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

जय माता दी के जयकारों और भक्तिमय भजनों की गूंज के बीच नवरात्रि के पहले दिन सोमवार शाम तक लगभग 10,000 भक्तों ने माता रानी के दर्शन किए। त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित इस पवित्र मंदिर को भव्य ढंग से सजाया गया है, जिससे पूरे कटरा शहर में आध्यात्मिक माहौल बन गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें