अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित नए समझौते को दुनिया में शांति लाने वाला बताया और पूर्व राष्ट्रपतियों बराक ओबामा- जो बाइडन के पुराने परमाणु समझौते को खतरनाक करार दिया। एपल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जहां सीईओ टिम कुक पद छोड़ेंगे और हार्डवेयर प्रमुख जॉन टर्नस कंपनी की कमान संभालेंगे। उधर, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस साल उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ेगी। आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की, जहां गुजरात की टीम 100 रन पर ऑलआउट हो गई। वहीं, ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी और बमों की बरसात होगी। पहलगाम में आतंकवादी हमले को एक साल पूरा हो गया है। पीड़ित परिवार दर्द और यादों के सहारे जी रहे हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया कि भारत और यूक्रेन रक्षा सहयोग समझौते को अंतिम रूप देने जा रहे हैं। एडीआर की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि तमिलनाडु में 18 प्रतिशत उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले हैं और एक चौथाई से ज्यादा करोड़पति हैं। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट का भारत पर असर पड़ रहा है, क्योंकि निर्यात, तेल आयात और रेमिटेंस का बड़ा हिस्सा वहीं से आता है। उत्तर प्रदेश में तस्करी मामले में रिश्वत और दबिश से जुड़ी ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
US: ट्रंप बोले- ईरान के साथ नए समझौते से दुनिया में आएगी शांति, ओबामा-बाइडन की गलतियों को सुधारा जाएगा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जो समझौता किया जा रहा है, वह (पूर्व राष्ट्रपति) बराक ओबामा और जो बाइडन की ओर से किए गए संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) से कहीं बेहतर होगा। यहां जेसीपीओए का मतलब ओबामा और बाइडन के कार्यकाल में ईरान के साथ किए गए परमाणु समझौते से है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
टिम कुक
- फोटो : एएनआई (फाइल)
एपल को मिला नया सीईओ: टिम कुक पद से देंगे इस्तीफा, कंपनी के हार्डवेयर प्रमुख जॉन टर्नस संभालेंगे कमान
एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। स्टीव जॉब्स के बाद उन्होंने यह पद संभाला था। अब उनका लगभग 15 साल का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इस दौरान कंपनी का बाजार मूल्य बहुत तेजी से बढ़ा। आईफोन के दौर में एपल का मूल्य 3.6 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया। टिम कुक (65 वर्षीय) एक सितंबर से सीईओ के पद से हट जाएंगे। उनकी जगह कंपनी के हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख जॉन टर्नस नए सीईओ बनेंगे। पढ़ें पूरी खबर
Heatwave: मौसम विभाग की चेतावनी, इस साल उत्तर भारत में पड़ेगी भीषण गर्मी, सामान्य से ज्यादा रहेंगे लू के दिन
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि इस साल उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, पूर्वी तटीय राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों में हीटवेव (लू) के दिन सामान्य से अधिक देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा ने बताया कि कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां जलवायु के लिहाज से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाना सामान्य है। इसलिए हमें ऐसे उच्च तापमान वाले दिनों के लिए तैयार रहना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराया
- फोटो : IANS
GT vs MI: आईपीएल में मुंबई की चौथी सबसे बड़ी जीत, अपने दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हुई गुजरात
मुंबई इंडियंस ने सोमवार को गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हरा दिया। अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने तिलक वर्मा की शतकीय पारी से 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 100 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Trump: ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; कहा- संघर्षविराम बढ़ाने की संभावनाएं कम, समझौता नहीं हुआ तो बरसेंगे बम
दुनिया भर की नजरें इस समय अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर टिकी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्षविराम की समय सीमा को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है। इससे युद्ध की आशंका फिर से गहरा गई है। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी दबाव में आकर कमजोर समझौता नहीं करेंगे। इस कूटनीतिक रस्साकशी के बीच ट्रंप की 'गले लगाने वाली कूटनीति' कहीं नजर नहीं आ रही है, बल्कि उसकी जगह अब बमों की बरसात वाली चेतावनी ने ले ली है। राष्ट्रपति के इस तेवर ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चिंता में डाल दिया है, क्योंकि बुधवार की शाम वाशिंगटन के समय के अनुसार यह शांति की आखिरी समय सीमा हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
बहू के साथ शुभम के माता पिता
- फोटो : अमर उजाला
पहलगाम हमले का एक साल: इंसानियत पर आतंकियों के वार की टीस नहीं हो रही कम, परिजनों ने यादों के सहारे जीना सीखा
22 अप्रैल 2025...स्थान पहलगाम की बायसरन घाटी...हंसते-खिलखिलाते चेहरों से भरा मैदान अचानक चीखों में बदल गया। चार दिन पहले दुल्हन बनी एक बेटी, गोद में पति का सिर लिए पत्थर सी बैठी थी...चारों तरफ 26 लाशें और सन्नाटा...आज भी यह मंजर रूह कंपा देती है। आहिस्ता-आहिस्ता एक साल बीत गया, पर जख्मों से आज भी टीसें उठती हैं। दर्द कुछ कम हो इसलिए किसी ने सेवा को दर्द की दवा बना लिया, किसी ने यादों को जीने का सहारा बना लिया। यह हौसले की कहानी है। टूटकर भी जीने की कहानी है... पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
वोलोडिमिर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति
- फोटो : एएनआई
Ukraine-India Ties: रक्षा क्षेत्र में भारत और यूक्रेन के बीच जल्द होगा अहम समझौता, वोलोदिमीर जेलेंस्की का एलान
भारत और यूक्रेन के बीच सुरक्षा सहयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता जल्द ही आधिकारिक दस्तावेज की शक्ल लेगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दोनों देश सुरक्षा सहयोग समझौते को अंतिम रूप दे रहे हैं। यह घोषणा यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव की हालिया भारत यात्रा के बाद आई है, जहां उन्होंने एनएसए अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर से उच्च स्तरीय वार्ता की थी। पढ़ें पूरी खबर
तमिलनाडु: 18% प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले, एक चौथाई से अधिक हैं करोड़पति
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 18 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, एक चौथाई उम्मीदवार करोड़पति हैं। तमिलनाडु में 3992 उम्मीदवारों में से 722 (18%) ने अपने खिलाफ आपराधिक केस की जानकारी दी है। इनमें 404 (10%) पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रमुख दलों की बात करें तो अन्नाद्रमुक के 69%, टीवीके के 40%, द्रमुक के 40%, भाजपा के 48% और कांग्रेस के 50% उम्मीदवारों ने अपने हलफनामों में आपराधिक मामलों का जिक्र किया है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा
- फोटो : PTI
RBI: आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का दावा- प. एशिया संकट का भारत पर असर, घरेलू तेल और गैस बढ़ाया गया उत्पादन
भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी मौजूदा संकट भारत को काफी प्रभावित कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र भारत के लिए बहुत अहम है, क्योंकि यहां से लगभग एक-छठा निर्यात होता है। आधा कच्चा तेल आयात होता है और लगभग दो-पांचवां विदेशी धन (रेमिटेंस) आता है। पढ़ें पूरी खबर
UP: 'दो लाख 85 हजार दिए हैं, फिर भी दे दी दबिश', गैंगस्टर और सिपाही की ऑडियो वायरल, एसओ व दो सिपाही सस्पेंड
स्मैक तस्करी की दर्ज प्राथमिकी से नाम निकलवाने को लेकर चरथावल थाने की हिस्ट्रीशीटर संजीदा और तितावी थाने के सिपाही के ऑडियो से भूचाल मच गया। एसओ और एक अन्य सिपाही का नाम भी बातचीत में लिया गया। एसएसपी संजय वर्मा ने शुरुआती जांच के बाद एसओ पवन चौधरी, थाने की एसओजी टीम के सिपाही नवीन और अनीस को निलंबित कर दिया। एसपी देहात अक्षय संजय महादीक को विभागीय जांच सौंपी गई है। पढ़ें पूरी खबर