फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT Vs MI: तिलक वर्मा ने मुंबई  के लिए जड़ा संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक, आईपीएल का बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर

Mon, 20 Apr 2026 09:53 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली है। तिलक ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक लगाया। जो काम सनथ जयसूर्या ने 2008 में किया था, अब वही उपलब्धि तिलक ने 2026 में हासिल की।
विज्ञापन
1 of 4
तिलक वर्मा - फोटो : PTI
मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और आईपीएल करियर का अपना पहला शतक लगाया। तिलक की नाबाद शतकीय पारी के दम पर ही मुंबई ने गुजरात के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा। तिलक 45 गेंदों पर आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 101 रन बनाकर नाबाद रहे। तिलक ने ऐसे समय यह पारी खेली जब मुंबई की टीम खराब स्थिति में नजर आ रही थी।  
विज्ञापन

2 of 4
तिलक वर्मा - फोटो : IPL
गुजरात को मिला 200 रनों का लक्ष्य
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक वर्मा की 101 और नमन धीर की 45 रनों की दमदार पारी की सहायता से 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए। गुजरात के लिए कगिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

3 of 4
तिलक वर्मा - फोटो : IPL
खराब रही थी मुंबई की शुरुआत
गुजरात के खिलाफ मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही थी और रबाडा ने पावरप्ले में ही मुंबई को तीन झटके दे दिए थे। रबाडा ने क्विंटन डिकॉक (13), दानिश मालेवर (2) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (15) को आउट कर मुंबई की पारी लड़खड़ा दी थी। तिलक ने इसके बाद नमन धीर के साथ मिलकर मुंबई की पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 52 रनों की साझेदारी की। नमन धीर के आउट होने के बाद तिलक और कप्तान हार्दिक पांड्या ने मुंबई के लिए बड़ी साझेदारी की। इन दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों पर 81 रन जोड़े जिसमें सबसे ज्यादा योगदान तिलक का ही रहा। हार्दिक अपना विकेट गंवा बैठे, लेकिन तिलक टिके रहे। 
विज्ञापन

4 of 4
तिलक वर्मा - फोटो : PTI
सनथ जयसूर्या की बराबरी की 
तिलक को मैच के दौरान चोट भी लग गई थी और फिजियो ने मैदान पर आकर उनका हालचाल जाना था। तिलक ने बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने हालांकि शुरुआत धीमी की थी और शुरुआती 22 गेंदों पर 19 रन ही बनाए थे। लेकिन इसके बाद तिलक ने गियर बदला और अगले 23 गेंदों पर 82 रन ठोक डाले। तिलक ने 45 गेंदों पर अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया। यह मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में किसी बल्लेबाज का संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है। इससे पहले सनथ जयसूर्या ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इतने ही गेंदों पर मुंबई के लिए शतक लगाया था। तिलक ने कैमरन ग्रीन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 47 गेंदों पर शतक लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें