फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: देशभर में ईद का जश्न आज; आंधी-बारिश से बदला मौसम का मिजाज; ट्रंप बोले- ईरान के साथ युद्धविराम नहीं

Sat, 21 Mar 2026 06:00 AM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मार्च में मौसम ने ऐसा करवट बदली कि मानसून जैसे हालात बन गए। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जहां जनजीवन प्रभावित किया, वहीं रबी की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया। इसी बीच जुमे की रात ईद का चांद नजर आते ही देशभर में खुशियों की लहर दौड़ गई, बाजारों से लेकर गली-मुहल्लों तक रौनक देखने को मिली। आज देशभर में ईद का जश्न पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पश्चिम एशिया में तनाव बरकरार है, जहां ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम से साफ इनकार करते हुए ब्रिटेन की देरी से मदद पर नाराजगी जताई। उधर, सूरत में एलपीजी संकट गहराने से प्रवासी मजदूरों का पलायन तेज हो गया है, जिससे उद्योगों में श्रमिकों की कमी भी बढ़ती जा रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

मार्च में मानसून जैसे हालात
मार्च के महीने में ही देश के कई हिस्सों में मौसम ने मानसून जैसा रूप ले लिया है। पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवाओं के चक्रवाती प्रसार और उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम के संयुक्त प्रभाव से उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण तक बारिश, तेज हवाएं, आंधी-तूफान, वज्रपात और ओलावृष्टि का दौर सक्रिय हो गया है। पढ़ें एक क्लिक पर...

विज्ञापन

3 of 11
ईद मुबारक - फोटो : amar ujala
देशभर में ईद का जश्न आज
रमजान के पूरे तीस रोजे और इबादतों के बाद शुक्रवार को ईद का चांद दिखाई दिया। मस्जिदों से जानकारी दी गई और आसमान में रंग-बिरंगे पटाखे दिखाई दिए। अकीदतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे और एक-दूसरे के गले लगकर चांद और ईद की मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद समेत तमाम छोटी-बड़ी मस्जिदों में शनिवार को देशभर में हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार मनाने का एलान कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : Amar Ujala Graphics
'ईरान के साथ युद्धविराम नहीं': ट्रंप ने बताया कब खत्म होगी जंग
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच जारी संघर्ष पर अपनी सख्त टिप्पणी की। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा "हम बातचीत कर सकते हैं, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है। ट्रंप ने कहा जब आप सामने वाले पक्ष को पूरी तरह से नष्ट कर रहे हैं, तो युद्धविराम नहीं होता… हमारा मकसद यह नहीं है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

5 of 11
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव - फोटो : ANI
West Bengal: पहचान बनाम राष्ट्रीयता के बीच सिमटी असली लड़ाई
सियासी पारा चढ़ने के साथ पश्चिम बंगाल में इस बार भी तस्वीर साफ है...चुनाव किसी लहर या चेहरे से नहीं, बल्कि जमीन पर जमे समीकरणों से तय होगा। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस अपने मजबूत सामाजिक गठजोड़, महिला वोट बैंक और कल्याणकारी योजनाओं के सहारे लगातार चौथी पारी का दावा कर रही है। वहीं, भाजपा 2021 की हार से सबक लेते हुए क्षेत्रवार आक्रामक रणनीति के जरिए मुकाबले को सीधा और निर्णायक बनाने की कोशिश में है। 2021 के चुनावी आंकड़े को संकेत मानें, तो बंगाल में सत्ता की चाबी किसी बड़े नैरेटिव में नहीं, बल्कि उत्तर से दक्षिण तक फैले क्षेत्रीय संतुलन, सामाजिक गठजोड़ और वोट ट्रांसफर में छिपी है और यही समीकरण 2026 की बाजी तय करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
भारत और बांग्लादेश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
बांग्लादेश के विदेश मंत्री अगले महीने भारत आएंगे
अंतरिम सरकार के दौरान बिगड़े भारत और बांग्लादेश के द्विपक्षीय रिश्ते वापस पटरी पर लौटने के आसार हैं। बांग्लादेश की नवनिर्वाचित तारिक रहमान सरकार के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान अगले महीने के पहले हफ्ते भारत आएंगे। शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर की भारत स्थित बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह की मुलाकात के बाद ये जानकारी सामने आई है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका-ईरान जंग के बीच यूरोप में क्यों बढ़ी घबराहट?
अमेरिका ने यूरोप से बड़ी संख्या में पैट्रियट (Patriot) एयर डिफेंस मिसाइलों को पश्चिम एशिया की ओर स्थानांतरित किया है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य ईरान पर युद्ध में अपनी सुरक्षा बढ़ाना है, लेकिन इससे यूरोप में रूस के खिलाफ वायु सुरक्षा में चिंताजनक अंतर पैदा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

 

8 of 11
एलपीजी संकट - फोटो : ANI
एलपीजी संकट: प्रवासी मजदूर लौट रहे गांव, रसोई गैस 500 रुपये किलो!
गुजरात का सूरत पश्चिम एशिया तनाव से प्रभावित हुआ है। रसोई गैस (एलपीजी) की भारी किल्लत के चलते बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने गांव लौट रहे हैं। राज्य के उधना रेलवे स्टेशन से घर वापसी की तैयारी में जुटे मजदूरों का कहना है कि काम होने के बावजूद गैस की कमी ने हालात बेहद मुश्किल बना दिए हैं। कई दिनों से खाना बनाने के लिए गैस उपलब्ध नहीं है, जिससे उन्हें भूखे रहने तक की नौबत आ गई है। पढ़ें एक क्लिक पर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com
चिंताजनक: 2024 में 49 लाख बच्चों की मौत
दुनिया में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर में कमी तो आई है, लेकिन इसकी रफ्तार अब सुस्त पड़ती दिख रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और सहयोगी एजेंसियों की ताजा रिपोर्ट लेवल्स एंड ट्रेंड्स इन चाइल्ड मोर्टेलिटी के अनुसार, साल 2024 में लगभग 49 लाख बच्चों की पांच वर्ष की उम्र पूरी करने से पहले ही मृत्यु हो गई, जिनमें 23 लाख नवजात शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
क्या टली 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट?
जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3', 2 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण फिल्म की रिलीज स्थगित हो सकती है। जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
विज्ञापन

11 of 11
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI
आईपीएल से पहले वैभव सूर्यवंशी को इरफान पठान ने क्या सलाह दी?
पूर्व भारतीय गेंदबाज इरफान पठान ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अहम सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में सफलता और असफलता को संभालना बेहद जरूरी है, इसलिए सूर्यवंशी को किसी भी स्थिति को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें