मानसून की बारिश ने कई राज्यों की चिंता बढ़ा दी है। 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और इस हफ्ते हरियाणा से पूर्वोत्तर तक बारिश की संभावना है। वहीं, दिल्ली में दो साल बाद स्वाइन फ्लू के मामलों का रिकॉर्ड टूटा है। यमुनापार के अस्पतालों में मरीज बढ़े हैं। दिल्ली में आज 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी। चलती बस में दुष्कर्म के मामले में विश्वनाथ ट्रैवल्स समेत नौ बसें सीज की गई हैं। उधर, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के चाबहार समेत कई ठिकानों पर हमले किए हैं। एससीओ के घोषणापत्र में ईरान पर अमेरिकी हमलों की निंदा की गई है और आतंकवाद पर दोहरा मापदंड स्वीकार नहीं करने की बात कही गई है। 'रामायण पार्ट 1' के क्लाइमैक्स में रणबीर कपूर की फिल्म को लेकर खुलासा हुआ है। एम्स के अध्ययन में युवाओं और बच्चों में फैटी लिवर का खतरा सामने आया है। अमेरिकी वीजा नियमों से भारतीय पेशेवरों और निवेशकों को सितंबर में भी राहत नहीं मिलेगी। उधर, क्रुणाल पांड्या ने अफगानिस्तान सीरीज में मौका नहीं मिलने पर अपना दर्द साझा किया है। जी20 बैठक के बीच भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन पर साथ काम करने पर सहमति जताई है। दिल्ली एसआईआर की मसौदा सूची से 33 फीसदी मतदाता बाहर हुए हैं। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन
2 of 13
मौसम की मार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मौसम का कहर: 19 राज्यों में भारी बारिश के अलर्ट; इस हफ्ते हरियाणा से पूर्वोत्तर तक होगी बारिश; अब तक 15+ मौतें
दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर देश के अधिकांश हिस्सों में सक्रिया हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तराखंड से लेकर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश हुई है। उत्तराखंड में अलग-अलग घटनाओं में 3 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि असम के गुवाहाटी में भूस्खलन में एक ही परिवार के तीन सदस्य समेत चार जिंदा दफन हो गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 13
स्वाइन फ्लू के लक्षण (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एआई
अलर्ट: दो साल बाद दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामलों का टूटा रिकॉर्ड, यमुनापार के अस्पतालों में बढ़े मरीज
दिल्ली में दो साल बाद स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामलों का रिकॉर्ड टूट गया है। वर्ष 2024 के बाद सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष 31 अगस्त तक कुल 3828 स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ चुके है। इसमें दिल्ली के कुल 3218 मामले और बाकी दिल्ली से बाहर के शामिल है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 13
एससीओ शिखर सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
'आतंकवाद पर दोहरा मापदंड स्वीकार नहीं': एससीओ देशों के घोषणापत्र में क्या-क्या कहा गया; ईरान के साथ खड़े हुए?
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में एससीओ देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक हुई। इसके बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया। इसे 'बिश्केक घोषणापत्र' कहा गया है। इसमें सदस्य देशों ने पश्चिम एशिया में जारी घटनाक्रम पर गहरी चिंता जताई। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों ने मंगलवार को आतंकवाद से लड़ाई में 'दोहरा मापदंड' अपनाने को 'अस्वीकार्य' बताया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तेज करने की अपील की। इसमें आतंकवादियों की एक देश से दूसरे देश में सीमा पार आवाजाही रोकना भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 13
दिल्लीवासियों के लिए ट्रैफिक अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
दिल्ली: आज संभलकर निकलें, 35 से ज्यादा सड़कों पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था; कई जगह दोपहर बाद तक डायवर्जन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 से पहले मोटरकेड रिहर्सल को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों ने बताया कि दो सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा। मोटरकेड रिहर्सल सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
चलती बस में दुष्कर्म: क्या हादसे के इंतजार में थे अधिकारी, अब दिखीं खामियां; विश्वनाथ ट्रैवल्स समेत 9 बसें सीज
परी चौक से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलती बस में 17 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं। अब बसों में नियमों के पालन की सघन जांच की जा रही है। इसके तहत मंगलवार को विश्वनाथ ट्रैवल्स की एक बस समेत कुल नौ बसों को सीज किया गया। इन बसों में खिड़कियों पर गहरे रंग के पर्दे और शीशे से बंद प्राइवेट केबिन बने थे, जबकि सीसीटीवी कैमरे व पैनिक बटन नदारद थे। 4 अगस्त को विश्वनाथ ट्रैवल्स की बस में ही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 13
पश्चिम एशिया में संकट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम एशिया तनाव: अमेरिका ने चाबहार समेत ईरान के कई ठिकानों पर किए हमले; ट्रंप ने क्या धमकी दी?
अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान में चाबहार और केशम द्वीप समेत कई अहम ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया। भारतीय समयानुसार रात करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुए हमलों में ईरान के इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) के मुताबिक, यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों और क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर आईआरजीसी के हालिया हमलों के जवाब में की गई। पढ़ें पूरी खबर
8 of 13
फिल्म रामायण
- फोटो : सोशल मीडिया
‘रामायण पार्ट 1’ का क्लाइमैक्स हुआ रिवील, रणबीर कपूर की फिल्म के आखिर में होगा बड़ा खुलासा! जानें पूरा मामला
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इस समय सबसे ज्यादा चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के पहले पार्ट के क्लाइमैक्स को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद एक सवाल लगातार चर्चा में था कि हनुमान जी के किरदार में सनी देओल कहां हैं? अब खबर है कि सनी देओल के किरदार को ट्रेलर में इसलिए नहीं दिखाया गया है, क्योंकि ‘रामायण पार्ट 1’ के क्लाइमैक्स में हनुमान जी की झलक दिखाई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
9 of 13
बच्चों में फैटी लिवर रोग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
रोगों का बढ़ता बोझ: 10 में 4 युवा को फैटी लिवर, बच्चों में भी बढ़ा खतरा; एम्स के अध्ययन में और चिंताजनक क्या?
भारत में बदलती जीवनशैली के साथ पेट व पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। एम्स के अनुसार 38.6% वयस्क और 35.4% बच्चे फैटी लिवर से पीड़ित हैं। शुरुआती दौर में इसके लक्षण अक्सर दिखाई नहीं देते। विशेषज्ञों ने कहा कि फैटी लिवर के साथ युवाओं में कोलोरेक्टल यानी आंत के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में शुरुआती जांच पर जोर देना जरूरी है। एम्स के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और ह्यूमन न्यूट्रिशन विभाग के प्रमुख डॉ. प्रमोद गर्ग ने कहा कि अब जीवनशैली संबंधी पाचन बीमारियां बड़ी चुनौती बन रही हैं। पढ़ें पूरी खबर
10 of 13
अमेरिकी वीजा पर और सख्ती की आशंका
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
यूएस वीजा नियम: भारतीय पेशेवरों-निवेशकों को सितंबर में भी राहत नहीं; नौकरी छोड़ भारत लौटीं दिशा ने क्या बताया?
अमेरिका ने वर्ष 2026 का आखिरी वीजा बुलेटिन जारी किया है। भारतीय उच्च योग्यता वाले पेशेवरों व निवेशकों को सितंबर में भी राहत नहीं मिली है। ईबी-2 व ईबी-5 अनारक्षित श्रेणियां उपलब्ध नहीं हैं। अगस्त में लागू स्थिति सितंबर में भी रहेगी। यानी इन दोनों श्रेणियों में नई प्रगति नहीं होगी। सितंबर वर्ष 2026 का आखिरी महीना है। पढ़ें पूरी खबर
11 of 13
क्रुणाल पांड्या
- फोटो : एएनआई
क्रुणाल पांड्या का छलका दर्द: अफगानिस्तान सीरीज के लिए नहीं मिला मौका, पोस्ट कर बोले- उम्मीद अब भी बाकी
भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर अपनी वापसी को लेकर उम्मीद जताई है। मंगलवार को जब टीम का एलान हुआ, तो मीडिया में इस बात की अटकलें थीं कि क्रुणाल की भारतीय टीम में वापसी हो सकती है, लेकिन उन्हें 15 सदस्यीय स्क्वॉड में जगह नहीं मिली। पढ़ें पूरी खबर
12 of 13
निर्मला सीतारमण, स्कॉट बेसेंट
- फोटो : अमर उजाला
जी20 बैठक के बीच भारत-अमेरिका में बड़ी डील: क्रिटिकल मिनरल्स-सप्लाई चेन पर मिलकर करेंगे काम; क्यों है यह अहम?
भारत और अमेरिका ने अपने लंबे समय से चले आ रहे आर्थिक संबंधों के तहत महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई है। यह सहमति वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के बीच हुई बातचीत के बाद बनी है। दोनों नेताओं की मुलाकात सोमवार को नॉर्थ कैरोलिना के एशविले में जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक के दौरान हुई। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली एसआईआर: कुल 33 फीसदी मतदाता ड्राफ्ट सूची से बाहर, अल्पसंख्यक बहुल-आरक्षित सीटों में 20 से 45% नाम हटे
दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जारी प्रारूप मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम बाहर हुए हैं। खास तौर पर अल्पसंख्यक बहुल और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों में विलोपन का आंकड़ा 20 से 45 फीसदी तक है। अल्पसंख्यक बहुल सीटों में ओखला में सबसे अधिक 45 फीसदी और आरक्षित सीटों में पटेल नगर में 42 फीसदी मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर