फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: 54 साल बाद फिर चांद की ओर नासा की उड़ान; उत्तर भारत में मौसम अस्थिर; आर्मेनिया को पुतिन की चेतावनी

Thu, 02 Apr 2026 05:58 AM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

54 साल बाद नासा ने चांद की ओर नई उड़ान भरी। आर्टेमिस-II मिशन के तहत एस्ट्रोनॉट 10 दिन तक चंद्रमा की परिक्रमा करेंगे, जिससे अंतरिक्ष खोज का नया अध्याय शुरू होगा। वहीं उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह अस्थिर बना हुआ है, बारिश-ओलावृष्टि और उमस से आम लोग बेहाल हैं। रूस ने आर्मेनिया को चेतावनी दी है कि वह एक साथ EU और रूस-नेतृत्व वाले आर्थिक ब्लॉक में नहीं रह सकता। महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के 68 लाख खाते बंद किए गए, e-KYC न कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई शुरू। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
 

विज्ञापन

2 of 11
नासा का आर्टेमिस-II मिशन लॉन्च - फोटो : Youtube (@NASA)
नासा का आर्टेमिस-II मिशन लॉन्च
करीब 54 साल बाद इंसान एक बार फिर चांद की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पहला मानव मिशन आर्टेमिस-II भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 4:05 बजे फ्लोरिडा से सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ। इस मिशन में क्रिस्टीना कोच, विक्टर ग्लोवर, रीड वाइसमैन और जेरेमी हैनसेन सवार हैं, जिन्हें एसएलएस रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
उत्तर भारत में मौसम अस्थिर - फोटो : ANI
बारिश-ओलावृष्टि और गर्मी-उमस से हाल बेहाल
पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बावजूद उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है। राजस्थान समेत कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां जारी हैं, जबकि मध्य भारत में ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

 

4 of 11
रूस के राष्ट्रपति पुतिन - फोटो : ANI
रूस का चेतावनी: आर्मेनिया EU और रूस-नेतृत्व वाले आर्थिक ब्लॉक में नहीं रह सकता
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को आर्मेनिया को चेतावनी दी कि वह यूरोपीय संघ (EU) और रूस-नेतृत्व वाले आर्थिक संगठन, यूरोएशियाई आर्थिक संघ (EAEU) दोनों का सदस्य नहीं बन सकता। पुतिन ने कहा कि रूस आर्मेनिया के ईयू के साथ करीबी संबंध बनाने के प्रयास को लेकर पूर्ण रूप से शांत है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि आर्मेनिया के लिए ईयू और ईएईयू दोनों में होने की संभावना असंभव है। पढ़ें एक क्लिक पर...
 
विज्ञापन

5 of 11
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI Photos
महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के 68 लाख खाते हुए बंद
महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी लड़की बहिन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण करीब 68 लाख खातों को बंद कर दिया गया है, जिससे योजना के लाभार्थियों की संख्या में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अधिकारियों के मुताबिक, कुल 2.43 करोड़ खातों में से 68 लाख खातों को निर्धारित समय सीमा तक e-KYC पूरा न करने के चलते निष्क्रिय कर दिया गया। इसके बाद अब सक्रिय खातों की संख्या घटकर करीब 1.75 करोड़ रह गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
बच्ची निदा ने ईरान भेजी अपनी गुल्लक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह साल की निदा ने ईरान को दान दी अपनी गुल्लक
ईरान की मदद के लिए नन्ही निदा ने अपनी गुल्लक दान कर दी। इसी को देखते हुए नगरवासियों ने भी 1 लाख 72 हजार रुपये की धनराशि मदद को जुटाई है इस धनराशि को दिल्ली मे ईरान के प्रतिनिधि को सौंपा गया है। इन दिनों ईरान-इस्राइल का युद्ध चल रहा है। चारों और तबाही का मंजर है। कलियर से अजीम सलमानी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष है। कलियर की छह साल की बच्ची निदा ने दरियादिली दिखाई है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

7 of 11
शेख हसीना - फोटो : एएनआई (फाइल)
शेख हसीना के ट्रायल पर ब्रिटिश लॉ फर्म का सवाल
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ चलाए गए ट्रायल को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। एक प्रमुख ब्रिटिश लॉ फर्म किंग्सले नेपले ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए ट्रायल की निष्पक्षता और वैधता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लंदन स्थित इस लॉ फर्म ने बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल को नोटिस भेजकर कहा है कि हसीना के खिलाफ सुनवाई अन्यायपूर्ण और अवैध परिस्थितियों में की गई। फर्म ने दो हफ्तों के भीतर जवाब मांगा है। पढ़ें एक क्लिक पर...

8 of 11
दूरसंचार विभाग - फोटो : ANI
मैसेजिंग एप्स पर सख्ती टली: व्हाट्सएप-टेलीग्राम यूजर्स को बड़ी राहत
मोबाइल मैसेजिंग एप्स को लेकर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब व्हाट्सएप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे एप्स के लिए लागू होने वाला सिम-बाइंडिंग नियम 31 दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया है। पहले यह नियम जल्दी लागू होने वाला था, लेकिन कंपनियों की मांग के बाद सरकार ने समय बढ़ा दिया। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
ट्रिस्टन स्टब्स-समीर रिजवी - फोटो : @IPL
LSG vs DC: लखनऊ पर जीत के साथ दिल्ली का शानदार आगाज
लुंगी एनगिडी और टी नटराजन की घातक गेंदबाजी के बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2026 की अपनी पहली जीत दर्ज की। बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 18.4 ओवर में 10 विकेट पर 141 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 17.1 ओवर में चार विकेट पर 145 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
डायबिटीज - फोटो : Freepik.com
चिंताजनक: लगभग 70% मरीजों में मिले फैटी लिवर
भारत में टाइप-2 डायबिटीज अब सिर्फ ब्लड शुगर तक सीमित बीमारी नहीं रह गई है, बल्कि यह चुपचाप लिवर को भी गंभीर नुकसान पहुंचा रही है। द लैंसेट में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन के अनुसार, देश में हर चार में से एक डायबिटीज मरीज लिवर फाइब्रोसिस से पीड़ित है, जबकि लगभग 70 प्रतिशत मरीजों के लिवर में फैट जमा हो चुका है। यह स्थिति बिना लक्षण के धीरे-धीरे बढ़ती है और समय पर पहचान न होने पर सिरोसिस या लिवर फेल होने तक पहुंच सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम

राजकुमार राव ने हाल ही में अपनी फिल्म टोस्टर की अनाउंसमेंट की थी, जो नेटफ्लिक्स पर 15 अपैल को रिलीज होगी। अब उन्होंने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की। बता दें कि एक्टर 'दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी' फिल्म की शूटिंग की शुरुआत कर चुके हैं, जो पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली पर आधारित होगी। उन्होंने  पोस्ट शेयर कर कैप्शन दिया- और अब इसकी शुरुआत हो चुकी है। फिल्म को लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें