प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान का दौरा किया। यहां उन्होंने महिला मजदूरों से बातचीत की, उनके साथ चाय की पत्तियां तोड़ीं और उनकी समस्याएं जानीं।
विज्ञापन
1 of 8
चाय बागान में पहुंचकर पीएम मोदी ने तोड़ीं चाय की पत्तियां।
- फोटो : Insta@narendramodi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान के मजदूरों के साथ एक यादगार सुबह बिताई। मनोहरि टी एस्टेट पहुंचे पीएम मोदी ने वहां काम करने वाली महिला मजदूरों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को करीब से जाना। उन्होंने न केवल उनके साथ चाय की पत्तियां तोड़ीं, बल्कि उनके पारंपरिक झुमुर नृत्य का भी आनंद लिया। पीएम ने चाय को 'असम की आत्मा' बताते हुए यहां के परिवारों की मेहनत की सराहना की। चुनाव प्रचार के बीच चाय बागान समुदाय के साथ उनका यह जुड़ाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
महिला मजदूरों के साथ संवाद
2 of 8
महिला मजदूरों के साथ संवाद
- फोटो : Insta@narendramodi
पीएम मोदी ने चाय बागान की महिला मजदूरों के साथ खड़े होकर बातचीत की। इस दौरान महिलाओं ने अपनी शिक्षा, स्वास्थ्य और वेतन से जुड़ी समस्याओं को प्रधानमंत्री के सामने रखा।
विज्ञापन
असम की आत्मा है चाय: पीएम मोदी
3 of 8
असम की आत्मा है चाय: पीएम मोदी
- फोटो : Insta@narendramodi
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि चाय असम की आत्मा है। उन्होंने यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और चाय बागान से जुड़े परिवारों के अटूट जज्बे की जमकर तारीफ की।
चाय बागान का भ्रमण
4 of 8
स्थानीय संस्कृति का सम्मान
- फोटो : Insta@narendramodi
डिब्रूगढ़ के इस दौरे पर पीएम ने वहां की स्थानीय परंपराओं को करीब से देखा। महिला मजदूरों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री काफी सहज और खुश नजर आए।
विज्ञापन
यादगार सेल्फी का पल
5 of 8
यादगार सेल्फी का पल
- फोटो : Insta@narendramodi
काम के बीच एक महिला मजदूर ने प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी भी ली। पीएम मोदी ने इस खुशी के पल को साझा करते हुए इसे एक बेहद सुखद और यादगार अनुभव बताया।
विज्ञापन
खुद भी तोड़ी चाय की पत्तियां
6 of 8
खुद भी तोड़ी चाय की पत्तियां
- फोटो : Insta@narendramodi
सिर्फ बातचीत ही नहीं, बल्कि पीएम मोदी ने खुद भी चाय की पत्तियां तोड़ीं। उन्होंने पारंपरिक तरीके से टोकरी में पत्तियां डालकर मजदूरों के काम में हाथ बंटाया। प्रधानमंत्री ने करीब आधा घंटा चाय बागान के मजदूरों के साथ बिताया। उन्होंने महिलाओं के समूह से उनके बच्चों की पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से बातें कीं।
विज्ञापन
पारंपरिक नृत्य का आनंद
7 of 8
पारंपरिक नृत्य का आनंद
- फोटो : Insta@narendramodi
दौरे के दौरान वहां की महिलाओं ने पारंपरिक 'झुमुर' नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को बड़े ध्यान से देखा और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
मनोहरि टी एस्टेट के निरीक्षण के दौरान पीएम मोदी ने मजदूरों के काम करने के तरीके को समझा। उन्होंने कहा कि इन परिवारों की लगन ने ही असम का मान दुनिया भर में बढ़ाया है।