फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज RSS शताब्दी समारोह में जाएंगे PM; UP में गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला; वांगचुक पर गंभीर आरोप

Wed, 01 Oct 2025 05:28 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्र के प्रति योगदान को रेखांकित करने वाला विशेष रूप से डिजाइन एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। इस साल विजयदशमी से लेकर 2026 विजयदशमी तक संघ शताब्दी वर्ष मनाएगा। वहीं लद्दाख संघ शासित क्षेत्र प्रशासन ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर भड़काऊ बयानबाजी और जनता को उकसाने के आरोप लगाते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वांगचुक के खिलाफ कोई ‘विच हंट’ नहीं चल रहा, बल्कि विश्वसनीय इनपुट्स और दस्तावेजों के आधार पर कानूनी एजेंसियां जांच कर रही हैं। एक तरफ जिला जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर मंगलवार शाम जेल के ही एक बंदी ने लोहे की एक छोटी रॉड से हमला कर दिया। गायत्री चोटिल हो गए। हमला करने वाला बंदी जेल अस्पताल में सफाई करता है। जेलकर्मी व डॉक्टर ने पूर्व मंत्री के सिर से बह रहे खून को साफ कर प्राथमिक उपचार किया। घटना की सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक व जेलर समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बेहतर इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मंत्री को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भेजा गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला टीम ने वनडे विश्व कप के पहले मैच में श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम से 59 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दीप्ति और अमनजोत कौर के अर्धशतकों की मदद से 47 ओवर में आठ विकेट पर 269 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 45.4 ओवर में 211 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति ने बल्ले के बाद गेंद से भी दमदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट झटके। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 12
ओडिशा में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : PTI

आज आरएसएस के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्र के प्रति योगदान को रेखांकित करने वाला विशेष रूप से डिजाइन एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। इस साल विजयदशमी से लेकर 2026 विजयदशमी तक संघ शताब्दी वर्ष मनाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
सोनम वांगचुक - फोटो : Instagram

लद्दाख प्रशासन ने 'विच हंट' के आरोपों पर दिए जवाब
लद्दाख संघ शासित क्षेत्र प्रशासन ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर भड़काऊ बयानबाजी और जनता को उकसाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को एक बयान जारी कर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वांगचुक के खिलाफ कोई विच हंट (चुनकर निशाना बनाना) नहीं चल रहा, बल्कि विश्वसनीय सूचनाओं और दस्तावेजों के आधार पर कानूनी एजेंसियां जांच कर रही हैं। देश में वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर जिस तरह से एक इको सिस्टम सरकार पर सवाल उठा रहा है, उन सभी विषयों को लद्दाख प्रशासन ने स्पष्ट किया है। पढ़ें पूरी खबर..

4 of 12
गायत्री प्रसाद प्रजापति। - फोटो : amar ujala

जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर बंदी ने किया हमला
जिला जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर मंगलवार शाम जेल के ही एक बंदी ने लोहे की एक छोटी रॉड से हमला कर दिया। गायत्री चोटिल हो गए। हमला करने वाला बंदी जेल अस्पताल में सफाई करता है। जेलकर्मी व डॉक्टर ने पूर्व मंत्री के सिर से बह रहे खून को साफ कर प्राथमिक उपचार किया। घटना की सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक व जेलर समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बेहतर इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मंत्री को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भेजा गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

5 of 12
दीप्ति और हरमनप्रीत - फोटो : BCCI Women

महिला विश्व कप में भारतीय टीम की जीत से शुरुआत
दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला टीम ने वनडे विश्व कप के पहले मैच में श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम से 59 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दीप्ति और अमनजोत कौर के अर्धशतकों की मदद से 47 ओवर में आठ विकेट पर 269 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 45.4 ओवर में 211 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति ने बल्ले के बाद गेंद से भी दमदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट झटके।

 

विज्ञापन

6 of 12
एमपी और राजस्थान में कफ सिरप पीने से सात बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में खांसी की दवा ले रही जान: सिरप पीने से सात बच्चों की मौत
मध्य प्रदेश और राजस्थान में सर्दी खांसी की दवा से बच्चों की मौत की आशंका जताई जा रही है। दोनों राज्यों में अब तक सात बच्चों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मौतें मध्यप्रदेश में दर्ज की गई हैं। यहां पर छह बच्चों ने दम तोड़ दिया है, वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि राजस्थान में एक बच्चे की मौत हो चुकी है। कई बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों राज्यों में शुरुआती जांच में खांसी की दवा को कारण माना जा रहा है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कई रिपोर्ट आना बाकी है। राजस्थान में सरकारी अस्पतालों में दवा वितरित की गई थी। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

7 of 12
दिवंगत गायक जुबीन गर्ग, श्रेया घोषाल - फोटो : एक्स (ट्विटर)

श्रेया ने जुबीन गर्ग को दिया म्यूजिकल ट्रिब्यूट
वुमन वर्ल्ड में भारत-श्रीलंका मैच के ब्रेक के दौरान बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने दिवंगत गायक जुबीन को 13 मिनट तक एक म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया। स्टेडियम में लगभग 25,000 दर्शक बैठे थे। श्रेया ने जुबीन के हिट गानों को वर्ल्ड कप थीम सॉन्ग 'ब्रिंग इट होम' के साथ पेश किया। श्रेया घोषाल ने जुबीन का मशहूर गीत भी गाया, जिसे सुनकर फैंस काफी इमोशनल हो गए। पढ़ें पूरी खबर..

8 of 12
पी चिदंबरम - फोटो : पीटीआई

 26/11 के बाद अमेरिकी दबाव में PAK पर नहीं की गई कार्रवाई
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने  26/11 मुंबई आतंकी हमले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। चिदंबरम ने कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद अमेरिकी दबाव में तत्कालीन यूपीए सरकार ने पाकिस्तान पर कार्रवाई नहीं की थी। चिदंबरम के इस खुलासे के बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। चिदंबरम के खुलासे पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा, कांग्रेस की कमजोरी आखिर उजागर हो गई लेकिन पूर्व गृह मंत्री का कबूलनामा बहुत देर में आया। पढ़ें पूरी खबर..

चेन्नई में थर्मल पावर स्टेशन का निर्माणाधीन ढांचा गिरा
उत्तर चेन्नई थर्मल पावर स्टेशन के निर्माण स्थल पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन ढांचा गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई श्रमिकों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल उत्तर चेन्नई स्थित स्टैनली सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर शोक जताया और मुआवजे का एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
पाकिस्तान का झंडा लगाकर वीडियो डालने वाले दरोगा के बेटे को धमकी

आम चुनाव की पारदर्शिता पर कटघरे पाकिस्तान
पाकिस्तान में फरवरी 2024 में हुए आम चुनाव की पारदर्शिता, विश्वसनीयता और समावेशिता पर गंभीर सवाल उठाते हुए राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) के स्वतंत्र चुनाव पर्यवेक्षक दल ने कहा है कि कई ऐसे कारक रहे, जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया। इनमें सबसे अहम था इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को उसका पारंपरिक चुनाव चिह्न 'बैट' (क्रिकेट का बल्ला) न दिया जाना। पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
सांकेतिक ली
न शाहरुख, न सलमान और न ही आमिर, दशक की सबसे मशहूर भारतीय हस्ती बनीं यह एक्ट्रेस
IMDb यानी इंटरनेट मूवी डेटाबेस ने इंडियन सिनेमा के 25 साल पर एक खास रिपोर्ट जारी की है, जिसमें साल 2000 से 2025 तक की फिल्मों और सितारों की पॉपुलैरिटी को विस्तार से दर्ज किया गया है। इस रिपोर्ट ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले सितारों की तस्वीर साफ की, बल्कि यह भी दिखाया कि दर्शकों की पसंद कैसे बदली हैपढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

12 of 12
एनसीआरबी की रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देश में बच्चों के खिलाफ अपराध बढ़े, आबादी के कारण महिला अपराध के मामले यूपी में सर्वाधिक
देश में महिला अपराधों में कमी नहीं आई है। चाहे दहेज हत्याएं हों या घरेलू हिंसा, मामले अब भी तेजी से दर्ज हो रहे हैं। 2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 4,48,211 केस दर्ज किए गए, जो 2022 की तुलना में लगभग तीन हजार ज्यादा हैं।  महिला अपराध दर के मामल में जहां तेलंगाना सबसे आगे रहा, वहीं आबादी के कारण उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें