फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत; श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी राष्ट्रपति; आज और कल भी बरसेंगे बदरा

Thu, 19 Mar 2026 06:08 AM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज से हो रही है, इसके साथ ही मां वैष्णो देवी का भव्य दरबार भक्तिमय वातावरण से जगमगा उठा। इसी बीच राम मंदिर में आज श्रीराम यंत्र की स्थापना का ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है, जिसमें राष्ट्रपति समेत सात हजार मेहमान उत्सव के साक्षी बनेंगे। वहीं ईरान पर हालिया हमलों के बाद अमेरिका को न केवल क्षेत्रीय तनाव झेलना पड़ रहा है, बल्कि राष्ट्रीय ऋण $39 ट्रिलियन के पार पहुंच चुका है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी असर डाल सकता है। इसी बीच केरल में एडीआर रिपोर्ट ने राजनीतिक परिदृश्य में हलचल पैदा कर दी है, जिसमें खुलासा हुआ कि 70% विधायक आपराधिक मामलों में शामिल हैं और आधे से ज्यादा करोड़पति हैं। इन सबके बीच मौसम ने भी अपने रंग बदले हैं उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और बर्फबारी से तापमान गिरा है और मौसम विभाग के अनुसार आज और कल भी बादल बरसेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत
अध्यात्म, श्रद्धा और विश्वास के पावन पर्व चैत्र नवरात्र की आज से शुरुआत हो रही है।  कलश स्थापना के साथ की साधना का शंखनाद होगा। नवरात्रि का प्रत्येक दिन देवी मां के विशिष्ट रूप को समर्पित होता है और हर स्वरूप की उपासना करने से अलग-अलग प्रकार के मनोरथ पूर्ण होते हैं। नवरात्रि के पहले दिन यानी चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना के साथ मां के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-आराधना होती है। आइए जानते हैं संपूर्ण पूजन विधि और महत्व। 
विज्ञापन

3 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अयोध्या में आज श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी राष्ट्रपति
हिंदू नववर्ष, प्रतिपदा के शुभ क्षण में आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर एक नए इतिहास का साक्षी बनेगा, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र की विधिवत स्थापना करेंगी। इस समारोह का साक्षी बनने के लिए करीब सात हजार मेहमान मौजूद रहेंगे। पढ़ें एक क्लिक पर...
 

4 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
ईरान पर हमले के बाद अमेरिका को पहुंच रहा दोहरा नुकसान
अमेरिका का राष्ट्रीय ऋण बुधवार को 39 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया। यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब अमेरिका-इस्राइल का ईरान के साथ युद्ध शुरू हुए कुछ ही हफ्ते हुए हैं। यह अभूतपूर्व आंकड़ा प्रशासन की प्रतिस्पर्धी प्राथमिकताओं को उजागर करता है, जिसमें बड़े पैमाने पर कर कानून पारित करना, रक्षा खर्च और आप्रवासन प्रवर्तन को बढ़ावा देना और स्वयं ऋण को कम करना शामिल है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

5 of 11
मौसम - फोटो : अमर उजाला
आज और कल भी बरसेंगे बादल
उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम में अचानक बदलाव आया है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में जहां बारिश हुई है, वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी भी दर्ज की गई है। इससे बढ़ते तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया है। देश के पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिणी हिस्से में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई है। अगले दो दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं और मैदानी राज्यों में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

6 of 11
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) - फोटो : सोशल
ADR Report: केरल में 70% विधायकों पर आपराधिक केस
केरल के विधायकों की चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के लगभग 70 प्रतिशत मौजूदा विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इतना ही नहीं, आधे से ज्यादा विधायक करोड़पति भी हैं। एडीआर और केरल इलेक्शन वॉच द्वारा किए गए विश्लेषण में 132 मौजूदा विधायकों के हलफनामों की जांच की गई। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

7 of 11
कल्पेशकुमार रसिकभाई पटेल उर्फ केनी पटेल - फोटो : X @FBI
FBI के रडार पर भारतीय युवक केनी पटेल
अमेरिका की जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने एक भारतीय नागरिक कल्पेशकुमार रसिकभाई पटेल की तलाश तेज कर दी है। कल्पेशकुमार पटेल पर आरोप है कि उसने 2017 से 2021 के बीच अमेरिका में कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की बड़ी साजिश को अंजाम दिया। पढ़ें एक क्लिक पर...

8 of 11
ए. रेवंत रेड्डी, सीएम, तेलंगाना - फोटो : ANI
KCR पर सीएम रेवंत रेड्डी का करारा हमला
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि बीआरएस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को दिसंबर 2023 से फरवरी 2026 तक नेता प्रतिपक्ष के रूप में 1 करोड़ 6 लाख 56 हजार 674 रुपये सैलरी और भत्ते मिल चुके हैं, बावजूद इसके वे लगातार विधानसभा में उपस्थित नहीं हुए। पढ़ें एक क्लिक पर...

9 of 11
दिल्ली में सभी इमारतों का होगा फायर ऑडिट - फोटो : अमर उजाला
पालम अग्निकांड के बाद: दिल्ली में सभी इमारतों का होगा फायर ऑडिट
राजधानी में आग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अब सभी इलाकों और संस्थानों में व्यापक फायर ऑडिट कराया जाएगा। दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीएसडीएमए) की बैठक में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने यह निर्देश दिए। 
राज निवास में उपराज्यपाल की अध्यक्षता और मुख्यमंत्री की सह-अध्यक्षता में हुई बैठक में हाल ही में हुई एक आवासीय आग की घटना पर विस्तार से चर्चा की गई। पढ़ें एक क्लिक पर...

10 of 11
धोनी बदलेंगे जर्सी नंबर - फोटो : ANI-MS DHONI (FB-Videograb)
क्या माही बदलेंगे अपनी लकी जर्सी का नंबर?
भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता और अटकलों का माहौल बना दिया है। बता दें कि, आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। धोनी इस सीजन में भी खेलते नजर आएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

11 of 11
फिल्म 'करुप्पु' - फोटो : इंस्टाग्राम
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'करुप्पु'
सूर्या इस साल अपनी एक्शन से भरपूर फिल्म 'करुप्पु' के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। आरजे बालाजी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। जानिए कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी यह फिल्म?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें