फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव आज, पश्चिम बंगाल के मुख्य और गृह सचिव हटाए गए; ऑस्कर 2026 का हुआ आगाज

Mon, 16 Mar 2026 05:50 AM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मतदान आज होगा। वहीं, ग्लोबल ग्लैमर की दुनिया में ऑस्कर 2026 का आगाज हो चुका है और रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ छा गईं। राजनीति के दूसरे मोर्चे पर बंगाल चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर आई है, चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटा दिया है। दिल्ली मेट्रो ने ड्राइवरलेस तकनीक में 2025 में दुनिया भर में रिकॉर्ड बनाया। घरेलू मामलों में भी राहत की खबर आई है, एलपीजी बुकिंग घटकर 77 लाख हुई है, जबकि पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है और सरकार ने दोहराया कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
राज्यसभा चुनाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा चुनाव: बिहार-ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर वोटिंग आज
राज्यसभा की 11 सीटों के लिए सोमवार को चुनाव कराए जाएंगे। इनमें बिहार की पांच, ओडिशा की चार और हरियाणा की दो सीटें शामिल हैं। नतीजे सोमवार को ही घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि देशभर में इस बार राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इनमें से 26 सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

3 of 11
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 - फोटो : अमर उजाला
ऑस्कर 2026 का हुआ आगाज
98वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन अमेरिका के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में किया जा रहा है। इस साल सेरेमनी में भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर शामिल होंगी। यहां 24 कैटेगरी में साल 2025 में रिलीज हुई फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

 

4 of 11
चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला
बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाए गए
विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को बदलने का फैसला किया है। चुनाव की तारीखों के एलान के बाद रविवार रात आयोग ने यह आदेश जारी किया। आयोग के निर्देश के अनुसार राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब दुष्यंत नारियावाला को नया मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को भी उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह संघमित्रा घोष को नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया के लिए आज से शुरू होगी 48 उड़ानें
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि सोमवार यानी 16 मार्च को दोनों एयरलाइन्स मिलकर पश्चिम एशिया के लिए कुल 48 शेड्यूल और नॉन-शेड्यूल उड़ानें संचालित करेंगी। एयरलाइन के प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन उड़ानों में जेद्दा और मस्कट के लिए शेड्यूल सेवाएं शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

6 of 11
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल चुनाव: ममता का चौका या कमल को मौका?
पिछली बार के आठ चरणों के बजाय पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में चुनावी रणभेरी बजने के बाद फिजा में एक ही सवाल है। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर छ़िड़े संग्राम के बीच हो रहे चुनाव में ममता बनर्जी जीत का चौका लगाकर इतिहास रचेंगी, या घुसपैठ के दांव में भाजपा को वाकई कमल को खिलाने का मौका लगेगा? भाजपा खराब कानून व्यवस्था, घुसपैठ और ममता सरकार के खिलाफ 15 साल की एंटी इन्कम्बेंसी को मुद्दा बनाकर जीत का ख्वाब देख रही है, तो ममता फिर से मुस्लिमों (28 फीसदी) के ध्रुवीकरण के लिए जी जान से जुटी हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...

विज्ञापन

7 of 11
अब्बास अराघची, ईरान के विदेश मंत्री - फोटो : ANI
क्या अरब देशों पर अमेरिका-इस्राइल ही कर रहे हमले? 
ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने दावा किया कि अमेरिका और इस्राइल कुछ जगहों से पश्चिम एशिया में अरब देशों पर हमले कर रहे हैं। यह बात उन्होंने खाड़ी देशों के एक समाचार आउटलेट अल-अरबी अल-जहीद के साथ साक्षात्कार में कही। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, अराघची ने कहा कि ईरान क्षेत्रीय देशों के साथ मिलकर बैठक करने और हमलों के लक्ष्यों की प्रकृति की जांच के लिए एक संयुक्त समिति बनाने के लिए तैयार है। पढ़ें एक क्लिक पर...

8 of 11
Delhi Metro Train - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
ड्राइवरलेस तकनीक में दिल्ली मेट्रो का दुनिया भर में डंका
दिल्ली मेट्रो ने चालक रहित (ड्राइवरलेस) मेट्रो नेटवर्क के मामले में वैश्विक स्तर पर अपना दबदबा कायम कर लिया है। पिंक और मजेंटा लाइन के विस्तार के साथ दिल्ली मेट्रो अब दुनिया के सबसे बड़े चालक रहित मेट्रो प्रणालियों में शुमार हो गई है। भविष्य की जरूरतों और फेज-4 की चुनौतियों को देखते हुए डीएमआरसी ने 52 नई ट्रेनों की खरीद का खाका तैयार किया है। दुनिया में सऊदी अरब की रियाद मेट्रो सबसे लंबे पूर्णतः चालक रहित नेटवर्क के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। पढ़ें एक क्लिक पर...
 

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock
एलपीजी बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर
देश में सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी अफरा-तफरी के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। एलपीजी सिलिंडर बुकिंग 88.8 लाख से घटकर 77 लाख रह गई है, जो स्थिति में सुधार का संकेत है। सरकार ने दोहराया कि देशभर में पेट्रोल, डीजल या खाना पकाने की गैस की कोई कमी नहीं है। पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद आपूर्ति स्थिर बनी हुई है। सरकार ने लोगों को सलाह भी दी कि वे घबराहट में खरीदारी ना करें। पढ़ें एक क्लिक पर...

10 of 11
अपराध - फोटो : अमर उजाला
यूएई में 35 लोग गिरफ्तार, 19 भारतीय भी शामिल
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में 35 लोगों की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है। इन आरोपियों में 19 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन लोगों ने क्षेत्रीय तनाव के बीच इंटरनेट पर ऐसी सामग्री साझा की जिससे लोगों में भ्रम और डर फैल सकता था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
नमन अवॉर्ड्स 2026 - फोटो : ANI-PTI
गिल-मंधाना सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: बिन्नी और द्रविड़ को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 समारोह में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों और दिग्गजों को सम्मानित किया। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को बीसीसीआई के प्रतिष्ठित ‘पॉली उमरीगर क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं महिलाओं में स्मृति मंधाना को उनके करियर में पांचवीं बार सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें