फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: मणिपुर से PM मोदी का नेपाल को संदेश; यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की सख्ती; मैक्स हॉस्पिटल को बम की धमकी

Sat, 13 Sep 2025 08:03 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इंफाल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी पूर्वोत्तर भारत की सदी है। उन्होंने कहा कि इंफाल को वह ऐसे शहरों में देखते हैं जो भारत की विकास गति को तेज करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। मणिपुर में हाल की हिंसा की घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने राज्य के लोगों से शांति और विकास की राह पर आगे बढ़ने की अपील की। वहीं समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। इसे तहत पार्टी की ओर से जिलेवार घोषणापत्र जारी करके चुनावी वादे किए जाएंगे। यह वादा भी किया जाएगा कि समाजवादी सरकार बनने पर इन सभी घोषणाओं को पूरा किया जाएगा। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को जानकारी दी कि उन्होंने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों को पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने कहा, मैं रूस पर बड़े प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हूं, लेकिन तभी लगाऊंगा जब सभी नाटो देश इस पर सहमत हों और वहीं कदम उठाना शुरू कर दें और सभी नाटो देश रूस से तेल खरीदना पूरी तरह बंद कर दें। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में पांच सितारा ताज पैलेस होटल के बाद अब शालीमार बाग स्थित मैक्स हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना के बाद दिल्ली पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस मौके पर पहुंची। अस्पताल प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह, मैक्स अस्पताल के कॉल सेंटर पर एक अज्ञात बम धमकी प्राप्त हुई।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

PM का नेपाल को संदेश; सुशीला कार्की को दी बधाई

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इंफाल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी पूर्वोत्तर भारत की सदी है। उन्होंने कहा कि इंफाल को वह ऐसे शहरों में देखते हैं जो भारत की विकास गति को तेज करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। मणिपुर में हाल की हिंसा की घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने राज्य के लोगों से शांति और विकास की राह पर आगे बढ़ने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

ट्रंप ने नाटो देश को लिखा पत्र- रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए एकजुट होकर..

3 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को जानकारी दी कि उन्होंने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों को पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने कहा, मैं रूस पर बड़े प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हूं, लेकिन तभी लगाऊंगा जब सभी नाटो देश इस पर सहमत हों और वहीं कदम उठाना शुरू कर दें और सभी नाटो देश रूस से तेल खरीदना पूरी तरह बंद कर दें। पढ़ें पूरी खबर...

यूपी: विधानसभा चुनाव में सपा बदलेगी अपनी रणनीति, जिलेवार चुनावी वादे करेगी पार्टी

4 of 11
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। इसे तहत पार्टी की ओर से जिलेवार घोषणापत्र जारी करके चुनावी वादे किए जाएंगे। यह वादा भी किया जाएगा कि समाजवादी सरकार बनने पर इन सभी घोषणाओं को पूरा किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

ताज होटल के बाद मैक्स हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी

5 of 11
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
दिल्ली में पांच सितारा ताज पैलेस होटल के बाद अब शालीमार बाग स्थित मैक्स हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना के बाद दिल्ली पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस मौके पर पहुंची। अस्पताल प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह, मैक्स अस्पताल के कॉल सेंटर पर एक अज्ञात बम धमकी प्राप्त हुई। हमारी आपातकालीन प्रक्रियाओं के अनुसार, तुरंत अधिकारियों को सूचित किया गया और हमारे परिसर में सतर्कता के साथ तलाशी ली गई। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

'बैटल ऑफ गलवां' की शूटिंग के बीच सलमान ने की लद्दाख के उपराज्यपाल से मुलाकात

6 of 11
उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से मुलाकात करते सलमान खान - फोटो : एक्स
सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' को लेकर चर्चा में हैं। इसी दौरान उन्होंने लेह का दौरा किया। उन्होंने लेह के राज निवास में लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात की है। सलमान खान ने उपराज्यपाल से बहुत ही अच्छे माहौल में मुलाकात की। जब दोनों आपस में बात कर रहे थे तो वह मुस्कुरा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में क्यों खेल रहा भारत? पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया जवा

7 of 11
पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का महामुकाबला खेला जाएगा, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भारतीय प्रशंसकों ने नाराजगी जताई है। कुछ लोगों का मानना है कि पहलगाम की घटना के बाद भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान की टीम के साथ खेलने से इनकार कर देना चाहिए जबकि पूर्व कप्तान कपिल देव ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम से खेल पर ध्यान देने की अपील की है। इस बीच पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगामी भारत-पाकिस्तान मैच पर बात की है। पढ़ें पूरी खबर...

भारत-पाक मैच में बारिश बनेगी विलेन! क्या अधूरा रह जाएगा हाई-वोल्टेज मुकाबला?

8 of 11
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम अपने विजयी अभियान को जारी रखने उतरेगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलती नजर आएंगी। इस मुकाबले का सोशल मीडिया पर विरोध भी हो रहा है, लेकिन दोनों देशों के खिलाफ एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। भारत और पाकिस्तान ने मौजूदा टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। पढ़ें पूरी खबर..

केंद्र ने ब्यूरोक्रेसी में किया बड़ा फेरबदल: 35 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

9 of 11
कार्मिक मंत्रालय (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई (फाइल)

केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी है। इसमें दो सीनियर आईएएस अधिकारियों का भी नाम शामिल है, जिन्हें अहम जिम्मेदारियों सौंपी गई है। इसके तहत वर्तमान में रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत मध्यप्रदेश कैडर के 1999 बैच के आईएएस अधिकारी पवन कुमार शर्मा अब उप निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव के वेतन और रैंक में यह जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही पश्चिम बंगाल कैडर की 2008 बैच की आईएएस अधिकारी वी ललितालक्ष्मी को उपराष्ट्रपति सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर..

बरेली में दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा

10 of 11
दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग (लाल घेरे में छर्रे के निशान) - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर पिस्टल से फायरिंग की गई थी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है। किस पिस्टल से गोलियां चलाई गईं, इसका पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। शुक्रवार तड़के जिस वक्त फायरिंग हुई, इस वक्त दिशा पाटनी के पिता रिटायर्ड सीओ जगदीश चंद्र पाटनी, मां और बहन सेवानिवृत्त मेजर खुशबू पाटनी समेत तीन लोग घर में सो रहे थे। घटना के बाद फॉरेंसिक यूनिट ने भी मौका मुआयना किया। टीम को घर की छत के छज्जे और दीवार पर फायरिंग के कई निशान मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

13वीं मंजिल से मां-बेटे कूदे: 9 बजे सुबह साक्षी ने किया मरने का फैसला

11 of 11
13वीं मंजिल से कूदे मां और बेटे - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी सोसाइटी शनिवार सुबह उस वक्त दहल उठी जब 13वीं मंजिल से एक मां और उसका 11 साल का बेटा नीचे कूद गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 37 वर्षीय साक्षी चावला और उनके बेटे दक्ष चावला के रूप में हुई। घटना ने पूरे सोसाइटी परिसर को सदमे में डाल दिया। पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें