फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: दिल्ली-NCR में बारिश से हाहाकार; भारत पर 100% टैरिफ की तैयारी में US; IIT में डिग्रियां बांटेंगे PM

Sat, 08 Aug 2026 06:00 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
Top News Today: आज शनिवार, 08 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी जेन जी को डिग्रियां देंगे और मेधावी छात्रों को पदक प्रदान करेंगे। वहीं, प्रयागराज में राहुल गांधी राजस्थान और उत्तराखंड के बाद ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए पूर्वांचल के युवाओं को साधेंगे। दूसरी ओर, रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर सीनेट में ग्राहम को बड़ी सफलता मिली है और बिल 86-11 के बहुमत से मंजूर हो गया है, जिससे यूक्रेन को संभावित लाभ पर चर्चा तेज है। इन खबरों के बीच मौसम ने भी दिल्ली-एनसीआर में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारी बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिससे जमीन से आसमान तक यातायात प्रभावित हुआ और कई इलाकों में जलभराव के कारण बच्चे गलियों में तैरते तो गाड़ियों को सड़कों पर रेंगते देखा गया। वहीं, झारखंड के रांची में छात्रों और सरकार के बीच आंदोलन को लेकर हुई वार्ता भी बेनतीजा रही। CBI जांच पर सहमति नहीं बन सकी, अब अंतिम फैसला मुख्यमंत्री के साथ अगली बैठक में होगा और फिलहाल छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
विज्ञापन

2 of 11
1 - फोटो : अमर उजाला

आईआईटी का 57वां दीक्षांत समारोह आज: PM मोदी जेन जी को देंगे डिग्रियां और मेधावी छात्रों को पदक

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री जेन जी से लेकर 74 वर्षीय शोधार्थी सहित 3036 छात्रों को डिग्री प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर आईआईटी दिल्ली के सोनीपत परिसर में स्थापित एआई संचालित उच्च-प्रदर्शन सुपरकंप्यूटिंग सुविधा परम प्रज्ञा का उद्घाटन भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 11
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

UP: संगम नगरी में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज से पूर्वांचल के युवाओं को साधेंगे। साथ ही यूपी में चुनावी शंखनाद भी करेंगे। वह केपी इंटर कॉलेज मैदान पर शाम को दो घंटे छात्रों से संवाद करेंगे। प्रयागराज प्रतियोगी छात्रों का शहर है। राजस्थान व उत्तराखंड के बाद राहुल गांधी के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ के सफल समापन के साथ संगम को मथने लिए कांग्रेस ने प्रयागराज को चुना है। पढ़ें एक क्लिक पर...

4 of 11
ट्रंप को टैरिफ पर मिलेगी नई ताकत, अमेरिकी सीनेट से पारित हुआ विधेयक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स -एआई

रूस पर US लगाएगा प्रतिबंध: सीनेट में बिल 86-11 के बहुमत से मंजूर

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी तरफ से शुरू किए गए अभियान को सीनेट में बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, रूस पर प्रतिबंध से संबंधित विधेयक आज 86-11 के प्रचंड बहुमत से पारित हुआ। इससे यूक्रेन को फायदा होने का अनुमान है। जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन

5 of 11
1 - फोटो : अमर उजाला

डूब गई दिल्ली!: बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, सड़कों पर रेंगती रहीं गाड़ियां

दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को राजधानी व आसपास के शहरों में बृहस्पतिवार देर रात तक हुई बारिश के बाद शुक्रवार दिन भर पानी गिरा। दिल्ली के कई केंद्रों पर एक दिन में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। पुष्प विहार में सर्वाधिक 111.5 मिमी, जबकि छतरपुर 104.5 मिमी बारिश हुई। अगस्त के पहले सात दिनों में दिल्ली में 127 मिमी बारिश हो चुकी है और यह 2011 के बाद रिकॉर्ड है। यहां क्लिक करके पढ़ें...

दिल्ली-एनसीआर के कई प्रमुख इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण वाहन रेंगते हुए नजर आए और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबे ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
पहली वार्ता में बनी सहमति - फोटो : अमर उजाला

छात्रों और सरकार के बीच वार्ता खत्म: CBI जांच पर सहमति नहीं; आंदोलन जारी

झारखंड में JPSC-JSSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक और CBI जांच की मांग को लेकर जारी छात्रों के सत्याग्रह आंदोलन के 14वें दिन शुक्रवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच महत्वपूर्ण वार्ता हुई। रांची स्थित राजकीय अतिथिशाला में करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में छात्रों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। हालांकि, आंदोलन की सबसे अहम मांग CBI जांच पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका। ऐसे में छात्रों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक इस मांग पर फैसला नहीं होता, तब तक उनका सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा। पढ़ें एक क्लिक पर...

ये भी पढ़ें- 
विज्ञापन

7 of 11
उत्तराखंड लोक महोत्सव 2026 - फोटो : अमर उजाला

आगामी 21 दिनों तक दिल्ली बनेगी उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी

इस महीने दिल्ली उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी बनने जा रही है। दिल्लीवालों को 21 दिनों तक उत्तराखंड की लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य और परंपराओं से रूबरू होने का मौका मिलेगा। उत्तराखंड लोक फाउंडेशन की ओर से 25 अगस्त से 14 सितंबर तक रोहिणी सेक्टर-16 के रामलीला मैदान में 21 दिवसीय ‘उत्तराखंड लोक महोत्सव-2026’ आयोजित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
वायरल दावे को विदेश मंत्रालय ने बताया भ्रामक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

भारत-इस्राइल समझौते की अफवाह पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच बने नए सुरक्षा ढांचे के बाद या इन देशों के गठजोड़ के दबाव में इस्राइल और भारत के बीच रक्षा समझौते की पहल जैसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दबाव या तीन देशों के गठबंधन के कारण इस्राइल-भारत डील की तमाम खबरों और दावों को 'फेक न्यूज' करार दिया। यह दावा तुर्किये के मीडिया आउटलेट स्ट्रैटुर्का से सामने आया था और बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। पढ़ें एक क्लिक पर...

9 of 11
मोजतबा खामेनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर?

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की तबीयत को लेकर इस्राइली मीडिया में सामने आई खबरों ने पश्चिम एशिया की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, ईरान की सरकार या किसी आधिकारिक एजेंसी ने अब तक इन दावों की पुष्टि नहीं की है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
हमजा नजर - फोटो : X

पाकिस्तानी क्रिकेटर हमजा नजर पर दो साल का प्रतिबंध

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने क्रिकेटर हमजा नजर पर प्रोटोकॉल के उल्लंघन के मामले में दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। 27 वर्षीय नजर को वीजा आवेदन के दौरान पूरी और सही जानकारी नहीं देने, भ्रामक विवरण साझा करने तथा महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने का दोषी पाया गया। उन पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये (लगभग 3.42 लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

11 of 11
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और नयनतारा के साथ नजर आएंगे जैकी श्रॉफ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता जैकी श्रॉफ, सलमान खान और नयनतारा स्टारर इस फिल्म की कास्ट में शामिल हो गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जैकी ने शुक्रवार को मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में वह एक अहम रोल में नजर आएंगे। चर्चाओं के उलट, वह विलेन का रोल नहीं कर रहे हैं, बल्कि फिल्म की कहानी में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें