फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: संसद में आज गतिरोध टूटने की उम्मीद; 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश

Fri, 07 Aug 2026 05:58 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Top News Today: आज शुक्रवार, 07 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। संसद के मानसून सत्र में लंबे समय से जारी गतिरोध खत्म होने की उम्मीद है, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एफसीआरए संशोधन विधेयक पेश कर सकते हैं। साथ ही, नीट आंदोलन के दौरान बल प्रयोग के मुद्दे पर भी सरकार का बयान आने की संभावना है। वहीं, मौसम ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में जलभराव से कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लगा है, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन के चलते कई सड़कें बंद हैं। इसी बीच, कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण को देखते हुए आज से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर केवल डाक कांवड़ वाहनों को अनुमति दी गई है और आम वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। दूसरी ओर, सुरक्षा एजेंसियां भी हाई अलर्ट पर हैं। पीओके में चुनाव के बीच भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश की आशंका जताई गई है, जिसके बाद हैंडलर्स की बातचीत के आधार पर निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पश्चिम एशिया का संघर्ष जल्द समाप्त हो सकता है। उन्होंने अमेरिकी सेना में हथियारों की कमी की खबरों को भी खारिज करते हुए कहा कि सैन्य तैयारियों में किसी तरह की कमी नहीं है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
विज्ञापन

2 of 11
संसद में अमित शाह दे सकते हैं बयान - फोटो : ANI-अमर उजाला ग्राफिक्स

संसद में खत्म होगा गतिरोध?: अमित शाह पेश करेंगे FCRA बिल

महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार संसद में जारी गतिरोध समाप्त करने की कोशिश कर रही है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस सिलसिले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से लगातार संपर्क किया है। सूत्रों के अनुसार, अगर सहमति बनती है तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दे पर संसद में बयान दे सकते हैं, जिससे गतिरोध समाप्त होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दिल्ली समेत 15 राज्यों में आज बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर समेत 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी है। विभाग की ओर से किसानों और मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही मानसूनी बारिश और पहाड़ों पर भूस्खलन ने मुसीबत बढ़ा दी है। दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पढ़ें एक क्लिक पर...

4 of 11
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश की आशंका

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के पुंछ डिवीजन की 11 सीटों पर 10 अगस्त को होने वाले तीसरे चरण के मतदान से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के साथ ही देश के अन्य हिस्सों में बड़े आतंकी हमलों की साजिश रच रहा है। आतंकियों के बीच हुई बातचीत और उनके संदेश इंटरसेप्ट होने पर सुरक्षा एजेंसियों को यह महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : Amar Ujala Graphics

जल्द खत्म होगा पश्चिम एशिया का संघर्ष?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ शुरू किया गया अभियान बेहद महत्वपूर्ण था, क्योंकि अमेरिका यह सुनिश्चित करना चाहता है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि मौजूदा युद्ध अब ज्यादा लंबा नहीं चलेगा और उन्हें उम्मीद है कि यह जल्द समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने उन खबरों को भी खारिज किया, जिनमें अमेरिकी सेना के पास जरूरी हथियारों और गोला-बारूद की कमी होने की बात कही जा रही थी। पढ़ें एक क्लिक पर...

विज्ञापन

6 of 11
नेतृत्व को लेकर भी बागी गुट में मतभेद - फोटो : Amar Ujala Graphics/AI

NCPI में खटपट?: शाह से मिले तीन मुस्लिम सांसद, समर्थन की इच्छा जताई

तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने एनसीपीआई में विलय की घोषणा तो कर दी है, मगर भविष्य के सवाल पर उनके बीच खाई चौड़ी हो रही है। इनमें शामिल तीन मुस्लिम सांसद राजग में शामिल होने के बदले उसे मुद्दागत समर्थन देने के पक्ष में हैं। इसके इतर आधा दर्जन सांसदों की इच्छा है कि एनसीपीआई की जगह भविष्य में भाजपा में विलय की दिशा में आगे बढ़ा जाए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 11
जाम से मुक्ति दिलाने को बड़ी कवायद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

45 शहरों में दो लाख करोड़ से बनेंगे रिंग रोड

देश के पांच लाख से अधिक आबादी वाले 45 शहरों को जाम से राहत दिलाने के लिए रिंग रोड या बाईपास बनाए जाएंगे या फिर मौजूदा राजमार्ग को चौड़ा किया जाएगा। इनमें यूपी के भी तीन शहर वाराणसी, प्रयागराज और अलीगढ़ शामिल हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इन शहरों के लिए दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं तैयार की है। चालू वित्त वर्ष में कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद इन परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा। पढ़ें एक क्लिक पर...

8 of 11
झारखंड में छात्रों का आंदोलन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

झारखंड छात्र आंदोलन की दर्दनाक तस्वीर

झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हजारों छात्रों की भीड़ के बीच सबसे ज्यादा सुनाई देने वाली आवाज किसी नेता की नहीं, बल्कि उन युवाओं की है, जिन्होंने अपनी पूरी जवानी सरकारी नौकरी के सपने में लगा दी है। कोई 12 साल से तैयारी कर रहा है। किसी की मां ने बेटे की कोचिंग और किताबों के लिए अपना मंगलसूत्र बेच दिया। कोई उम्र सीमा खत्म होने के डर से हर दिन टूट रहा है। इन छात्रों की आंखों में अब सिर्फ नौकरी का सपना नहीं, बल्कि न्याय की मांग है। उनका कहना है कि अगर भर्ती परीक्षाएं ही निष्पक्ष नहीं होंगी, तो मेहनत करने का क्या मतलब रह जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
ध्यान से देखें डायवर्जन... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से सिर्फ डाक कांवड़, आम वाहनों की नो एंट्री

कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण को देखते हुए शुक्रवार शाम से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर आम वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। मेरठ की ओर से आने वाली लेन केवल डाक कांवड़ के लिए आरक्षित रहेगी। हालांकि, पैदल और बाइक से आने वाले कांवड़ियों को डीएमई पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। पढ़ें एक क्लिक पर...

10 of 11
हर घर तिरंगा अभियान में नया प्रयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

'सूर्यपथ तिरंगा': फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक पहुंचेगा डिजिटल संदेश

भारत की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस बार 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पहली बार 'सूर्यपथ तिरंगा' नाम से एक विशेष पहल शुरू की जाएगी। इसके तहत फिजी से लेकर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को तक स्थित भारत के 54 उच्चायोग, दूतावास और वाणिज्य दूतावास के जरिए तिरंगे की तस्वीरों का पूर्व से पश्चिम तक अलग-अलग समय क्षेत्रों में डिजिटल रिले किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
महंगाई की मार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका

आगामी त्योहारी सीजन में अगर आप नया टीवी, फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन या नई गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जेब थोड़ी और ढीली करनी होगी। वैश्विक बाजारों में मची उथल-पुथल और आपूर्ति संकट के चलते तांबा, एल्युमीनियम, जिंक और निकल जैसी औद्योगिक धातुओं की कीमतें तेज रफ्तार से बढ़ी हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें