फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ब्रिटेन में PM मोदी की मौजूदगी में होंगे FTA पर हस्ताक्षर; उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का आगाज आज

Thu, 24 Jul 2025 07:14 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूनाइटेड किंगडम पहुंच गए हैं। वह दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यहां उनकी मौजूदगी में भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी किंग चार्ल्स तृतीय और अपने ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टार्मर से मुलाकात करेंगे। उत्तराखंड के 12 जिलों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज होगा। 26 लाख से अधिक मतदाता 17,829 प्रत्याशियों के भाग्य को फैसला करेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां बुधवार की देर शाम तक गंतव्य पर पहुंच गईं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ प्रोटोकॉल तोड़कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपने पहुंच गए थे। बिना पूर्व सूचना के पहुंचे धनखड़ को राष्ट्रपति भवन में आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा।   इस्तीफा देने के बाद धनखड़ सीधे अपने सरकारी आवास को खाली करने पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान 24 जुलाई को दोनों देशों के बीच होने वाले मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बाद भारत से ब्रिटेन को होने वाले 99 फीसदी निर्यात पर शुल्क नहीं लगेगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार इस समझौते के कारण दोनों देशों के बीच व्यापार में जोरदार उछाल आएगा क्योंकि भारत-ब्रिटेन के बीच करीब 100 फीसदी हिस्सा कर मुक्त हो जाएगा। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..

विज्ञापन

PM मोदी की मौजूदगी में होंगे एफटीए पर हस्ताक्षर

2 of 11
लंदन में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत। - फोटो : ani

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूनाइटेड किंगडम पहुंच गए हैं। वह दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यहां उनकी मौजूदगी में भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी किंग चार्ल्स तृतीय और अपने ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टार्मर से मुलाकात करेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

Uttarakhand Panchayat Chunav: आज होगी पहले चरण की वोटिंग

3 of 11
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के 12 जिलों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज होगा। 26 लाख से अधिक मतदाता 17,829 प्रत्याशियों के भाग्य को फैसला करेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां बुधवार की देर शाम तक गंतव्य पर पहुंच गईं। पढ़ें पूरी खबर..

प्रोटोकॉल तोड़कर राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे थे धनखड़

4 of 11
जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति - फोटो : X @VPIndia

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ प्रोटोकॉल तोड़कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपने पहुंच गए थे। बिना पूर्व सूचना के पहुंचे धनखड़ को राष्ट्रपति भवन में आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा।   इस्तीफा देने के बाद धनखड़ सीधे अपने सरकारी आवास को खाली करने पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

भारत से ब्रिटेन को होने वाले 99% निर्यात पर शून्य शुल्क

5 of 11
भारत ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान 24 जुलाई को दोनों देशों के बीच होने वाले मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बाद भारत से ब्रिटेन को होने वाले 99 फीसदी निर्यात पर शुल्क नहीं लगेगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार इस समझौते के कारण दोनों देशों के बीच व्यापार में जोरदार उछाल आएगा क्योंकि भारत-ब्रिटेन के बीच करीब 100 फीसदी हिस्सा कर मुक्त हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

आतंकी हमले की थी साजिश: पाकिस्तान में हैंडलर से जुड़ा था मास्टरमाइंड फैक

6 of 11
मोहम्मद फैक - फोटो : अमर उजाला

गुजरात एटीएस व दिल्ली पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अलकायदा के जिस संदिग्ध मोहम्मद फैक को पकड़ा है। वह इंस्टाग्राम आईडी से पाकिस्तान में हैंडलर से जुड़ा हुआ था। वह अलकायदा के इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड था। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच मे पता चला कि फैक समेत पकड़े गए चारों आतंकियों को भारत में आतंकी हमले जैसा कोई बड़ा टास्क मिलने वाला था। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

नेतन्याहू की हत्या की साजिश रचने वाली 70 वर्षीय महिला गिरफ्तार

7 of 11
बेंजमिन नेतन्याहू, इस्राइली पीएम - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या की साजिश करने के शक में इस्राइल की सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने बुधवार को एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार किया है। इस्राइली न्यूज कान पब्लिक ब्रॉडकास्टर की रिपोर्ट के मुताबिक महिला पर आरोप है कि वह आईडी ब्लास्ट के जरिए नेतन्याहू पर हमला करने की साजिश रच रही थी। पढ़ें पूरी खबर..

मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन भारत ने चार विकेट खोए

8 of 11
शार्दुल-जडेजा-पंत-सुंदर - फोटो : PTI
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार से मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर मेहमानों को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। शुरुआती दिन पहली पारी में भारत ने चार विकेट खोकर 264 रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय रवींद्र जडेजा 19  और शार्दुल ठाकुर 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पढ़ें पूरी खबर..

गबार्ड ने जारी किए दस्तावेज- ओबामा ने 2016 के चुनावों में किया अमेरिकी खुफिया जानकारी का गलत इस्तेमाल

9 of 11
तुलसी गबार्ड, अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक - फोटो : ANI

राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने बुधवार को नए दस्तावेज जारी कर ओबामा पर 2016 चुनावमें अमेरिकी खुफिया जानकारी का गलत तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। गबार्ड ने कहा कि ओबामा ने इस झूठ को बढ़ावा दिया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूसी सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2016 का चुनाव जीतने में मदद की थी। पढ़ें पूरी खबर...
 

दिल्ली में खतरे के निशान के पास पहुंचा यमुना का जलस्तर

10 of 11
यमुना नदी में खतरे के निशान वाला रेलवे लाइन का पिलर। संवाद

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बुधवार को खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। इससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। शाम 4 बजे यमुना का जलस्तर 204.13 मीटर पर था जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से थोड़ा नीचे है। हालांकि, शाम 7 बजे से जलस्तर कम होने लगा लेकिन पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण सतर्कता बरती जा रही है। पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन

यूक्रेन को 322 मिलियन डॉलर के हथियार देगा अमेरिका

11 of 11
डोनाल्ड ट्रंप और वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI

तीन साल से ज्यादा समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष आज भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारी क्षति के बावजूद रूस यूक्रेन पर हमले तेज कर रहे है। ऐसे में अमेरिका ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अमेरिका ने यूक्रेन को 322 मिलियन डॉलर (करीब 2,700 करोड़ रुपये) के हथियार बेचने की मंजूरी दे दी है। इसमें एयर डिफेंस सिस्टम और बख्तरबंद सैन्य गाड़ियां शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें