फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: भारत ने पाकिस्तानी हमले और साजिश की खोली पोल; देश के कुछ हिस्से में 4-5 दिन बारिश के आसार; सुर्खियां

Fri, 09 May 2025 08:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
दिन की बड़ी खबरों में आज लगातार तीसरे दिन भी ऑपरेशन सिंदूर सबसे बड़ी खबर बनी। तीसरे दिन आज एक बार फिर भारतीय सैन्य अधिकारियों और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भारतीय शहरों में पाकिस्तानी हमले और उसकी नापाक साजिश की पोल खोली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की खबर भी चर्चा में है। इसके मुताबिक देश के कुछ हिस्सों में अगले 4-5 दिन बारिश होने के आसार हैं। खेल जगत की सबसे बड़ी खबर आईपीएल का स्थगित होना रहा। कारोबार जगत की सबसे बड़ी खबर एसबीआई का यस बैंक में 13% हिस्सेदारी बेचने का फैसला रहा। एसबीआई और जापानी इकाई के बीच ये डील 8889 करोड़ रुपये में होगी। इसके अलावा एक अन्य अंतरराष्ट्रीय खबर भी चर्चा में रही। भारत से बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल से रिहा करने की मांग हो रही है। उनके राजनीतिक दल- PTI ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। पढ़ें अमर उजाला के इस लिंक पर आज के दिन की बड़ी सुर्खियां
विज्ञापन

2 of 12
विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
MEA Briefing: 'लेह से सर क्रीक तक घुसपैठ की कोशिश, तुर्किये के ड्रोन का किया इस्तेमाल', पाकिस्तान की खुली पोल
'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाए पाकिस्तान की कायरना हरकतों को लेकर विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नापाक चेहरे और इरादों का पर्दाफाश कर दिया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह 8 से 9 मई की रात की पाकिस्तान के हमलों की जानकारी दी। इस दौरान सबसे बड़ी खुलासा यह हुआ कि पाकिस्तान ने अतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर लेह से लेकर सरक्रीक तक 36 जगहों पर 300-400 ड्रोन से घुसपैठ की कोशिश की। ये ड्रोन तुर्किये के बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 12
Heatwave - फोटो : Adobe Stock
IMD: पूर्वी भारत में कल से लू की नई लहर, अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में बारिश की संभावना
पूर्वी भारत में शनिवार से लू शुरू हो सकती है, जबकि अगले चार-पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में बारिश और गरज के साथ बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 12
बंगलूरू का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम - फोटो : एएनआई (फाइल)
IPL: क्या एशिया कप की जगह सितंबर में कराया जा सकता है आईपीएल, बीसीसीआई के लिए यह सर्वश्रेष्ठ विकल्प क्यों?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए आईपीएल 2025 का सत्र एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। आईपीएल के मौजूदा सत्र में अभी 16 मैच शेष थे जिन्हें 10 या 12 दिनों के विंडो में पूरा कराया जा सकता है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि 'फिलहाल लीग को एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है। इसके बाद हम हालात का जायजा लेंगे और फैसला करेंगे।' पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 12
भारतीय स्टेट बैंक - फोटो : एएनआई
एसबीआई यस बैंक में 13% हिस्सेदारी जापानी इकाई को बेचेगी; 8889 करोड़ रुपये की डील; जानिए असर
एसबीआई यस बैंक में 13 फीसदी हिस्सेदारी जापानी इकाई को बेचेगी। शुक्रवार को एसबीआई ने कहा कि वह यस बैंक में 13 प्रतिशत हिस्सेदारी जापान की- सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) को 8,889 करोड़ रुपये में बेचेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 12
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर तीसरे दिन की प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- एएनआई
Vikram Misri: विदेश सचिव बोले- करतारपुर साहिब कॉरिडोर सेवा अनिश्चितकाल के लिए निलंबित; IMF बेलआउट पर भी नजर
पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद तनाव बढ़ गया है। लगातार तीसरे दिन आज विदेश मंत्रालय ने प्रेस वार्ता में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि भारत पाकिस्तानी घुसपैठ, ड्रोन से हमले और सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन का माकूल जवाब दे रहा है। उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर सेवाएं अगले आदेश तक अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 12
डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग - फोटो : एएनई/रॉयटर्स
US China Tariff Row: वार्ता से पहले ट्रंप का चीन को प्रस्ताव, कहा- टैरिफ को घटाकर 80 फीसदी तक कर सकते हैं
अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध छिड़ने के बाद पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया प्रस्ताव रखा है। उन्होंने चीन पर लगाए गए टैरिफ को घटाकर 80 फीसदी करने की बात कही है। ट्रंप ने यह प्रस्ताव तब रखा है जब अमेरिका और चीन के अधिकारी स्विट्जरलैंड के जेनेवा में एक उच्च स्तरीय वार्ता करने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 12
उड़ी - फोटो : एएनआई
India-Pakistan Tension Live: जम्मू में ब्लैकआउट, अंधेरा होते ही शुरू हुई फायरिंग, सुनाई दे रही धमाकों की आवाज
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जम्मू में फिर से गोलाबारी हो रही है। जिसके बाद जम्मू में ब्लैक आउट हो गया है। कई सीमावर्ती इलाकों में फायरिंग हो रही है। जबकि कई जगहों से धमाकों की आवाजें आ रही हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 12
पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
सैफ अली खान पर हमले के आरोपी ने लगाई रिहाई की गुहार, कोर्ट से किया यह अनुरोध
अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के आरोपी शख्स ने अदालत से जेल से रिहाई की गुहार लगाई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आरोपी ने मुंबई की एक अदालत में आज शुक्रवार को आवेदन देकर अपनी गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने तथा जेल से रिहा करने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर

10 of 12
तहव्वुर हुसैन राणा, 26/11 आतंकवादी हमले का आरोपी - फोटो : एएनआई (फाइल)
पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया आरोपी तहव्वुर राणा, छह जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
26/11 मुंबई हमलों के कथित मास्टरमाइंड और आरोपी तहव्वुर राणा को आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 6 जून 2025 तक न्यायिक हिरासत में बढ़ाई है। इसके बाद तहव्वुर राणा को तिहाड़ भेजा गया है। राणा को हाल ही में अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। पढ़ें पूरी खबर

11 of 12
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
उच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना से सुप्रीम कोर्ट नाराज, डिप्टी कलेक्टर को तहसीलदार बनाने का आदेश
उच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना करने से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश सरकार के एक अधिकारी को पदावनत करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि उच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना करने वाले डिप्टी कलेक्टर को पदावनत कर तहसीलदार के पद पर नियुक्ति करें। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

सेना प्रमुख को प्रादेशिक सेना को सहयोग के लिए जुटाने का अधिकार, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब सेना प्रमुख को अधिकार दिया गया है कि वे प्रादेशिक सेना के हर अफसर और सैनिक को तैनात कर सकते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर नियमित सेना की मदद की जा सके या उसकी ताकत बढ़ाई जा सके। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें