फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Headlines: आज आएंगे यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम, 12 राज्यों में गर्मी बढ़ने का अलर्ट

Fri, 25 Apr 2025 07:50 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
आज की बड़ी सुर्खियों में 12 राज्यों में गर्मी बढ़ने की आशंका को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से जारी चेतावनी सबसे बड़ी खबर है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम सबसे अहम है। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद 50 लाख से अधिक छात्रों के परीक्षा के नतीजों की घोषणा करेगा। इसके अलावा आज दिल्ली में मेयर भी चुना जाना है। जेएनयू छात्र संघ के चुनाव की खबर भी चर्चा में है। इसके अलावा पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाजारों के बंद रहने की खबर भी चर्चा में रही। खेल जगत में आईपीएल 2025 से राजस्थान रॉयल्स की विदाई की खबर सुर्खियों में रही। सिनेमा और मनोरंजन जगत में अभिनेत्री हिना खान का बयान चर्चा में रहा। उन्होंने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर वे एक मुस्लिम होने के नाते वे माफी मांगना चाहती हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सख्त कार्रवाई के तहत पाकिस्तानी जल मंत्री को पत्र लिखकर 1960 की जल संधि पर तत्काल रोक की खबर भी चर्चा में रही। पहलगाम से जुड़ी एक अन्य खबर अमेरिका से आई। न्यूयॉर्क टाइम्स ने आतंकियों को 'उग्रवादी' बताया इस पर अमेरिकी संसदीय समिति ने अखबार को लताड़ा और कहा कि अखबार सच से दूर है। अफ्रीकी देश कांगो में सोने की खदान धंसने के कारण 10 लोगों की मौत की खबर भी सुर्खियों में रही। इसके अलावा फलस्तीन में पहली बार 89 वर्षीय राष्ट्रपति अब्बास के उत्तराधिकारी की तलाश में पद सृजन की खबर चर्चित रही। व्यापार जगत की खबर में भारत वाशिंगटन के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश बनने की संभावना वाली खबर चर्चा में रही। अमेरिकी मंत्री ने ऐसा दावा किया है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

2 of 13
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : अमर उजाला

UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आज दोपहर 12:30 बजे

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल जारी करेगा। यूपी बोर्ड आज दोपहर 12:30 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। नतीजों की घोषणा प्रयागराज स्थित यूपीएमएसपी मुख्यालय से की जाएगी। नतीजे ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। बाद में विद्यार्थियों की अंक तालिकाएं स्कूलों को भेजी जाएंगी। यहां पढ़ें हर ताजा अपडेट

विज्ञापन

3 of 13
कई राज्यों में तापमान बढ़ने का अलर्ट - फोटो : ANI

Weather: गर्मी और बढ़ेगी... 12 राज्यों में 5 डिग्री बढ़ेगा तापमान; बचाव के लिए केंद्र ने राज्यों को अलर्ट किया

भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्र ने राज्यों को अलर्ट जारी करते हुए प्रत्येक अस्पताल में हीट स्ट्रोक चिकित्सा प्रबंधन के इंतजाम पूरे करने का निर्देश दिया है। तापमान बढ़ने पर अक्सर आगजनी की घटनाओं में भी इजाफा होता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने सभी अस्पतालों में अग्निशमन सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने के लिए भी कहा है। अगले कुछ दिन में देश के अधिकांश हिस्से अत्यधिक गर्मी की चपेट में आ सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 13
मुठभेड़ - फोटो : साकिव नबी

Bandipora Encounter: आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी के बाद दहशतगर्दों को घेरा

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है। गोलीबारी के बाद फिलहाल इलाके में आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपुरा इलाके में सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 13
JNU VC Shantishree D Pandit - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
JNU Elections : जेएनयू छात्रसंघ चुनाव आज, रात नौ बजे से होगी मतगणना
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव को लेकर शुक्रवार (आज) को मतदान होगा। इस बार सेंट्रल पैनल के चार पदों के लिए 29 उम्मीदवार और 16 स्कूलों के 42 काउंसलर पदों के लिए 120 उम्मीदवार मैदान में है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 13
Delhi Mayor Election - फोटो : अमर उजाला

आज दिल्ली को मिल जाएगा नया मेयर
दिल्ली नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए शुक्रवार को चुनाव होगा। इस बार का चुनाव विशेष रूप से दिलचस्प है, क्योंकि सत्तारूढ़ आप ने इन पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं करवाया है। साथ ही, चुनाव प्रक्रिया से बहिष्कार भी कर दिया है। दोनों पदों के लिए विपक्षी दल भाजपा व कांग्रेस के पार्षदों के बीच मुकाबला है, लेकिन कांग्रेस से काफी अधिक वोट होने से भाजपा उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

7 of 13
सिंधु जल संधि - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
भारत ने पाकिस्तानी जल मंत्री को लिखा पत्र
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है। रिश्तों में तल्खी का एक उदाहरण 1960 की सिंधु जल संधि पर तत्काल रोक लगाने का फैसला है। 65 साल पहले की इस संधि पर रोक के बाद पाकिस्तान में जल संकट पैदा हो सकता है। ताजा घटनाक्रम में जल शक्ति मंत्री के सचिव देबाश्री मुखर्जी ने पाकिस्तानी जल संसाधन मंत्रालय के सचिव को पत्र लिखा है। भारत ने पाकिस्तान को लिखे पत्र में 1960 की जल संधि पर तत्काल रोक लगाने का फैसला लिया है। पढ़ें पूरी खबर..

8 of 13
न्यूयॉर्क टाइम्स, पहलगाम हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
न्यूयॉर्क टाइम्स ने आतंकियों को 'उग्रवादी' बताया, अमेरिकी संसदीय समिति की लताड़
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ा हुआ है। इस बीच, अमेरिका की विदेश मामलों की संसदीय समिति ने इस घटना से जुड़ी रिपोर्ट को लेकर एक अमेरिकी अखबार पर निशाना साधा है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
मध्य अफ्रीकी देश में सोने की खदान धंसी
कांगो से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पूर्वी कांगो के दक्षिण किवु प्रांत में एक कारीगर सोने की खदान ढह गई, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार देर रात कबारे क्षेत्र के लुहिही नाम की खदान में हुआ, जो विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाके में है। मामले में विद्रोही समूह द्वारा नियुक्त उप-गवर्नर दुनिया मसुम्बुको ब्वेंज ने जानकारी दी कि यह हादसा जलवायु परिवर्तन के कारण आई प्राकृतिक आपदा की वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि खदान में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की गई थी। बता दें कि मामले में मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
राष्ट्रपति महमूद अब्बास - फोटो : सोशल मीडिया
89 वर्षीय राष्ट्रपति अब्बास के उत्तराधिकारी की तलाश में पद सृजन
इस्राइल और हमास में जारी संघर्ष के बीच फलीस्तीन मुक्ति संगठन (पीएलओ) ने गुरुवार को 89 वर्षीय फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के नेतृत्व में एक उप राष्ट्रपति पद बनाने की घोषणा की। हालांकि, अब्बास ने इस पद के लिए अपने उत्तराधिकारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। फलस्तीन का यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब अब्बास गाजा पट्टी के युद्ध के बाद की योजना में अपनी भूमिका और प्रासंगिकता को बढ़ाना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें इस्राइल-हमास युद्ध में काफी हद तक दरकिनार कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की साझा प्रेसवार्ता - फोटो : ANI

भारत वाशिंगटन के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश हो सकता है
अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौता होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा है कि भारत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पारस्परिक शुल्क से बचने के लिए व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश बन सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
बेंगलुरु बनाम राजस्थान - फोटो : IPL/BCCI
चिन्नास्वामी में खुला आरसीबी की जीत का खाता
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की शानदार अर्धशतकीय पारियों के बाद जोश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से हरा दिया। गुरुवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए। यह आरसीबी का इस टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में राजस्थान की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर सिर्फ 194 रन ही बना सकी। उनके लिए यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। वहीं, आरसीबी के लिए हेजलवुड ने चार विकेट झटके जबकि क्रुणाल पांड्या को दो विकेट मिले। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल ने एक-एक सफलता अपने नाम की। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

13 of 13
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan
पहलगाम आतंकी हमले पर बोलीं हिना
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पर्यटकों पर कायराना हमला किया। इसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई। इस घटना पर पूरे देश में उबाल है। फिल्मी सितारे भी एकजुट होकर आतंकी हमले की इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं। अभिनेत्री हिना खान ने इस घटना पर दुख जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि इस घटना का असर उनकी मानसिक सेहत पर पड़ा है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें