देश-दुनिया की बड़ी सुर्खियों में आज उत्तर प्रदेश में बंपर पुलिस भर्ती की खबर सर्वाधिक चर्चित रही। सरकार ने 28 हजार से अधिक पदों पर सिपाही समेत कई पदों पर भर्ती का एलान किया है। इसके अलावा
संसद से आव्रजन विधेयक पारित होने की खबर सबसे अहम रही। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों में शामिल पांच जवानों के घायल होने की भी खबर है।
विज्ञापन
2 of 12
UP Police, यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी पुलिस में होगी बंपर भर्ती: दरोगा, सिपाही और जेल वार्डर के 28,138 पदों पर मिलेंगी नौकरियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दरोगा, सिपाही, जेल वार्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक और लेखा एवं गोपनीय संवर्ग के कुल 28,138 पदों पर सीधी भर्ती करने की कवायद शुरू कर दी है।। अप्रैल माह के अंत तक इन पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी, जिसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 12
कठुआ में दो आतंकी ढेर
- फोटो : PTI
Encounter: कठुआ और बिलावर के पहाड़ी इलाकों में दो आतंकी ढेर; डीएसपी समेत पांच घायल
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बुधवार रात दो बजे एसएसपी कठुआ के नेतृत्व में एसओजी और सीआरपीएफ के दो सौ से ज्यादा जवानों ने इलाके में आतंकियों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया था। सुबह रोशनी की पहली किरण के साथ ही इलाके में आतंकियों की मौजूदगी को सुरक्षाबलों ने महसूस करते हुए घेराबंदी शुरू कर दी। आज भीषण गोलीबारी के दौरान दो आतंकी ढेर हो गए। डीएसपी और चार जवान गोलीबारी में घायल हुए हैं। पैरा कमांडो को एयरलिफ्ट कर सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 12
लोकसभा में बिल पर चर्चा का जवाब देने के दौरान गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : साभार- संसद टीवी वीडियो ग्रैब
Immigration: लोकसभा में आव्रजन विधेयक पारित; गृह मंत्री की दो टूक- देश धर्मशाला नहीं... नजर रखेंगे
लोकसभा में अप्रवासन और विदेशियों विषयक विधेयक 2025 पर चर्चा के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कानूनी बिंदुओं पर जवाब दिया। गृह मंत्री के जवाब के बाद विधेयक पारित हो गया। उन्होंने घुसपैठ रोकने में पश्चिम बंगाल की सरकार सहयोग न करने का गंभीर आरोप भी लगाए। पढ़ें अमित शाह सदन में क्या बोले? यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 12
CBSE Rule Change
- फोटो : CBSE
CBSE: बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते डमी स्कूल के 12वीं के छात्र, स्कूलों पर भी होगी सख्त कार्रवाई
डमी स्कूलों में भाग लेने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। नियमित स्कूल न जाने की जिम्मेदारी भी संबंधित छात्रों और अभिभावकों पर है। सीबीएसई के अधिकारी ने यह बयान दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित स्कूल न जाने वाले छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए रेफर करने वाले स्कूलों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 12
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
Layoffs: DOGE के बाद अब ये अमेरिकी विभाग करेगा 10 हजार लोगों की छंटनी
अमेरिका में छंटनी का दौर अभी भी जारी रहने वाला है। पहले सरकारी दक्षता विभाग की तरफ से बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद अब दूसरे विभाग की तरफ से 10 हजार लोगों को निकालने की तैयारी है। बता दें कि, अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग ने छंटनी का एलान किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 12
कुणाल कामरा
- फोटो : एक्स @kunalkamra88
Kunal Kamra: महाराष्ट्र विधान परिषद में कॉमेडियन कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस
कॉमेडियन कुणाल कामरा का मामला लगातार चर्चा में है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी कर शिवसेना के निशाने पर आए कामरा को पुलिस ने समन भेजा है। उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। ताजा घटनाक्रम में कामरा के खिलाफ महाराष्ट्र विधान परिषद में विशेषाधिकार हनन नोटिस स्वीकृत हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर
8 of 12
पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे का निस्तारण।
- फोटो : अमर उजाला
Union Carbide: प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट में पेश की सफल ट्रायल रन रिपोर्ट, अब 72 दिन में जलाया जाएगा पूरा कचरा
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में गुरुवार को पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के निष्पादन के ट्रायल रन को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य सरकार ने बताया कि तीन ट्रायल रन की रिपोर्ट सही आई है। अब तक करीब 270 किलो प्रति घंटे की दर से कचरा जलाया गया, जिसका ट्रायल रन सफल रहा। सरकार ने कहा कि इसी स्पीड से कचरे को जलाकर अगले 72 दिन में समाप्त किया जा सकता है। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को 72 दिनों में जहरीला कचरा जलाकर रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
9 of 12
सतीश सालियान, दिशा सालियान
- फोटो : एएनआई, एक्स
Disha Salian Case: 'पुलिस ने गुमराह किया, बोलते रहे- बेटी ने आत्महत्या की', दिशा सालियान के पिता का बड़ा बयान
दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने हाल ही में एएनआई से हुई एक बातचीत में खुलासा किया कि पूर्व मेयर उनके घर आई थीं और उन्होंने कहा कि मीडिया उनकी बेटी के बारे में गलत खबर दिखा रहा है। सतीश ने गुरुवार को मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी से भी मुलाकात की। उन्होंने अपनी लिखित शिकायत पर कार्रवाई की मांग की है। इसमें शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ उनकी बेटी की 2020 में हुई मौत के मामले में केस दर्ज करने की बात कही गई है। सतीश सालियान का दावा है कि उनकी बेटी की हत्या की गई थी और बाद में इस अपराध को छिपाने की साजिश रची गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
10 of 12
लोकसभा में राहुल गांधी को ओम बिरला ने दी नसीहत।
- फोटो : PTI
Parliament: 'विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जा रहा', विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने ओम बिरला से की मुलाकात
बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नेता विपक्ष राहुल गांधी को सदन में मर्यादित आचरण करने और सदन के नियमों का पालन करने की नसीहत दी थी। इसके तुरंत बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी और नेता विपक्ष को बोलने का भी मौका नहीं दिया गया। इसे लेकर विपक्षी दलों के नेता लोकसभा अध्यक्ष से मिले। यहां पढ़ें पूरी खबर
11 of 12
पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : ANI
'अब हमारी बारी': रूसी विदेश मंत्री बोले- पुतिन जल्द ही भारत जाएंगे; यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बार
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत आएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुतिन के भारत दौरे की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, पुतिन की यात्रा की तारीख का खुलासा नहीं किया गया। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बार होगा, जब रूसी राष्ट्रपति भारत आएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
ATM: यूपीआई के दौर में भी SBI ने एटीएम से पांच साल में कमाए ₹2000 करोड़ से ज्यादा, जानें दूसरे बैंकों का हाल
भारतीय स्टेट बैंक ने देशभर में एटीएम का संचालन कर साल 2019-20 से 2023-24 के बीच पांच वर्षों में करीब 2043 करोड़ रुपये की कमाई की। सरकार ने यह जानकारी संसद में एक सवाल के जवाब दी है। सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को एटीएम के जरिए कितनी आमदनी हुई इससे जुड़ा पांच साल का आंकड़ा सदन के सामने रखा है। लोकसभा सांसद माला रॉय ने इससे जुड़ा सवाल किया था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कुछ ही बैंक ऐसे हैं जिन्हें एटीएम का संचालन करने से फायदा हो रहा है। इस मामले में देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक सबसे आगे हैं। दूसरी ओर, अधिकतर बैंक एटीएम का संचालन कर नुकसान ही झेल रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर