फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अमृतसर मंदिर ब्लास्ट में बिहार लिंक; बंबर ठाकुर मामले में SIT गठित और संन्यास पर विराट का बड़ा बयान

Sat, 15 Mar 2025 10:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
पंजाब के अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले में पुलिस ने बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, हालांकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। वहीं, विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वह फिलहाल खेल का आनंद ले रहे हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश में बंबर ठाकुर गोलीकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। उत्तर पश्चिम भारत में पहाड़ों पर भारी हिमपात और बारिश हो रही है। वहीं, महिला प्रीमियर लीग फाइनल में मुंबई ने दिल्ली के सामने 150 रन का लक्ष्य दिया। वहीं, रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ड्रोन हमले किए हैं। वहीं, डीआरआई ने अदालत में खुलासा किया कि कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव पर सोने की तस्करी और हवाला लेनदेन किया। कर्नाटक सरकार के मुस्लिम ठेकेदारों को आरक्षण के फैसले पर भाजपा ने इसे तुष्टिकरण की राजनीति बताया। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 43 देशों के नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें....
विज्ञापन

2 of 11
सीसीटीवी में दिखे दो आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
अमृतसर मंदिर ब्लास्ट: हमले में सामने आया बिहार कनेक्शन, तीन आतंकी गिरफ्तार; नेपाल भागने की फिराक में थे सभी
शुक्रवार देर रात पंजाब के अमृतसर स्थित खंड वाला इलाके में मंदिर ठाकुरद्वारा पर ग्रेनेड हमला करने मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। हालांकि जिन आरोपियों ने हमला किया था, वह अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन पकड़े गए आरोपी उन्हें के साथ जुड़े हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
विराट कोहली - फोटो : पीटीआई
टी20 के बाद वनडे से भी संन्यास लेंगे विराट कोहली? दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला जवाब 
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं लेंगे। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है। दिग्गज खिलाड़ी ने बताया कि वह अभी संन्यास के विषय में नहीं सोच रहे हैं। वह खेल का लुत्फ उठा रहे हैं और उनके अंदर की 'प्रतिस्पर्धात्मक प्रवृत्ति' पूरी तरह बरकरार है। बता दें कि, हाल ही में समाप्त हुई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कयास लगाए जा रहे थे किंग कोहली वनडे से संन्यास का एलान कर देंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को अस्पताल ले जाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिमाचल: बंबर ठाकुर गोलीकांड मामले में एसआईटी का गठन, कांग्रेस के पूर्व विधायक पर बरसाई थीं अंधाधुंध गोलियां
कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर गोलीकांड मामले में एसआईटी का गठन किया गया है। एडीजीपी ज्ञानेश्वर की अगुवाई में टीम गठित की गई है। डीआईजी सौम्या को चेयरपर्सन बनाया गया है। एसपी बिलासपुर सहित दो और अधिकारी टीम में शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम: उत्तर पश्चिम भारत में पहाड़ों पर हिमपात, मैदानों में बारिश; इन राज्यों के लिए अगले चार दिन भारी
उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू क्षेत्र के निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके चलते उत्तर पश्चिम भारत में पहाड़ियों पर भारी हिमपात के साथ बारिश हो रही है। वहीं, पंजाब और हरियाणा समेत मैदानी इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ रही हैं। पूर्वोत्तर के हिमालयी हिमालयी क्षेत्रों में भी कई जगह बारिश दर्ज की गई है, लेकिन पूर्वी और मध्य भारत के साथ ही दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में पारा चढ़ रहा है और तपिश बढ़ने के साथ ही कहीं-कहीं लू भी चलने लगी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
हरमनप्रीत कौर-मेग लैनिंग - फोटो : WPL-X (Screengrab)
DC vs MI Final Live: मुंबई को लगा तीसरा झटका, नेट सिवर ब्रंट 30 रन बनाकर आउट, चरणी को मिली सफलता
महिला प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण अपने चरम पर पहुंच गया है। आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हरमनप्रीत कौर और नेट सिवर ब्रंट की अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत मुंबई ने दिल्ली के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा है। खिताबी जंग में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 149 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : आकाशवाणी
43 देशों पर ट्रंप का निशाना: किन देश के नागरिकों के US आने पर लग सकती है पाबंदी, PAK का नाम किस लिस्ट में?
डोनाल्ड ट्रंप 2017 की तरह ही एक बार फिर दुनियाभर के कई देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इस बार अमेरिका की लिस्ट में छह-सात देश नहीं, बल्कि करीब 43 देशों को शामिल किया गया है। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स की 14 मार्च की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार ट्रंप प्रशासन ने अलग-अलग स्तर पर कई देश के नागरिकों के अमेरिका आने पर पाबंदी लगाने की तैयारी कर ली है। प्रतिबंधों का असर भी अलग अलग स्तर पर होगा। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
रूस-यूक्रेन संघर्ष। - फोटो : स्पुतनिक
रूस-यूक्रेन ने एक-दूसरे पर किए हवाई हमले, यूक्रेनी उर्जा ठिकानों को भारी नुकसान
रूस और यूक्रेन ने शनिवार रात एक-दूसरे पर भारी हवाई हमले किए। दोनों देशों ने जानकारी दी कि उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में दूसरे देश के ड्रोन दिखाई दिए। यह हमला उस समय हुआ, जब 24 घंटे पहले ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ घंटों तक बैठक की और यूक्रेन युद्ध में 30 दिन के अस्थायी युद्धविराम पर चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
रान्या राव मामले में खुलासा - फोटो : एजेंसी
Ranya Rao Case: 'सोने की तस्करी में राज्य पुलिस अधिकारी की भूमिका', डीआरआई ने अदालत में किए सनसनीखेज खुलासे
कर्नाटक पुलिस महानिदेशक (डीपीजी) के रामतंद्र राव की सौतेली बेटी पर लगे अवैध व्यपार करने के आरोप मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अदालत में कहा है कि अभिनेत्री रान्या राव के सोने की तस्करी से जुड़े रैकेट में कर्नाटका पुलिस के एक प्रोटोकॉल अधिकारी का इस्तेमाल किया गया था। डीआरआई ने दावा किया कि रान्या ने जनवरी 2023 से अब तक 27 बार दुबई की यात्रा की और उसने हवाला लेनदेन का इस्तेमाल करके भारत से दुबई में धन भेजा है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
रविशंकर प्रसाद। - फोटो : एएनआई (फाइल)
'कई चुनाव हारने के बाद भी नहीं लिया सबक', मुस्लिम ठेकेदारों को 4% आरक्षण को लेकर BJP का कांग्रेस पर हमला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवि शंकर प्रसाद ने सरकारी परियोजनाओं में मुस्लिम ठेकेदारों का चार फीसदी आरक्षण देने के कर्नाटक सरकार के फैसले की आलोचना की। उन्होंने इसे कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति बताया और चेतावनी दी कि इसका देशव्यापी असर होगा। भाजपा ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस कई चुनाव हारने के बावजूद अपनी गलितयों से सबक नहीं ले रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
इलाज कराते युवक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
Holi 2025: 'लगाओ ठुमका वर्ना हो जाओगे सस्पेंड'; लालू के लाल ने वर्दी वाले को हड़काया तो शुरू हो गई सियासत
बिहार के कई हिस्सों में आज भी काफी धूमधाम से होली मनाई गई। इस बीच होली खेलने के दौरान मारपीट और फायरिंग की भी घटना हुई। लोगों का कहना है कि होली की टोली में शामिल नही होने देने पर दूसरे पक्ष के लड़कों ने जमकर मारपीट की। इस दौरान उनलोगों ने फायरिंग भी किये, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घटना समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर शिव मंदिर स्थित वार्ड 12 की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें