तमिलनाडु विधानसभा में पिछले 30 सालों में पहली बार हुए विश्वासमत के दौरान चढ़े सियासी पारे में कई शर्टें फटीं। समाचार ऐजेंसी पीटीआी ने ट्वीट किया कि सदन की कार्यवाही के दौरान स्पीकर पी धनपाल की शर्ट पर किसी ने हाथ मार डाला और वो फट गई। शनिवार को तमिलनाडु विधानसभा में पलनीसामी को बहुमत साबित करना था। उन्हें गुरूवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
तमिलनाडु सदन में हंगामा : किसने किसकी फाड़ी शर्ट!
2 of 4
- फोटो : bbc
डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन भी फटी शर्ट के साथ दिखे। हालांकि उन्होंने कहा कि स्पीकर ने अपनी शर्ट खुद ही फाड़ी है और वह डीएमके विधायकों पर इलजाम लगा रहे हैं। विश्वास मत के दौरान कुर्सियां भी तोड़ी गईं और किसी ने स्पीकर की माइक पर भी हाथ साफ किया। स्पीकर ने कहा कि उन्हें विधानसभा में अपमानित किया गया। स्टालिन ने कहा कि उनकी मांग स्पीकर मान लेते तो विधानसभा में हंगामा बिल्कुल नहीं होता। स्टालिन ने विश्वासमत के दौरान गोपनीय वोटिंग की मांग की थी जिसे स्पीकर ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
तमिलनाडु सदन में हंगामा : किसने किसकी फाड़ी शर्ट!
3 of 4
- फोटो : bbc
दो बार विधानसभा स्थगित होने के बाद जब हंगामा नहीं थमा तो विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल बुलाने का आदेश दिया और डीएमके विधायकों को सदन से बाहर किया गया। इसके बाद कांग्रेस सदन से वॉकआउट कर गई। विपक्ष की गैरमौजूदगी में पलनीसामी ने विधानसभा में ध्वनिमत से बहुमत हासिल किया।
डीएमके विधायकों के साथ स्टालिन मरीना बीच पर महात्मा गांधी की मूर्ति के पास धरने पर बैठ गए हैं। स्टालिन का कहना है कि उनके साथ हाथापाई की गई। इस बीच पीटीआई ने ट्वीट किया है कि पुलिस ने डीएमके नेता स्टालिन को हिरासत में ले लिया है।